ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विकराल हो चुका कोरोना: मरीजों में हो रही खून की कमी, रक्तदान का किया आह्वान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

विकराल हो चुका कोरोना: मरीजों में हो रही खून की कमी, रक्तदान का किया आह्वान

By Om Prakash Verma
Published: December 26, 2022
Share
विकराल हो चुका कोरोना: मरीजों में हो रही खून की कमी, रक्तदान का किया आह्वान
विकराल हो चुका कोरोना: मरीजों में हो रही खून की कमी, रक्तदान का किया आह्वान-symbolic pic
SHARE

बीजिंग (एजेंसी)। चीन में कोरोना विकराल रूप ले चुका है। लगातार बढ़ रहे कोविड मरीजों के बीच देश के कई इलाकों में खून की किल्लत हो गई है। ऐसे में लोगों से रक्तदान की अपील की गई है। रक्तदान के दौरान पूरी ऐहतियात बरतने का भी निर्देश दिया गया है।

चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के अनुसार देश के कई क्षेत्र रक्त की कमी का सामना कर रहे हैं। कोविड-19 महामारी और लंबे समय तक ठंड के कारण बढ़े मरीजों को खून की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। शेडोंग प्रांत के एक ब्लड सेंटर के मुताबिक बीते कई दिनों से ब्लड ग्रुप ‘ए’ और ‘ओ’ का स्टॉक बेहद निम्न स्तर पर चला गया है। सबसे अधिक चिकित्सा संस्थान वाले जिनान में रक्त की अभूतपूर्व कमी देखी जा रही है।

कई रोगियों का जीवन संकट में
ग्लोबल टाइम्स ने Yicai.com की रिपोर्ट के हवाले से कहा कि खून की कमी ने चीन के कुछ हिस्सों में गर्भवती महिलाओं और गंभीर रूप से बीमार रोगियों का जीवन खतरे में डाल दिया है। खून की मांग पूरी करने के लिए ग्वांगडोंग प्रांत को ही रोज 1,200 रक्तदाताओं की आवश्यकता पड़ रही है। वहीं, ग्वांग्झू ब्लड सेंटर ने कहा कि कोविड-19 मामलों में वृद्धि के साथ-साथ ठंडे मौसम के कारण खून की मांग बढ़ गई है, लेकिन आपूर्ति निम्नतम स्तर पर पहुंच गई है। हेनान प्रांत के शांगचिउ क्षेत्र में लोगों से रक्तदान का आह्वान किया गया।

सिचुआन प्रांत के मियांयांग और शांग्सी प्रांत में भी रक्तदान का आह्वान किया गया। खून की अत्यधिक कमी के कारण मरीजों व अस्पतालों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कोविड रोगियों की बढ़ोतरी के साथ ही संकट बढ़ता जा रहा है। खून की कमी सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई है।

चीन ने कोविड के आंकड़े देना बंद किया
ग्लोबल टाइम्स के अनुसार चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने रविवार से कोविड के दैनिक आंकड़े जारी करना बंद कर दिया है। इसकी वजह देश के विभिन्न हिस्सों के अस्पतालों में कोविड रोगियों की भरमार है। इतने ज्यादा मरीज व मृतक बताए जा रहे हैं कि उनकी गिनती मुश्किल है। लेकिन, आरोप है कि चीन वास्तविक स्थिति छिपा रहा है।

संक्रमितों की अधिकृत संख्या बहुत कम बताई
आयोग ने शनिवार को शुक्रवार के कोविड मामले के आंकड़े दिए थे। इनमें सिर्फ 4,128 नए कोविड केस की जानकारी दी गई। 23 दिसंबर को, 1,760 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। गंभीर संक्रमितों की संख्या में 99 की वृद्धि दर्ज की गई। इन आंकड़ों के उलट मीडिया रिपोर्ट में चीन में कोविड की स्थिति भयावह बताई जा रही है।

देश में लागू होगी दुनिया की सबसे अलग टीकाकरण नीति, जानें क्या है ‘मिक्स एंड मैच’ व्यवस्था
दुखद: परम पावन मोरन मार बेसिलियोस मार्थोमा पालोस-II परमात्मा में विलीन…. ऑर्थोडॉक्स सीरियन चर्च ऑफ इंडिया के थे सर्वोच्च प्रमुख… पीएम मोदी ने जताया दुख
वित्त मंत्री ने लैलूंगा में किया 2.72 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन, पंजीयन कार्यालय खोलने की घोषणा
आकर्षक लग रहा भिलाई पावर हाउस का अंडरब्रिज: स्वच्छता से संबंधित पेंटिंग्स दे रहे अलग ही अनुभव, ऐसे संवारा गया है अंडरब्रिज को
गज़लों से गुलज़ार हुआ जश्न-ए-अदब कल्चरल कारवां विरासत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Covid-19 Alert: सांस के मरीजों में अचानक उछाल आया तो हमारे लिए खतरे की घंटी, सभी अस्पतालों में कड़ी निगरानी के निर्देश
Next Article CG Crime: 10 दिन से लापता बालक का सड़क किनारे मिला शव, गले पर रस्सी के निशान, जांच में जुटी पुलिस CG Crime: 10 दिन से लापता बालक का सड़क किनारे मिला शव, गले पर रस्सी के निशान, जांच में जुटी पुलिस

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?