ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भाजयुमों ने पेट्रोल डालकर फूंका सरकार का पुतला, पुलिस मारती रही मिनरल वाटर के छींटे… भिलाई में हुआ गजब का ड्रामा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भाजयुमों ने पेट्रोल डालकर फूंका सरकार का पुतला, पुलिस मारती रही मिनरल वाटर के छींटे… भिलाई में हुआ गजब का ड्रामा

By Mohan Rao
Published: October 14, 2022
Share
भाजयुमो ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका
SHARE

भिलाई। प्रदेश में बढ़ते अपराध व लचर कानून व्यवस्था के विरोध में भाजयुमो ने छत्तीसगढ़ सरकार का पुतला फूंका। भाजयुमो ने सुपेला के घड़ी चौक व दुर्ग के ग्रीन चौक पर पुतला फूंका। सुपेला घड़ी चौक पर पुलिस व भाजयुमो कार्यकर्ताओं के बीच गजब का ड्रामा देखने को मिला। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जहां पुतला जलाने बोतलें भरकर पेट्रोल ला रखा था वहीं पुलिस मिनरल वाटर बोतल थाम रखी थी। जैसे ही सरकार का पुतला फूंका गया पहले से तैयार पुलिस मिनरल वाटर छींटती रही।

बता दें शुक्रवार को युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आहवान पर भाजपा युवा मोर्चा भिलाई-दुर्ग के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया। इस दौरान दुर्ग व भिलाई दोंनो ही जगह पुलिस का भारी बंदोबस्त रखा गया। भिलाई में पेट्रोल व पानी की जंग थी जिसमें पेट्रोल हावी रहा। भाजयुमो कार्यकर्ता यहां पुतला फूंकने में कामयाब रहे। वहीं प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की।

दुर्ग में भी विरोध प्रदर्शन
दुर्ग में भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष नितेश साहू के नेतृत्व में ग्रीन चौक में प्रदेश कांग्रेस सरकार का पुतला जलाया गया। पुतला दहन के दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का पुलिस से झड़प भी हुई फिर भी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पुतला जलाने में सफल रहे। इस मौके नितेश साहू ने कहा कि जब से कांग्रेस सत्ता में आई है तब से कानून व्यवस्था लचर है। अपराधियो का हौसला बढ़ा है। इस मौके पर पार्षद देवनारायण चन्द्राकर, जिला महामंत्री तेखन सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष राहुल दीवान, अमित पटेल, मुकेश सोनकर, बंटी देशमुख, चन्द्रकान्त साहू, निलेश सिन्हा, दुष्यंत कुमार, देवेंद्र टंडन, कुंदन साहू, कन्हैया देवांगन, राहुल कुमावत, राजा यादव, दीपक सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आर्यन के बाद मुनमुन धमेचा रिहा, सैनिटरी पैड्स में पिल्स छिपाने का लगा था आरोप
बंगाल में रैली के लिए पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नड्डा की गाड़ी पर पथराव…टीएमसी कार्यकर्ताओं पर आरोप
बड़ी खबर: संपत्तिकर बकायादारों को नोटिस जारी, 100 लोगों को धारा 173 के तहत जारी किया गया नोटिस
shreekanchanpath 32 # 15 November 2024
नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के तहत 103 करोड़ रुपए जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article संभागायुक्त ने ली अफसरों की बैठक : एक नवंबर से होने वाले धान खरीदी की तैयारियों ने पर अफसरों को दिए टिप्स
Next Article Big Breaking : विजिबल पुलिसिंग के तहत एसपी पहुंचे छावनी थाना, बाजार का भ्रमण कर पार्किंग व सुरक्षा पर कही यह बातें

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?