ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: परिवहन तथा वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने किया बलौदाबाजार ट्रक मालिक संघ कार्यालय का उद्घाटन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

परिवहन तथा वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने किया बलौदाबाजार ट्रक मालिक संघ कार्यालय का उद्घाटन

By @dmin
Published: February 22, 2022
Share
परिवहन तथा वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने किया बलौदाबाजार ट्रक मालिक संघ कार्यालय का उद्घाटन
परिवहन तथा वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने किया बलौदाबाजार ट्रक मालिक संघ कार्यालय का उद्घाटन
SHARE

स्थायी जिला परिवहन अधिकारी तथा परिवहन कार्यालय हेतु भूमि आरक्षण की घोषणा
छत्तीसगढ़ में वाहन मालिकों को अपनी वाहनों के टैक्स का बल्क में भुगतान की सुविधा
तुंहर सरकार तुंहर द्वार: लोगों को घर बैठे मिल रहा 22 परिवहन संबंधी सेवाओं का लाभ

रायपुर। परिवहन तथा वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज एक दिवसीय अपने प्रवास के दौरान बलौदाबाजार-भाटापारा जिला को महत्वपूर्ण सौगात दी। उन्होंने जिला मुख्यालय में रिसदा बायपास स्थित बलौदाबाजार ट्रक मालिक संघ के नवीन कार्यालय का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में स्थायी जिला परिवहन अधिकारी एवं नवीन परिवहन कार्यालय हेतु भूमि आरक्षण की घोषणा की।

परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि विकास में परिवहन का भी महत्वपूर्ण स्थान होता है। राज्य में परिवहन प्रणाली को सुव्यवस्थित करने और इसे मजबूत बनाने के लिए हरसंभव पहल की जा रही है। इस कड़ी में छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग द्वारा वाहन पोर्टल पर वाहन मालिकों के लिए एक नई सुविधा प्रदान की गई है। इसके तहत वाहन मालिक बल्क में अपनी वाहनों के टैक्स का भुगतान कर सकते हैं। इसी तरह परिवहन विभाग द्वारा वाहन पोर्टल पर वाहन मालिकों के लिए एक और सुविधा दी गई है। इसके तहत वाहन मालिक ओवर डाइमेन्शन गाडिय़ों के लिए फीस का भुगतान कर ऑनलाइन अनुमति प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग द्वारा तुंहर सरकार तुंहर द्वार नामक महत्वपूर्ण योजना का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत लोगों को घर बैठे परिवहन संबंधी 22 सेवाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

परिवहन मंत्री अकबर ने इस दौरान राज्य सरकार के महत्वपूर्ण उपलब्धियों को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि आम जनता को शासन की योजनाओं का सीधा लाभ मिले। इसलिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर योजना की शुरूआत की गई है। आज गोधन न्याय योजना के माध्यम से गोबर की खरीदी कर लाखों परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का काम कर रही है। इसके साथ ही हम वर्मी कम्पोस्ट की उपयोगिता से जैविक कृषि की ओर बढ़ रहे है, जो पर्यावरण संतुलन में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी तरह जहां पहले सात वनोपज की समर्थन मूल्य में खरीदी होती थी। हम उसे बढ़ाकर 61 कर दिए है। भारत सरकार ने भी इसकी प्रशंसा करते हुए 11 राष्ट्रीय पुरस्कार से छत्तीसगढ़ राज्य को सम्मानित किया है। भारत में लगभग 78 प्रतिशत वनोपज की खरीदी में योगदान अकेला छत्तीसगढ़ का ही है।

इस मौके पर संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय, कृषक कल्याण परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, हितेंद्र ठाकुर, बलौदाबाजार ट्रक मालिक संघ अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, रायपुर बस्तर कोरापुट परिवहन संघ के अध्यक्ष सुखदेव सिंह सिद्धू,चेम्बर ऑफ कामर्स अध्यक्ष जुगल किशोर भट्टर, नगर के वरिष्ठ नागरिक विद्याभूषण शुक्ल, सुधीर अग्रवाल, अशोक जैन, गौरव प्रसाद सिंह, राजीव लोचन शुक्ला जिला पंचायत सदस्य परमेश्वर यदु, श्रीमती सुमित्रा धृतलहरे, जनपद पंचायत सदस्य आर्यन शुक्ला, पार्षद रूपेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में अन्य जनप्रतिनिधि तथा नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गंभीर ठाकुर द्वारा किया गया।

लॉकडाउन में चल रही मेगा सैनिटाइजेशन ड्राइव….. सभी नगरीय निकायों में हो रहा सैनिटाइजेशन कार्य
इस देश की दादागिरी से भड़का अमेरिका, अरब क्षेत्र में बढ़ाएगा सैन्य मौजूदगी और निगरानी
रायपुर एम्स में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर कल…. इस बीमारी से पीडि़त महिलाओं को मिलेगा लाभ
नौतनवा, गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस की मांगों को लेकर सांसद-विधायक से मिला यूपी-बिहार रेलयात्री संघ
अरब सागर में हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग, चार की मौत, ओएनजीसी ने दो पायलट समेत 9 सवारों को बचाया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विद्यार्थियों के हित के मद्देनजर गर्मी की छुट्टी में कटौती, कोरोना के चलते छात्रों के लर्निंग लॉस की हो सकेगी पूर्ति संशोधन: शैक्षणिक संस्थाओं में अब ग्रीष्मकालीन अवकाश 15 मई से 15 जून तक
Next Article Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200 कोविड मृत्यु के प्रकरणों पर अब तक 96 करोड़ 48 लाख रूपए का भुगतान

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?