ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पंजाब में कांग्रेस को एक और झटका, अब रजिया सुल्ताना ने दिया चन्नी कैबिनेट से इस्तीफा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

पंजाब में कांग्रेस को एक और झटका, अब रजिया सुल्ताना ने दिया चन्नी कैबिनेट से इस्तीफा

By @dmin
Published: September 28, 2021
Share
पंजाब में कांग्रेस को एक और झटका, अब रजिया सुल्ताना ने दिया चन्नी कैबिनेट से इस्तीफा
पंजाब में कांग्रेस को एक और झटका, अब रजिया सुल्ताना ने दिया चन्नी कैबिनेट से इस्तीफा
SHARE

चंडीगढ़ (एजेंसी)। पंजाब में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस कमेटी से इस्तीफा दे दिया। अब खब आ रही है कि पंजाब कैबिनेट में दो दिन पहले शामिल हुईं रजिया सुल्ताना ने भी इस्तीफा दिया दे दिया है। कांग्रेस के लिए आज का दिन पंजाब के लिहाज से काफी खराब रहा है।

रजिया सुल्ताना ने दो दिन पहले पंजाब के कैबिनेट मंत्री के रूप में पदभार संभाला था। उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू के साथ एकजुटता में इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा, ‘सिद्धू साहब सिद्धांतों के आदमी हैं। वह पंजाब और पंजाबियत के लिए लड़ रहे हैं।

Razia Sultana, who took as a Cabinet Minister of Punjab two days ago, resigns "in solidarity with Navjot Singh Sidhu", who stepped down as Punjab Congress president earlier today

She says, "Sidhu Sahab is a man of principles. He is fighting for Punjab and Punjabiyat." pic.twitter.com/XyL1fY4Ysq

— ANI (@ANI) September 28, 2021

आपको बता दें कि मंगलवार को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर नवजोत सिंह सिद्धू ने सभी को हैरान कर दिया। सिद्धू इस पद पर पांच हफ्ते से भी कम समय के लिए रहे। कैप्टन अमरिंदर सिंह के सीएम पद पर रहते सिंद्धू और उनके बीच लंबे समय तक तकरार की स्थिति बनी रही। पहले अमरिंदर सिंह ने सीएम के पद से इस्तीफा दिया और अब सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।

क्रिकेटर से राजनेता बने सिद्धू ने इस पद से इस्तीफा क्यों दिया? इसे लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस नेतृत्व ने पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री के तौर पर सिद्धू की पसंद चरणजीत सिंह चन्नी का समर्थन किया। लेकिन सुखजिंदर सिंह रंधावा को डिप्टी सीएम बनाने से सिद्धू नाराज बताए जाते हैं।

सिद्धू खुद भी एक जाट सिख हैं। ऐसा माना जाता है कि सुखजिंदर सिंह रंधावा को आगे बढ़ाए जाने के बाद सिद्धू को खतरा नजर आने लगा था। दरअसल उनका निशाना 2022 विधानसभा चुनाव पर था जिसमें वो खुद को मुख्यमंत्री पद के दावेदार के तौर पर देख रहे थे। लेकिन रंधावा को सिद्धू अपनी महत्वकांक्षाओं के आगे रोड़ा मानते हैं।

भारत में कोरोना से बड़ी राहत: 81 दिनों बाद 60 हजार से नीचे आए डेली कोरोना केस… मौतों का आंकड़ा भी घटा
ओपीडी बंद: मरीजों का हाल बेहाल, कोरोना भत्ता को लेकर हजार से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर
लद्दाख बॉर्डर पर भारत के खिलाफ चीन ने तैनात किए रोबोट, जवान नहीं सह पा रहे सर्दी की मार
ईद मुबारक: उत्साह के साथ मना ईद, नमाज अदा कर मांगी गई अमन चैन की दुआ
सोने की कीमत में लगातार चौथे दिन गिरावट, चांदी 972 रुपये हुई सस्ती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कांग्रेस के हुए कन्हैया: बोले-कांग्रेस नहीं बची तो देश नहीं बचेगा, जिग्नेश मेवानी अभी शामिल नहीं हुए कांग्रेस के हुए कन्हैया: बोले-कांग्रेस नहीं बची तो देश नहीं बचेगा, जिग्नेश मेवानी अभी शामिल नहीं हुए
Next Article Chief Minister Baghel appeals to industrialists: make more jobs available to local people कक्षा 5वीं से 12वीं के पाठ्यक्रम में शामिल होगी महात्मा गांधी की बुनियादी शिक्षा, सीएम बघेल ने कहा- बच्चों के सर्वांगीण विकास व आत्मनिर्भर बनाने वाली शिक्षा का करें प्रबंध

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?