ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: न्यू ईयर जश्न पर पहरा: पार्टी करने से पहले जान लें कहां लगी है नई पाबंदी, इन बातों का रखें ख्याल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

न्यू ईयर जश्न पर पहरा: पार्टी करने से पहले जान लें कहां लगी है नई पाबंदी, इन बातों का रखें ख्याल

By @dmin
Published: December 31, 2021
Share
ओमिक्रॉन को लेकर सरकार अलर्ट, न्यू ईयर कार्यक्रमों को लेकर नया आदेश, एक तिहाई लोग ही रह सकेंगे मौजूद
ओमिक्रॉन को लेकर सरकार अलर्ट, न्यू ईयर कार्यक्रमों को लेकर नया आदेश, एक तिहाई लोग ही रह सकेंगे मौजूद
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में कोरोना और ओमिक्रॉन के बढ़ते मामले को देखते हुए देशभर में नए साल पर जश्न मनाने के लिए रोक लगा दी गई है। भारत में ओमिक्रॉन मरीजों की तादाद शुक्रवार को एक हजार के आंकड़े को पार कर गई है। 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ओमिक्रॉन के मरीजों की कुल संख्या 1201 के आंकड़े तक पहुंच गई है। महाराष्ट्र में तो नए वैरिएंट के केस 450 तक हो गए हैं। जो देश में सबसे ज्यादा है।

देश में कई राज्य सरकारों ने कोविड-19 से जुड़ी नई गाइडलाइन लागू कर दी है। साथ ही कोविड से बचने के लिए सतर्कता बरतने की भी अपील की है। ऐसे में अगर आप नए साल की पूर्व संध्या पर जश्न मनाने के बारे में सोच रहे हैं तो सोच-समझकर ही घर से बाहर निकलें। नहीं तो आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। 

न्यू ईयर की पूर्व संध्या पर लॉक हो जाएगा कनॉट प्लेस
कोरोना और ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके तहत रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कफ्र्यू लागू है। इसके अलावा, रेस्तरां, बार और सार्वजनिक परिवहन में 50 फीसदी बैठने की क्षमता के साथ चलाने का निर्देश जारी किया गया है। वहीं, 31 दिसंबर की रात आठ बजे से कनॉट प्लेस (सीपी) समेत आसपास के क्षेत्रों में लोगों की एंट्री बंद कर दी गई है।  प्राइवेट गाडिय़ों के साथ-साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर भी यह पाबंदी लागू होगी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने के लिए भी लोगों को अजमेरी गेट की तरफ से जाना होगा। कनॉट प्लेस से चेम्सफोर्ड रोड के रास्ते पहाडग़ंज की तरफ से रेलवे स्टेशन जाने का रास्ता बंद रहेगा। हालांकि, देशबंधु गुप्ता रोड की तरफ से एंट्री खुली रहेगी।

नोएडा में सख्ती बरतने करने निर्देश
नववर्ष को लेकर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी पुलिस ने पाबंदियां लगा दी है। गौतमबुद्ध नगर जिले में धारा-144 लागू है। वहीं, रात  रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कफ्र्यू लगाया गया है। होटल, रेस्तरां, बार समेत बंद और खुली जगहों पर नववर्ष की पार्टियों पर रोक रहेगी। नियमों का पालन कराने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

नए साल पर मुंबई में धारा 144 लागू
वैसे तो मुंबई में न्यू ईयर का जश्न सबसे ज्यादा मनाया जाता है। कहा जाता है कि मुंबई साल की आखिरी रात सोता नहीं है, लेकिन इस बार ओमिक्रॉन ने नए साल के जश्न पर पानी फेर दिया है। महाराष्ट्र में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का फैलाव तेजी से हो रहा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र में 450 नए मामले सामने आए हैं। जो देश में सबसे अधिक है।  इसको देखते हुए महाराष्ट्र पुलिस ने राजधानी मुंबई में धारा 144 लागू कर दिया है। धारा 144 लगाने के बाद अब महानगर में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान पुलिस ने 30 दिसंबर से सात जनवरी तक रेस्टोरेंट, होटल, बार, पब, रिसॉर्ट और क्लब में नए साल के जश्न, पार्टियों पर रोक लगा दी है।

गोवा में मनाना चाहते हैं जश्न तो जान लें ये नियम
गोवा में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए नए साल के जश्न पर सख्त पाबंदी तो नहीं लगाई गई है, लेकिन राज्य सरकार ने नए साल के मौक पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और पार्टियों में केवल उन्हीं लोगों को शामिल होने की इजाजत दी है जिन्होंने कोरोना के दोनों टीके लगवा लिए हैं, या जिनके पास कोरोना वायरस का नेगेटिव सर्टिफिकेट होगा।

चेन्नई में पुलिस ने लगाई रोक
ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए तमिलनाडु सरकार ने भी गाइडलाइंस जारी किए हैं। चेन्नई में नए साल के मौके पर शहर में भीड़ नहीं बढ़ाने की अपील की गई है। 31 दिसंबर की रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक लोगों को सड़कों पर निकलने से रोक लगा दी गई है। पुलिस ने लोगों से 31 दिसंबर को रात 12 बजे से पहले अपने घर चले जाने का आग्रह किया है। हालांकि, इमरजेंसी सेवा पर कोई रोक नहीं होगी।

बेंगलुरु में भी नाकेबंदी
कोरोना और ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए नए साल की पूर्व संध्या पर बेंगलुरु में भी पुलिस ने 31 दिसंबर की रात पूरी नाकेबंदी कर दी है। साथ ही शहर में कोरोना प्रोटोकॉल नियम पालन करने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन ने लोगों से इसमें सहयोग करने की भी अपील की है। 

सरकार की नई पहल: कौड़ी शिल्पकारों के हुनर को मिलेगा नया आयाम, हस्तशिल्प विकास बोर्ड कौड़ी शिल्पकारों का कर रहा सर्वेक्षण कार्य
नियमितीकरण पर रिसाली निगम का सख्त रुख,  निर्माणाधीन मकान का काम रूकवाया, 4 दुकानों पर लगाया ताला
अब बिलासपुर भी लॉक…. कलेक्टर ने जारी किया आदेश…. 14 से 21 अप्रेल तक नगरीय क्षेत्र रहेगा बंद…. शहर के बाहर मिलेंगी यह सेवाएं
अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ मिग-29 विमान, एक पायलट मिला दूसरे की तलाश जारी
Big accident : कोरबा में तेज रफ्तार हाइवा से टकराई कार, तीन युवकों की दर्दनाक मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200 भारत में कोरोना के मामलों में जबरदस्त उछाल, ओमिक्रॉन के अब तक 1270 केस
Next Article बारिश फिर से बनी मुसीबत, यहां चार जिलों में रेड अलर्ट, तीन की मौत बारिश फिर से बनी मुसीबत, यहां चार जिलों में रेड अलर्ट, तीन की मौत

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?