ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गृहमंत्री के गांव में लगी पुलिस की चौपाल, स्कूली छात्र-छात्रओं को यातायात व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
Share
Notification Show More
Latest News
बल्क परचेस निर्णय से छत्तीसगढ़ में आवासीय योजनाओं को मिली गति, संस्थाओं ने खरीदे 226 आवास
October 24, 2026
उप मुख्यमंत्रीअरुण साव ने की खिलाड़ियों की हौसला अफजाई, मैच देखने पहुंचे हॉकी स्टेडियम
October 24, 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की सराहना 
October 23, 2026
50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता और एक लाख रुपये के मुद्रा ऋण से शुरू किया स्वरोजगार
बिहान और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से सविता रजक के सपनों को मिले पंख, बकरी पालन से हर महीने कमा रहीं 10 हजार रुपये
October 23, 2026
आदिवासी समाज की परंपरागत व्यवस्था सामाजिक एकता, न्याय और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
October 23, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गृहमंत्री के गांव में लगी पुलिस की चौपाल, स्कूली छात्र-छात्रओं को यातायात व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

By Mohan Rao Published October 15, 2022
Share
गृहमंत्री के गांव मे पुलिस की चौपाल
SHARE

भिलाई। बच्चों को यातायात जागरूकता एवं साइबर अपराध से बचने के उपाय तथा महिला सुरक्षा से संबंधित बातों की जानकारी देने दुर्ग पुलिस की चौपाल शनिवार को गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के गृहग्राम में लगी। पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉक्टर अभिषेक पल्लव के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत कुमार के मार्गदर्शन में ग्राम पऊवारा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसडीओपी पाटन देवांश सिंह राठौर ने जागरुकता कार्यक्रम चलाया।

कार्यक्रम की शुरूआत में छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा संबंधी अपराध से बचाव हेतु तथा कानून में महिलाओं को प्राप्त संरक्षण की जानकारी दी गई। साथ ही पुलिस द्वारा बनाये गये एप्लीकेशन अभिव्यक्ति को उपस्थित सभी छात्राओं को मोबाईल में डाउनलोड कराया गया। एवं यह ऐप्स से महिला सुरक्षा संबंधी लाभ की जानकारी दी गई। यह एप्लीकेशन आपके मुसीबत में किस प्रकार हेल्प करता है इसके बारे विस्तृत जानकारी रक्षा टीम प्रभारी संगीता मिश्रा एवं उनकी टीम के द्वारा प्रदान की गई।

यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों के बारे में पैदल चलने के नियम, दो पहिया वाहन चालन के पूर्व एवं बाद की सावधानियां, रोड मार्किंग, संकेत बोर्ड तथा गुडसेमेरिटन के महत्व को उजागर करते हुए विस्तृत जानकारी कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगो को प्रदान की गई तथा कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं से यातायात नियम संबंधी प्रश्न भी पूछे गये। सही उत्तर बताने वाले छात्र-छात्राओं को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया। सायबर अपराध से बचने के लिए पासवर्ड संबंधी, ओटीपी, अपनी निजी जानकारी फेसबुक वाट्सअप एवं सोशल साईड मे पोस्ट करने से बचे, ओएलएक्स एवं ऑन लाईन शॉपिंग लिंक से होने वाली ठगी के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस चौपाल में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों से कहा गया कि सोशल साईड में दिये गये लिंक पर कभी भी विश्वास न करें तथा अपने निजी जानकारी फेसबुक पर कदापि साझा न करे तथा किसी भी प्रकार के कॉल पर विश्वास न करे, इन सभी बातो को ध्यान में रखने से आप साइबर ठगी से बच सकते है एवं सड़क दुर्घटना से बचने के लिए दो पहिया वाहन में सदैव हेलमेट का उपयोग करें हेलमेट का उपयोग करने से किसी कारणवश यदि आप सड़क दुर्घटना का शिकार होते है तो आप एक गंभीर चोट से बच सकते हैं।

You Might Also Like

बल्क परचेस निर्णय से छत्तीसगढ़ में आवासीय योजनाओं को मिली गति, संस्थाओं ने खरीदे 226 आवास

उप मुख्यमंत्रीअरुण साव ने की खिलाड़ियों की हौसला अफजाई, मैच देखने पहुंचे हॉकी स्टेडियम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की सराहना 

बिहान और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से सविता रजक के सपनों को मिले पंख, बकरी पालन से हर महीने कमा रहीं 10 हजार रुपये

आदिवासी समाज की परंपरागत व्यवस्था सामाजिक एकता, न्याय और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

Mohan Rao October 15, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Breaking: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी ठोकर, घर लौट रहे महिला और उसके भतीजे की मौके पर मौत, चालक हुआ फरार Big Breaking: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी ठोकर, घर लौट रहे महिला और उसके भतीजे की मौके पर मौत, चालक हुआ फरार
Next Article पूर्व चीफ जस्टिस की मस्जिद के बाहर गोली मारकर हत्या, शोक में डूबा यह प्रांत, CM ने जताया दु:ख पूर्व चीफ जस्टिस की मस्जिद के बाहर गोली मारकर हत्या, शोक में डूबा यह प्रांत, CM ने जताया दु:ख

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?