भिलाई। कांकेर जिले की नरहरपुर नगर पंचायत के नतीजे भी सामने आ गए हैं। यहां की 15 सीटों में से कांग्रेस ने कुल 11सीटों पर कब्जा जमाकर अपनी एकतरफा जीत दर्ज की है। नगरीय निकाय चुनाव के दौरान धीरे-धीरे निकायों की तस्वीर साफ होते जा रही है।

मतगणना शुरू होने के बाद से ही सभी निकायों में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन कर रही है। इससे पहले कांग्रेस ने भैरमगढ़, भोपालपटनम व कोंटा में अपना परचम लहराया। वहीं चौथे निकाय पर भी कांग्रेस ने अभूतपूर्व जीत दर्ज कर ली। यहां के 15 में से 11 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है।
जानकारी के अनुसार नरहरपुर में कांग्रेस 11 वार्डों में चुनाव जीत चुकी है, वहीं भारतीय जनता पार्टी को यहां महज 4 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। अभी दुर्ग जिले के तीन नगर निगमों के नतीजे आना शेष है।




