ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ: जो जरूरी है वह तो बिकेगा ही फिर चाहे…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ: जो जरूरी है वह तो बिकेगा ही फिर चाहे…

By @dmin
Published: July 22, 2022
Share
गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व
गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व
SHARE

-दीपक रंजन दास
आवश्यकता की वस्तु पर चाहे जितने प्रतिबंध लगा लो, वह तो बिकेगा ही। एक नंबर में बिकता है तो सरकार को राजस्व मिलता है और दो नम्बर में माफिया मालामाल होता है। अब दारू को ही देख लो। जिन राज्यों में प्रतिबंधित है वहां चार गुनी कीमत पर मिलती है और सरकार अंगूठा चूसती रह जाती है। निस्संतान दंपतियों के लिए पसंद का बच्चा एक जरूरत है। पर सरकार ने यहां भी अड़ंगा लगा रखा है इसलिए अब बच्चों की खरीद फरोख्त शुरू हो गई है। हाल ही में पुलिस के हाथ एक मोबाइल कॉल रिकार्डिंग आई है जिसमें एक महिला नवजात उपलब्ध कराने का सौदा कर रही है। सबसे अनोखा मामला है जेल में बैठे-बैठे कम्प्यूटर एप्लिकेशन में डिप्लोमा करने का। 2014 से जेल में बंद एक युवक 2019 में रिहा होता है। उसके पास 2018 का डीसीए का सर्टिफिकेट है। यह सर्टिफिकेट एक निजी विश्वविद्यालय ने जारी किया है या यूं कहिए बेचा है। आरटीआई कार्यकर्ता ने मामला उजागर करते हुए मामले की शिकायत राज्य शासन के उच्च शिक्षा विभाग, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग और ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्नीकल एजुकेशन से की है। शिकायत की प्रति छत्तीसगढ़ प्राइवेट यूनिवर्सिटी रेगुलेटरी कमीशन सहित निजी विश्वविद्यालय को भी उपलब्ध करा दी गई है। आरोप है कि यूनिवर्सिटी ने छात्र का कोई पंजीयन नहीं किया, उसे एडमिशन भी नहीं दिया पर सर्टिफिकेट दे दिया। इस मामले में हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। आखिर इतना हंगामा क्यों है भाई? बंदे को काम नहीं आता होगा तो एक सर्टिफिकेट भर से उसे कोई नौकरी नहीं मिल जाएगी। यदि काम आता होगा तो सर्टिफिकेट तो केवल एक फार्मेलिटी है। रामायणकाल में वैद्य सुषेण हुए। वे दशानन रावण के फैमिली फिजीशियन थे। युद्ध के दौरान भ्राता लक्ष्मण मूर्छित हुए तो उन्होंने चिकित्सक धर्म का पालन करते हुए उनकी भी सेवा सुश्रुषा की। उनके प्राण बचाए। वैद्य सुषेण से लेकर चरक-सुश्रुत तक के पास कोई डिग्री-डिप्लोमा नहीं थी। रामदेव बाबा के पास भी कोई डिग्री नहीं है। पर इन्हें व्यापक स्वीकार्यता है। डिग्री धारी स्कूल कालेज में नौकरी कर रहे हैं और पढ़ाई बीच में छोडऩे वाले भी कोचिंग चला रहे हैं। स्वीकार्यता कोचिंग की ज्यादा है। ऐसा इसलिए भी है कि स्कूल कालेज में पढ़ाने वाले शिक्षक, व्याख्याता, सहायक प्राध्यापक, सह प्राध्यापक या प्राध्यापक ही हो सकते हैं। कॉमर्स गुरू, केमिस्ट्री गुरू, मैथ्स गुरू और फिजिक्स गुरू तो कोचिंग सेन्टर में ही मिल सकते हैं। इंजीनियरिंग की पढ़ाई बीच में छोडऩे वाला 9वीं, 10वीं, 11वीं, 12वीं के बच्चों को तो पढ़ा ही सकता है। डिग्री भले ही पूरी न हुई हो उसे कोचिंग का अच्छा खासा एक्सपीरियंस है। लिहाजा भीड़ उसके पास है और कालेज वाले फाख्ता उड़ा रहे हैं।

ननिहाल के ‘भात’ से लगेगा अयोध्या में रामलला को भोग… 11 ट्रकों में भेजा गया 300 टन सुगंधित चावल, सीएम साय ने दिखाई केसरिया झंडी
क्रिसमस पर दोस्तों को दें ख़ास गिफ्ट
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा : छत्तीसगढ़ में भेड़ पालन एवं ऊन संवर्धन बोर्ड का किया जाएगा गठन
अगर बिहार सरकार के पास पैसा नहीं है तो उन्होंने 15 साल क्या किया?: तेजस्वी यादव
Cricket News: 2021 में टीम को बनाया था विश्व चैम्पियन, अब टी20 की कप्तानी से सन्यास का ऐलान, जानिए इस खिलाड़ी का अब तक का सफर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम बघेल अचानक पहुंचे धान खरीदी केन्द्रों में: व्यवस्था का लिया जायजा एमएसपी पर किसानों से दाल खरीदेगी भूपेश सरकार, पहली बार 25 मंडियों पर होगी खरीदी
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 275 # 22 july 2022

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?