ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 50 करोड़ से अधिक फेसबुक यूजर्स का डाटा लीक, फोन नंबर समेत ये जानकारियां हुई सार्वजनिक-रिपोर्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

50 करोड़ से अधिक फेसबुक यूजर्स का डाटा लीक, फोन नंबर समेत ये जानकारियां हुई सार्वजनिक-रिपोर्ट

By @dmin
Published: April 4, 2021
Share
नए नाम से जाना जाएगा फेसबुक: मार्क जुकरबर्ग जल्द करेंगे एलान
नए नाम से जाना जाएगा फेसबुक: मार्क जुकरबर्ग जल्द करेंगे एलान
SHARE

वल्र्ड डेस्क (एजेंसी)। फेसबुक के 50 करोड़ से अधिक यूजर्स की निजी जानकारी लीक हो गई है। फेसबुक के लीक हुए डाटा में ईमेल एड्रेस और फोन नंबर समेत तमाम निजी जानकारियां शामिल हैं। एक रिपोर्ट से इसकी जानकारी मिली। वहीं डाटा लीक को लेकर जब दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी को घेरा गया, तो कंपनी ने कहा कि यह रिपोर्ट पुरानी है। 

मीडिया रिपोर्ट और एक साइबर विशेषज्ञ के मुताबिक, 50 करोड़ से अधिक फेसबुक यूजर्स की निजी जानकारी हैकर्स के हाथ लग गई है। 2019 में लीक हुए इस डाटा में ईमेल एड्रेस, मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट जैसी तमाम जानकारियां शामिल हैं। हडसन रॉक साइबर क्राइम इंटेलिजेंस फर्म के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी एलोन गैल ने शनिवार को ट्वीट कर बताया कि फेसबुक के 533,000,000 यूजर्स की निजी जानकारी लीक हुई है। 
बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लीक हुए डाटा में से फोन नंबर समेत कुछ जानकारियां करंट की हैं। गैल ने कहा, इसका मतलब है कि अगर आप भी फेसबुक का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह संभावना है कि फेसबुक अकाउंट के लिए उपयोग किया जाने वाला फोन नंबर लीक हो गया।

घिरी कंपनी, तो बताई पुरानी रिपोर्ट
एलोन गैल ने यूजर्स के डाटा लीक को लेकर फेसबुक की निंदा की थी। साथ ही इसे फेसबुक की लापरवाही करार दिया। साइबरक्राइम विशेषज्ञों और यूजर्स ने जब फेसबुक से डाटा लीक को लेकर आलोचना की, तो कंपनी ने इन खबरों को पुरानी रिपोर्ट आधारित बताया। फेसबुक के प्रवक्ता ने कहा कि जिस डाटा की बात हो रही है, वह पुरानी रिपोर्ट है, जो 2019 में लीक होने की जानकारी मिली थी। प्रवक्ता ने कहा कि हमें अगस्त, 2019 में इसकी जानकारी मिली थी और हमने इसे जल्द ही ठीक कर लिया था।

ये जानकारी हुई लीक
फेसबुक के लीक हुए डाटा को जब बेचने की कोशिश की गई,तब गैल ने ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने बताया कि 3.2 करोड़ अमेरिकी यूजर्स और 2 करोड़ फ्रांसीसी यूजर्स की जानकारी है, इस डाटा अकाउंट डिटेल, ईमेल एड्रेस, रिलेश्नशिप स्टेटस, फोन नंबर, पूरा नाम और जन्मतिति समेत कई जानकारियां शामिल हैं।
बता दें कि फेसबुक के यूजर्स का डाटा लीक होने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी डाटा लीक को लेकर कंपनी विवादों में रह चुकी है। वर्ष 2016 में एक बिटिश  कंसल्टिंग फर्म कैम्ब्रिज एनालिटिका राजनीतिक विज्ञापनों के लिए लाखों फेसबुक यूजर्स की निजी जानकारियां लीक की थीं, जिस काफी विवाद हुआ था।

नईदिल्ली में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर से मिले भाजयुमो नेता अतुल पर्वत…. बधाई देते हुए कही यह बात
दुर्लभ ऑरेंज-ब्रेस्टेड ग्रीन-पिजन,बर्ड सर्वे के दौरान हुई विशेष फोटोग्राफी
विधायक वोरा से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी मिलने पर अकबर ने दिए निर्देश…. दुर्ग के कोविड अस्पतालों में मरीजों की होगी मॉनिटरिंग
Big accident : बिलासपुर में ढह गई तीन मंजिला बिल्डिंग, बची कई लोगों की जान… निगम प्रशासन पर लगा लापरवाही का आरोप
हाईकोर्ट ने कहा: मस्जिद में लाउडस्पीकर लगाना मौलिक अधिकार नहीं, याचिका खारिज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used भारत में फिर कोरोना विस्फोट, एक दिन में आए 93,249 नए केस, 513 की मौत
Next Article Corona update: Dr. Harsh Vardhan said - death rate reduced in दुर्लभ बीमारियों के लिए नई राष्ट्रीय नीति मंजूर, इलाज के लिए मिलेंगे 20 लाख रुपये

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?