ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नगरीय प्रशासन मंत्री ने सरपंच एवं मितानिनों को किया सम्मानित, करोड़ों के विकास कार्यों की भी दी सौगात….
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

नगरीय प्रशासन मंत्री ने सरपंच एवं मितानिनों को किया सम्मानित, करोड़ों के विकास कार्यों की भी दी सौगात….

By @dmin
Published: November 27, 2021
Share
SHARE

रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने रायपुर जिले के विकासखंड आरंग में विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। इन कार्यों में सड़क, तालाब, स्कूल, सामुदायिक भवन सहित नाली निर्माण एवं अन्य कार्य शामिल हैं। डॉ डहरिया ने आरंग विकासखण्ड क्षेत्र के एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान सरपंच एवं मितानिन सम्मान समारोह में शामिल होकर मितानिनों एवं सरपंचों को सम्मानित किया।

नगरीय प्रशासन मंत्री ने सरपंच एवं मितानिनों को किया सम्मानित
नगरीय प्रशासन मंत्री ने आरंग विकासखंड के सण्डी ग्राम में सड़क, सामुदायिक भवन, नाला, निर्माण, बोर खनन, स्कूलों में पेयजल सहित अन्य कार्य जिनकी लागत करीब 75 लाख 50 हजार रूपये के कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। डॉ. डहरिया ने आरंग में मितानिनों के लिए प्रशिक्षण भवन बनाने के लिए 20 लाख रूपये प्रदान करने की घोषणा की तथा कर्मचारी भवन में डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा लगाने की भी घोषणा की। डॉ डहरिया ने बताया कि आरंग में नये सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र के लिए 2 करोड़ 50 लाख रूपये स्वीकृत किये गये हैं।
मितानिन एवं सरपंच सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए डॉ डहरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन में छत्तीसगढ़ में गांव, गरीब, किसान सहित सभी वर्गों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत प्रदेश के किसानों के खातों में तीन किश्तों की राशि अंतरित की जा चुकी है। चौथी किश्त की राशि भी किसानों क खातों में शीघ्र अंतरित की जायेगी। उन्होंने बताया कि देश में छत्तीसगढ़ ही ऐसा राज्य है जहां सबसे ज्यादा कीमत पर धान किसानों से खरीदा जा रहा है। राजीव गांधी कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत ऐसे कृषि मजदूर जिनके पास खेती करने के लिए स्वयं की जमीन है उन्हें 6 हजार रूपए की सालाना सहायता दी जायेगी। इसी तरह से युवाओं को राजीव गांधी मितान क्लबों से जोड़ा जा रहा है। पौनी-पसारी योजना के माध्यम से छोटे परम्परागत व्यवसायियों का सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में कोरोना काल में भी आर्थिक गतिविधियां प्रभावित नहीं हुई हैं। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, मितानिन दीदियों सहित नागरिक एवं अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

बाबा का ढाबा वाले कांता प्रसाद ने की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में भर्ती
श्रमिक दिवस: आईपीएस दीपांशु काबरा ने ‘बोरे बासी’ का आनंद लिया, ट्विट कर दी जानकारी
चार बिन्दुओं पर फोकस करें तो कोरोना संक्रमण रहेगा दूर: दुर्ग कलेक्टर की लोगों से अपील…. लक्षण आते ही आइसोलेशन, लक्षण उभरते ही टेस्टिंग, टेस्टिंग में पाजिटिव आने पर चिकित्सक के परामर्श का पूरी तरह करें पालन
Accident : नहर में गिरी अनियंत्रित हाइवा, चालक की मौत…. धमतरी से गुंडरदेही जा रही थी हाइवा
बिहार व झारखंड के सटोरिए भिलाई में चला रहे महादेव बुक, तीन गिरफ्तार… जुआ एक्ट के साथ धोखाधड़ी का भी केस दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Dead body thrown on the road after killing police constable नक्सलियों ने की सरपंच के पति की हत्या, सड़क बनाने के लिए रखी गई जेसीबी भी फूंकी
Next Article रिसाली महापौर के लिए सरिता साहू का नाम उभरा, तालपुरी से चुनाव लड़ने की तैयारी रिसाली महापौर के लिए सरिता साहू का नाम उभरा, तालपुरी से चुनाव लड़ने की तैयारी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?