ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चार बिन्दुओं पर फोकस करें तो कोरोना संक्रमण रहेगा दूर: दुर्ग कलेक्टर की लोगों से अपील…. लक्षण आते ही आइसोलेशन, लक्षण उभरते ही टेस्टिंग, टेस्टिंग में पाजिटिव आने पर चिकित्सक के परामर्श का पूरी तरह करें पालन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

चार बिन्दुओं पर फोकस करें तो कोरोना संक्रमण रहेगा दूर: दुर्ग कलेक्टर की लोगों से अपील…. लक्षण आते ही आइसोलेशन, लक्षण उभरते ही टेस्टिंग, टेस्टिंग में पाजिटिव आने पर चिकित्सक के परामर्श का पूरी तरह करें पालन

By @dmin
Published: March 26, 2021
Share
Collector Dr. Sarveshwar Narendra Bhure said
Collector Dr. Sarveshwar Narendra Bhure said
SHARE

दुर्ग। कलेक्टर डॉ.सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने शुक्रवार को जिले के नागरिकों से अपील की। उन्होंने अपने संबोधन में विस्तार से उन बिन्दुओं के बारे में बताया जिनकी वजह से कोरोना संक्रमण जिले में बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन कर हम कोरोना के इस गंभीर संकट से बच सकते हैं। कलेक्टर ने कहा कि 18 वर्ष से 45 वर्ष की आयु के बीच के लोग काफी संख्या में आवागमन करते हैं। इन्हें बेहद एहतियात रखने की जरूरत है। इस वर्ग के लोगों की सामान्यत: प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होती है लेकिन इस बात की आशंका होती है कि ये कोरोना कैरियर बन जाएं और काफी लोगों तक संक्रमण फैला दें। इससे आपके परिवार के वृद्धजनों अथवा कम प्रतिरोध वाले लोगों को कोविड की आशंका होती है। इसलिए ऐसे आयु वर्ग के लोगों के लिए कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर को मेंटेन करने की आवश्यकता है।
कलेक्टर ने कहा कि घर में एक भी व्यक्ति पाजिटिव पाया जाता है तो अन्य व्यक्तियों को भी कोरोना होने की आशंका बनी रहती है। इसलिए कोरोना के लक्षण वाले व्यक्ति को तुरंत आइसोलेट कर देना चाहिए तथा पूरी तरह से होम आइसोलेशन के नियमों का पालन करना चाहिए। तीसरे बिन्दु पर बात करते हुए कलेक्टर ने कहा कि कोरोना के लक्षण पाये जाने पर तुरंत जांच करानी चाहिए। अभी तक हुई कोविड मौतों पर यह निष्कर्ष निकला है कि टेस्टिंग में विलंब कराये जाने के चलते मरीज की हालत गंभीर हुई। चौथे बिन्दु पर कलेक्टर ने कहा कि जांच में पाजिटिव आने पर चिकित्सकों के परामर्श का पूरी तरह से पालन करें। यदि हास्पिटलाइजेशन या होम आइसोलेशन के लिए कहा जाता है तो चिकित्सक के निर्देश का पूरी तरह से पालन करें। इसके अलावा कलेक्टर ने कोविड संक्रमण से बचने के लिए मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा भीड़भाड़ वाली जगह में जाने से बचने का आग्रह भी किया।

इतना क्यों गिर रहा रूपया?: एसबीआई अध्यक्ष ने बताई वजह, कहा-डॉलर के मुकाबले सिर्फ दो देशों की करेंसी हमसे बेहतर
सीएम साय ने कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर जारी एंटी नक्सल ऑपेरशन का लिया अपडेट, अफसरों से की चर्चा
Video: 16 करोड़ की लागत से यहां तैयार हो रहा मनोरंजन स्थल, आपके स्वागत के लिए तैनात रहेंगे बाज और हाथी
बंगाल को मिली वंदे भारत की सौगात, पीएम मोदी बोले-माफी चाहूंगा निजी कारणों से नहीं आ सका
हिन्द सेना ने 63000 यूनिट रक्तदान का विश्व रिकॉर्ड बनाया है : दक्ष वैद्य ने राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर चलने दिलाई शपथ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Were selling over-the-counter cold-cough medicine: Drug and Safety बिना पर्ची के बेच रहे थे सर्दी-खांसी दवा: ड्रग एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट के अधिकारियों की दबिश…. दवा दुकानों को कराया गया बंद
Next Article Bhilai Chamber's strategy for Corona: Awareness campaign will be run भिलाई चेंबर ने कोरोना को लेकर बनाई रणनीति: सभी बाजारों में चलाएंगे जागरुकता अभियान… मास्क व सेनेटाइजर का इस्तेमाल अनिवार्य रूप से करने की अपील

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?