ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धान खरीदी का आंकड़ा 31.14 लाख मीटरिक टन से पार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

धान खरीदी का आंकड़ा 31.14 लाख मीटरिक टन से पार

By @dmin
Published: December 18, 2021
Share
धान खरीदी का आंकड़ा 31.14 लाख मीटरिक टन से पार
धान खरीदी का आंकड़ा 31.14 लाख मीटरिक टन से पार
SHARE

प्रदेश में 8.59 लाख किसानों ने बेचा धान: 2482 उपार्जन केन्द्रों में हो रही है धान की खरीदी
रायपुर। राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए एक दिसम्बर से शुरू हुए धान खरीदी के बीते 17 दिनों में आज शाम तक 8 लाख 59 हजार 063 किसानों से 31 लाख 14 हजार 113 मीटरिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई है। किसानों से 2482 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी के अनुमानित लक्ष्य 105 लाख मीटरिक टन के विरूद्ध प्रदेश में अब तक 29.66 प्रतिशत धान की खरीदी हो चुकी है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है। अब तक 9 लाख 74 हजार 829 मीटरिक टन का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा 6,11,965 मीटरिक धान का उठाव कर लिया गया है।

धान खरीदी के 17वें दिन भी राजनांदगांव जिला, प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के मामले में पहले स्थान पर है। राजनांदगांव जिले में 3,00,781 मीटरिक टन से अधिक धान की खरीदी हो चुकी है। बेमेतरा जिला धान खरीदी के मामले में आज राज्य में दूसरे क्रम पर है। बेमेतरा जिला में 2,34,314 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई है। अब तक की धान खरीदी में बलौदाबाजार जिला राज्य में तीसरे स्थान पर है। बलौदाबाजार जिला में 2,27,404 मीटिरिक टन से अधिक धान की खरीदी हुई है। धान खरीदी के मामले में अब तक 06 जिले क्रमश: राजनांदगांव, बेमेतरा, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, महासमुंद और बालोद ने दो लाख मीटरिक टन से अधिक धान खरीदी कर ली है।

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 दिसम्बर तक चालू विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर राज्य के बस्तर जिले में 42,833 मीटरिक टन, बीजापुर जिले में 11,824 मीटरिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 1992 मीटरिक टन, कांकेर जिले में 99,941 मीटरिक टन, कोण्डागांव जिले में 51,463 मीटरिक टन, नारायणपुर जिले में 6,472 मीटरिक टन, सुकमा जिले में 7,398 मीटरिक टन, बिलासपुर जिले में 1,62,858 मीटरिक टन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 20,328 मीटरिक टन, जांजगीर-चांपा जिले में 2,30,404 मीटरिक टन, कोरबा जिले में 35,086 मीटरिक टन, मुंगेली जिले में 1,33,871 मीटरिक टन, रायगढ़ जिले में 1,65,547 मीटरिक टन, बालोद जिले में 2,03,065 मीटरिक टन, बेमेतरा जिले में 2,34,314 मीटरिक टन, दुर्ग जिले में 1,44,813 मीटरिक टन, कवर्धा जिले में 1,54,368 मीट्रिक टन, राजनांदगांव जिले में 3,00,781 मीटरिक टन, बलौदाबाजार जिले में 2,27,404 मीटरिक टन, धमतरी जिले में 1,38,055 मीटरिक टन, गरियाबंद जिले में 1,14,037 मीटरिक टन, महासमुंद जिले में 2,15,733 मीटरिक टन, रायपुर जिले में 1,70,821 मीटरिक टन, बलरामपुर जिले में 45,996 मीटरिक टन, जशपुर जिले में 31,102 मीटरिक टन, कोरिया जिले में 35,520 मीटरिक टन, सरगुजा जिले में 49,658 मीटरिक टन और सूरजपुर जिले में 78,430 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

सैम बहादुर से लेकर इक्कीस तक, 2022 में रिलीज होंगी सेना पर आधारित 6 फिल्में
5 दिन बाद मिली कोरोना से थोड़ी राहत…. बीते 24 घंटे में सामने आए 31 हजार नए केस, स्वस्थ मरीजों की संख्या भी रही ज्यादा
सेंस आफ ह्यूमर से बदल दिया इंटरव्यू का माहौल: आईआईटी मुंबई में गायों के घूमने पर पूछा था इंटरव्यू बोर्ड ने प्रश्न, सिमी का जवाब सुनकर माहौल हुआ ऐसा
केन्द्रीय गृहमंत्री ने जवानों से किया संवाद, बोले- जब नक्सलमुक्त होगा देश वह पल होगा आजादी के बाद का सबसे महत्वपूर्ण क्षण
FRAUD : विधावा महिला से लाखों की ठगी, शातिर ने खुद को बताया पति का मित्र और खाते से पार कर दिए रुपए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नए सीडीएस की नियुक्ति: जल्द ही रक्षा मंत्री को सौंपी जाएगी संभावित नामों की सूची, जनरल रावत के निधन से खाली हुआ पद नए सीडीएस की नियुक्ति: जल्द ही रक्षा मंत्री को सौंपी जाएगी संभावित नामों की सूची, जनरल रावत के निधन से खाली हुआ पद
Next Article किसान ने फांसी लगाकर दे दी जान, कर्ज और धान खरीद में गड़बड़ी से था परेशान किसान ने फांसी लगाकर दे दी जान, कर्ज और धान खरीद में गड़बड़ी से था परेशान

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?