ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नए सीडीएस की नियुक्ति: जल्द ही रक्षा मंत्री को सौंपी जाएगी संभावित नामों की सूची, जनरल रावत के निधन से खाली हुआ पद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

नए सीडीएस की नियुक्ति: जल्द ही रक्षा मंत्री को सौंपी जाएगी संभावित नामों की सूची, जनरल रावत के निधन से खाली हुआ पद

By @dmin
Published: December 17, 2021
Share
नए सीडीएस की नियुक्ति: जल्द ही रक्षा मंत्री को सौंपी जाएगी संभावित नामों की सूची, जनरल रावत के निधन से खाली हुआ पद
नए सीडीएस की नियुक्ति: जल्द ही रक्षा मंत्री को सौंपी जाएगी संभावित नामों की सूची, जनरल रावत के निधन से खाली हुआ पद
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। तमिलनाडु में बीती आठ दिसंबर को हुए हेलिकॉप्टर हादसे में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत के निधन के बाद अब केंद्र सरकार ने इस पद पर अगली नियुक्ति करने के लिए कवायद शुरू कर दी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इस पद के लिए तीनों सेवाओं की सिफारिशों के आधार पर तैयार की गई नामों की सूची अनुमति के लिए जल्द ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पास भेजी जाएगी।

रक्षामंत्री से अनुमति मिलने के बाद इस सूची को कैबिनेट की नियुक्ति समिति के पास भेजा जाएगा जो नए सीडीएस की नियुक्ति पर अंतिम फैसला लेगी। समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि जनरल बिपिन रावत के उत्तराधिकारी के चयन के लिए केंद्र सरकार एक पैनल को अंतिम रूप दे रही है। इस पैनल में थल सेना, नौसाना और वायु सेना के वरिष्ठ कमांडर शामिल किए गए हैं। 

अगले सीडीएस के लिए जनरल एमएम नरवणे का नाम सबसे ऊपर
माना जा रहा है कि थल सेना के वर्तमान प्रमुख जनरल एमएम नरवणे के अनुभव को देखते हुए उनका नाम अगले सीडीएस के लिए सबसे ऊपर है। वह अगले साल अप्रैल में सेवानिवृत्त होंगे। जनरल नरवणे तीनों सेवाओं के प्रमुखों में सबसे अधिक वरिष्ठ हैं। वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने यह पद 30 सितंबर को और नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने यह जिम्मेदारी 30 नवंबर को संभाली थी।

जनरल नरवणे बने सीडीएस तो इन्हें मिल सकती है सेना की कमान
अगर जनरल नरवणे को सीडीएस नियुक्त किया जाता है तो सरकार को सेना प्रमुख के पद को भरने पर भी विचार करना पड़ेगा। ऐसे में सेना प्रमुख के पद की दौड़ में सबसे आगे सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल सीपी मोहंती और उत्तरी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी होंगे। दोनों अधिकारी समान बैच के हैं और जनरल नरवणे के बाद सबसे वरिष्ठ हैं। दोनों ही अधिकारियों को 31 जनवरी को सेवानिवृत्त होना है। 

दर्दनाक हेलिकॉप्टर हादसे में जनरल रावत समेत 11 की गई थी जान
आठ दिसंबर को हुए इस भयावह हादसे में जनरल रावत, उनकी पत्नी मधूलिया और 11 अन्य सैन्य अधिकारी मारे गए थे। इस हादसे में अकेले जीवित बचे वायु सेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जनरल रावत ने पिछले साल एक जनवरी को देश की तीनों सेनाओं के बीच समन्वय को बढ़ाने और सैन्य कौशल में आधुनिकता लाने के लिए भारत के पहले सीडीएस का कार्यभार संभाला था। 

shreekanchanpath 24 # 07 November 2024
श्रमिक सम्मेलन में योजनाओं की सौगात से खिले श्रमिकों के चेहरे
पुंछ में सुरक्षा बलों ने जॉइंट ऑपरेशन में बड़ा आतंकी हमला किया नाकाम, 19 ग्रेनेड किए बरामद
दर्दनाक घटना: महाराष्ट्र के भिवंडी में तीन मंजिला इमारत ढही, 10 लोगों की मौत… कई लोग फंसे
महाप्रयोग: धरती को बचाने के लिए NASA का बड़ा कदम, DART मिशन को किया लॉन्च, करेगा एस्टेरॉयड पर प्रहार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बहू को टिकट नहीं देने पर गृहमंत्री की साफगोई - जीत तय थी, महापौर बनना भी, फिर भी किया कार्यकर्ताओं के लिए त्याग बहू को टिकट नहीं देने पर गृहमंत्री की साफगोई – जीत तय थी, महापौर बनना भी, फिर भी किया कार्यकर्ताओं के लिए त्याग
Next Article धान खरीदी का आंकड़ा 31.14 लाख मीटरिक टन से पार धान खरीदी का आंकड़ा 31.14 लाख मीटरिक टन से पार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?