ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बहू को टिकट नहीं देने पर गृहमंत्री की साफगोई – जीत तय थी, महापौर बनना भी, फिर भी किया कार्यकर्ताओं के लिए त्याग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedPoliticsRaipur

बहू को टिकट नहीं देने पर गृहमंत्री की साफगोई – जीत तय थी, महापौर बनना भी, फिर भी किया कार्यकर्ताओं के लिए त्याग

By @dmin
Published: December 17, 2021
Share
बहू को टिकट नहीं देने पर गृहमंत्री की साफगोई - जीत तय थी, महापौर बनना भी, फिर भी किया कार्यकर्ताओं के लिए त्याग
बहू को टिकट नहीं देने पर गृहमंत्री की साफगोई - जीत तय थी, महापौर बनना भी, फिर भी किया कार्यकर्ताओं के लिए त्याग
SHARE

भिलाई। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने रिसाली क्षेत्र से अपनी बहू को चुनाव नहीं लड़वाने को लेकर लग रही अटकलों पर पहली बार बात की है। उन्होंने भाजपा के डर गए वाले बयान पर कहा कि उनके त्याग को डर के साथ जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं के लिए त्याग किया है। यदि सांसद, विधायक और महापौर हम ही बनेंगे तो कार्यकर्ता क्या करेंगे?

श्रीकंचनपथ से विशेष चर्चा करते हुए गृहमंत्री ने कई मुद्दों पर स्पष्ट राय रखी। भाजपा द्वारा अपनी बहू को चुनाव लड़वाने से डर जाने जैसे आरोपों पर उन्होंने कहा कि हम डरने वाले लोगों में नहीं है। जब रिसाली नगर निगम में महापौर का पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हुआ, तब बहुत सारे लोगों की इच्छा थी कि मेरी बहू चुनाव लड़े। उनका चुनाव जीतना भी तय था और महापौर बनना भी। लेकिन मुझे यह बात पसंद नहीं थी कि विधायक, सांसद और महापौर जैसे सारे चुनाव हम ही लड़ें। यदि यह सब हम ही करेंगे तो कार्यकर्ता क्या करेंगे? श्री साहू ने भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा कि जिसे भाजपा के लोग डर कह रहे हैं, दरअसल, वह त्याग है। हम चाहते हैं कि हमारे कार्यकर्ता भी आगे बढ़ें। डर का काम उन लोगों का है जो डर की बातें करते हैं।

गृहमंत्री ने कहा कि दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र की जनता से हमारा सीधा रिश्ता है। उन्होंने जो किया वह कार्यकर्ताओं के लिए किया। अवसर सबके लिए है, सबको मिलना चाहिए। भाजपा के एक अन्य आरोप पर उन्होंने कहा कि रिसाली क्षेत्र के लिए जो 100 करोड़ रूपए की राशि हमने स्वीकृत की, वह एक ही बार में स्वीकृत नहीं हुई है। जो राशि पहले स्वीकृत हुई, उसके काम हो चुके हैं। जो बाद में स्वीकृत हुई, उसके काम चल रहे हैं और कई काम टेंडर की प्रक्रिया में हैं। भाजपाइयों के पास कहने को कुछ नहीं है, इसलिए वे ऐसी बातें करते हैं। जनता उनकी बातों पर भरोसा नहीं करती। श्री साहू ने कहा कि नगर निगम बनने से पहले रिसाली का बड़ा हिस्सा भिलाई नगर क्षेत्र में आता था। भिलाई व्यापक क्षेत्र है, इसलिए काम कम हो पाते थे। विधायक और मंत्री बनने के बाद उन्होंने रिसाली क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की परिकल्पना की। इसी के परिणामस्वरूप 1 साल के भीतर जहां नगर निगम बन गया, वहीं डेढ़ साल में 100 करोड़ के काम भी स्वीकृत किए गए।

श्री साहू ने कहा कि क्षेत्र में काम करने की अपार संभावनाएं हैं। हमने यहां अंग्रेजी माध्यम स्वामी आत्मानंद स्कूल खोला, कैंसर अस्पताल व कॉलेज बनाया। यदि कांग्रेस का महापौर आता है तो इंडोर, आउटडोर स्टेडियम, बढिय़ा मैदन, गार्डन जैसे काम किए जाएंगे। बड़े-बड़े सामुदायिक भवनों आदि के लिए यहां काफी गुंजाइश है। सभी के लिए नई बिल्डिंग बनानी होगी, क्योंकि यहां कुछ है ही नहीं। बच्चों के खेलकूद के लिए बहुत कुछ किया जा सकता है। रिसाली से लगे गांवों में खेदकूद स्पर्धाएं होती रहतीं हैं। श्री साहू ने आश्वस्त किया कि नगर निगम के चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष होंगे।

भारत को मिले पांच और राफेल विमान, अक्तूबर में लाए जाएंगे स्वदेश
Silicon Valley Guru Affected by the Fulminant Slashed Investments
रायपुर मेडिकल कॉलेज में 18 चिकित्सा शिक्षकों की नियुक्ति, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश
Big news : राजधानी रायपुर में बन रहा था ब्राडेंड नकली गुटखा, रेड करने गए फूड अफसर भी रह गए हैरान
डीजीपी ने शहीद जवान की पत्नी के सराहनीय कार्य की प्रशंसा की
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कांग्रेस के दिग्गजों ने किया भिलाई व रिसाली निगम क्षेत्र का दौरा, कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में वोट की अपील कांग्रेस के दिग्गजों ने किया भिलाई व रिसाली निगम क्षेत्र का दौरा, कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में वोट की अपील
Next Article नए सीडीएस की नियुक्ति: जल्द ही रक्षा मंत्री को सौंपी जाएगी संभावित नामों की सूची, जनरल रावत के निधन से खाली हुआ पद नए सीडीएस की नियुक्ति: जल्द ही रक्षा मंत्री को सौंपी जाएगी संभावित नामों की सूची, जनरल रावत के निधन से खाली हुआ पद

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?