ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धर्मांतरण मामले में एटीएस ने तीन और को किया गिरफ्तार, विदेशों से होती थी फंडिंग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

धर्मांतरण मामले में एटीएस ने तीन और को किया गिरफ्तार, विदेशों से होती थी फंडिंग

By @dmin
Published: June 28, 2021
Share
धर्मांतरण मामले में एटीएस ने तीन और को किया गिरफ्तार, विदेशों से होती थी फंडिंग
धर्मांतरण मामले में एटीएस ने तीन और को किया गिरफ्तार, विदेशों से होती थी फंडिंग
SHARE

लखनऊ (एजेंसी)। एक हजार से ज्यादा लोगों का धर्मांतरण कराए जाने के मामले में यूपी एटीएस ने सोमवार को तीन और गिरफ्तारियां की हैं। प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि धर्मांतरण के लिए विदेशों से फंडिंग होती रही है। मामले में तीन गिरफ्तारियां की गई हैं। उन्होंने बताया कि अब तक एक करोड़ 70 लाख रुपए खातों में आने की बात सामने आई है। यह पैसे 2010 से लेकर जून 2021 के बीच आए हैं। खातों में कैश और चेक के द्वारा धन दिया गया है। दुबई, कतर जद्दा और अबू धाबी से खातों में 50 लाख रुपए जमा किए गए हैं। ये गिरफ्तारियां दिल्ली व हरियाणा से की गई हैं। एटीएस ने मन्नू यादव उर्फ अब्दुल मन्नान, इरफान शेख व राहुल भोला को गिरफ्तार किया है।

धर्म गुरुओं की भूमिका पाई गई थी संदिग्ध
धर्मांतरण मामले में तीन धर्म गुरुओं की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी। एटीएस अब तीनों धर्म गुरुओं की कुंडली खंगाल कर धर्मांतरण के रहस्यों से पर्दा उठाने में जुटी हुई है। एटीएस की जांच पड़ताल में पता चला कि तीनों 2019 में एनआरसी व सीएए विरोधी दंगों को भड़काने में भी शामिल रहे थे।

इनमें से एक धर्म गुरू जेल भेजे जा चुके मोहम्मद उमर गौतम के संपर्क में भी रहा था। मोहम्मद उमर इस धर्म गुरू को कई बार अपने साथ हलीम मुस्लिम कॉलेज लेकर गया था, जहां मूक बधिर छात्रों का ब्रेनवॉश किया जाता था। धर्मांतरण मामले में तीनों धर्म गुरुओं की भूमिका पता लगने के लिए एटीएम उनके बीते आठ माह का डाटा खंगालने में जुटी है।
सुरक्षा एजेंसियां इन धर्म गुरुओं की कॉल डिटेल रिपोर्ट, सोशल मीडिया एक्टिविटी के माध्यम से यह पता करने का प्रयास कर रही हैं कि धर्म गुरुओं की धर्मांतरण के संबंध में किससे बात होती थी। सोशल मीडिया पर उनकी तरफ से बीते आठ महीनों में की गई पोस्ट भी खंगाली जा रही है, जिससे उनकी भवानाओं का पता लग सकेगा। पूर्व में इन्हीं तीनों गुरुओं पर एनआरसी के विरोध में फंडिंग एकत्रित करने का भी आरोप लगा था।

गिरफ्तार उमर गौतम व जहांगीर आलम से पूछताछ जारी
धर्मांतरण के मामले में गिरफ्तार उमर गौतम और जहांगीर आलम से एटीएस की पूछताछ लगातार जारी है। देश भर के 24 राज्यों में उमर का नेटवर्क फैला होने का दावा किया जा रहा है। एटीएस इसकी तस्दीक कर रही है। साथ ही उमर द्वारा बताए गए पतों को खंगालने के लिए यूपी पुलिस संबंधित राज्य की पुलिस के साथ जानकारी साझा कर रही है।
इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों से इस मामले में तह तक जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी कहा है कि इस मामले में जो भी दोषी है उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कारवाई की जाए।

75 लाख की लागत से बापूनगर में शानदार ऐसा गार्डन… ओपन जिम, योग और वाकिंग की सुविधा….. भिलाई नगर विधायक व महापौर की पहल से मिली बड़ी सौगात
समझाइश के बाद भी माने व्यापारी: निगम ने जवाहर मार्केट में नाले पर अतिक्रमण हटाकर कराई सफाई
देश में एक ही दिन में बढ़े 10 हजार से अधिक कोरोना मरीज, बीते 24 घंटे में 38353 लोग हुए संक्रमित
कांग्रेस सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस में प्रवेश
छत्तीसगढ़ में रिकार्ड स्तर पर कोरोना संक्रमण: पहली बार प्रदेश में कोरोना से 10 लोगों की मौत, एक्टिव मरीज 3 हजार के पार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना काल में इकॉनमी को मोदी सरकार की बूस्टर डोज, किए ये 8 बड़े ऐलान कोरोना काल में इकॉनमी को मोदी सरकार की बूस्टर डोज, किए ये 8 बड़े ऐलान
Next Article सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी गिरफ्तार, गोला-बारूद बरामद श्रीनगर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?