ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: समझाइश के बाद भी माने व्यापारी: निगम ने जवाहर मार्केट में नाले पर अतिक्रमण हटाकर कराई सफाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

समझाइश के बाद भी माने व्यापारी: निगम ने जवाहर मार्केट में नाले पर अतिक्रमण हटाकर कराई सफाई

By @dmin
Published: July 26, 2021
Share
4.34 crore awards to promote cleanliness in villages, can apply from 30 July to 15 August
4.34 crore awards to promote cleanliness in villages, can apply from 30 July to 15 August
SHARE

भिलाई। मदर टेरेसा नगर जोन क्रमांक 03 की टीम ने वार्ड 23 जवाहर मार्केट में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। दुकानदारों द्वारा नाली पर कांक्रीट से बनाई गई रैम्प, चबूतरे आदि को राजस्व एवं स्वच्छता कर्मचारियों की टीम ने मार्केट के दोनो किनारे को तोड़कर नाली का कब्जा खाली कराया, जिससे बारिश का पानी बिना कोई अवरोध के गंतव्य की ओर प्रवाहित हो सके।

बता दें कि निगम प्रशासन की चेतावनी के बाद भी नाली पर किए गए अतिक्रमण को नहीं हटाया गया था, जवाहर मार्केट में व्यवसायियों द्वारा नाली में मलबा डालकर स्लेब व सीढ़ी आदि बनाकर दुकान का सामान सड़क तक फैलाकर व्यवसाय कर रहे थे, इसके कारण सफाई कर्मचारियों को नाली साफ करने में कॉफी परेशानी का सामना करना पड़ता था तथा नाली जाम होने से बारिश का पानी सड़को पर बहना प्रारंभ हो गया था। इन सब परिस्थितियों को देखते हुए आज नाली पर अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की गई! उल्लेखनीय है कि निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी ने नाली से अतिक्रमण हटाकर सफाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हुए हैं, ताकि नालियों के माध्यम से पानी की निकासी सुगम हो।

जवाहर नगर मार्केट क्षेत्र में नाली के उपर दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण करते हुए चबूतरा, सीढ़ी तथा नाली के उपर कांक्रीट डालकर व्यवसाय कर रहे थे, काफी समझाइश देने के बावजूद भी नालियों से अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके कारण हर बार सफाई में दिक्कतें होने लगी, बरसाती पानी भी नाली जाम होने के कारण रास्तों पर बहने लगी, कई स्थानों पर से निकासी बंद हो गया था, इससे सड़क पर गंदगी फैलने लगी थी जिससे मार्केट में दुर्गंध फैलने की संभावना भी बढ़ गई थी, इससे बाजार में आने वाले नागरिकों को आने जाने में परेशानी होती थी। समस्या को गंभीरता से लेते हुये आज अभियान चलाकर कार्रवाई की गई।

व्यवसाय करने के लिए मार्केट में नाली के दोनों ओर दुकानदारों द्वारा नाली पर स्लेब, फर्श तथा कांक्रीट डालकर अतिक्रमण कर लिये थे, अतिक्रमण कर बनाए गए चबूतरे पर व्यवसाय करने के लिए इनके द्वारा सामग्री भी यही रखी जाती थी, सड़क सकरी होने के कारण आवागमन में भी दिक्कतें होती थी, इनके विरूद्ध कार्यवाही करने आज जोन आयुक्त प्रीति सिंह के निर्देश पर निगम की टीम ने विभिन्न दुकानों के सामने से अतिक्रमण को हटाकर नालियों की सफाई कराई। तोडफ़ोड़ के नुकसान से बचने बहुत से दुकानदारों ने स्वयं ही कब्जा हटा लिया। कार्यवाही के दौरान सहायक राजस्व अधिकारी मलखान सिंह सोरी, जोन स्वास्थ्य अधिकारी आरपी तिवारी, वीके सैमुअल सहित राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ देखेगा भारतीय वायुसेना का शौर्य, 5 नवम्बर को नवा रायपुर में सूर्यकिरण एरोबैटिक शो, आज रिहर्सल
IPL 2025 : पंजाब-आरसीबी आईपीएल का खिताबी सूखा खत्म करने उतरेंगे… जानिए किसका पलडा है भारी
“दिब्येंदु भट्टाचार्य “महारानी 3″ में मार्टिन एक्का के रूप में लौटे – प्रशंसकों को अपनी सीटों से बांधे रखने के लिए एक रोमांचक सीक्वल!”
दुर्ग पुलिस ने ढूंढ निकाले 12 लाख के 101 गुम मोबाइल, मोबाइल पाकर एसपी संग सेल्फी लेते दिखे लोग
हाड़ कंपाने लगी दिल्ली की सर्दी, 3.6 डिग्री दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chief Minister's nutrition campaign is proving to be a boon वरदान साबित हो रहा मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान: मां और बेटी ने ऐसे दी कुपोषण को मात
Next Article पेगासस की लिस्ट में ED अफसर, बीएसएफ के पूर्व महानिदेशक और केजरीवाल के सहयोगी का भी नाम पेगासस की लिस्ट में ED अफसर, बीएसएफ के पूर्व महानिदेशक और केजरीवाल के सहयोगी का भी नाम

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?