धमतरी (एजेंसी)। आए दिन नक्सली किसी न किसी तरह की वारदात को अंजाम देने के लिए बम प्लांट करते हैं, लेकिन सुरक्षाबलों की चौकसी से नक्सिलयों की प्लानिंग ध्वस्त हो जाती है। फिलहाल धमतरी में सर्च अभियान तेज कर दिया गया है।
Chhattisgarh | Security forces have neutralised an IED weighing approximately 10 kgs planted by Naxals in Dhamtari pic.twitter.com/jhbarqY48G
— IndSamachar News (@Indsamachar) September 19, 2021
छत्तीसगढ़ में नक्सली बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे, लेकिन सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए धमतरी के जंगल से 10 किलोग्राम का आईइडी बम बरामद किया। सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि धमतरी के एक रास्ते पर नक्सलियों ने बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए आईइडी बम प्लांट किया है, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने तलाश करते हुए बम को डिफ्यूज कर बरामद कर लिया। सीआरपीएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बम को बरामद किया। फिलहाल इलाके के जंगलों में तलाशी बढ़ा दी गई है।




