ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्गा पूजा पर छिड़े दंगे, मंदिरों में तोडफ़ोड़ के बाद 3 की मौत, 22 जिलों में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

दुर्गा पूजा पर छिड़े दंगे, मंदिरों में तोडफ़ोड़ के बाद 3 की मौत, 22 जिलों में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

By @dmin
Published: October 14, 2021
Share
दुर्गा पूजा पर छिड़े दंगे, मंदिरों में तोडफ़ोड़ के बाद 3 की मौत, 22 जिलों में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात
दुर्गा पूजा पर छिड़े दंगे, मंदिरों में तोडफ़ोड़ के बाद 3 की मौत, 22 जिलों में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात
SHARE

ढाका (एजेेंसी)। बांग्लादेश में एक बार फिर से हिंदू अल्पसंख्यकों पर अत्याचार की खबर सामने आई है। ताजा मामला है चांदपुर जिले की जहां चरमपंथियों की भीड़ ने फेसबुक पर अफवाह फैलने के बाद हिंदू मंदिर पर हमला कर दिया। इस हमले के दौरान कई राउंड फायरिंग भी की गई जिससे तीन हिंदुओं की मौत हो गई। इस घटना पर बांग्लादेश हिंदू यूनिटी काउंसिल ने ट्वीट करके कहा कि 13 अक्तूबर  बांग्लादेश के इतिहास का निंदनीय दिन है। अष्टमी के दिन मूर्ति विसर्जन के मौके पर कई पूजा मंडपों में तोडफ़ोड़ की गई और हिंदुओं को चोट पहुंचाई गई। हिंदुओं को अब पूजा मंडपों की रखवाली करनी पड़ रही है। आज पूरी दुनिया चुप है। मां दुर्गा अपना आशीर्वाद सभी हिंदुओं पर बनाए रखें। दरिंदो को कभी माफी न करें। 

फेसबुक पोस्ट वायरल होने के बाद धार्मिक कट्टरपंथियों ने की हिंसा
बताया जा रहा है कि बुधवार रात सोशल मीडिया पर हिंदुओं द्वारा कुरान का अपमान करते हुए कथित रूप से एक फेसबुक पोस्ट वायरल हो गई, जिसके बाद धार्मिक कट्टरपंथियों ने कई दुर्गा पंडालों में तोडफ़ोड़ की। इतना ही नहीं जब इनका विरोध किया गया तो इन्होंने फायरिंग कर दी जिससे तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कुरान के अपमान के दावों को नकारते हुए कमिला महानगर पूजा उद्जापोन कमेटी के महासचिव शिबू प्रसाद दत्ता ने बताया कि किसी ने कुरान की एक कॉपी नानुआ दिघीर पार में एक दुर्गा पूजा मंडप में सुबह-सुबह रख दी और उस वक्त गार्ड सो रहा था।

इसके अलावा जिले के एक अधिकारी ने पुष्टि करते हुए कहा कि कुछ धार्मिक चरमपंथियों ने दुर्गा पंडालों में पहले कुरान की प्रति रख दी और कुछ तस्वीरें लीं, फिर भाग गए। कुछ घंटों के भीतर उन सभी ने फेसबुक का उपयोग करते हुए भड़काऊ तस्वीरों को वायरल कर दिया।

कई हिंदू भक्तों को पीटा गया
उन्होंने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) और जमात-ए-इस्लाम के कुछ कार्यकर्ताओं की भूमिका का संकेत दिया। चांदपुर के हाजीगंज, चट्टोग्राम के बंशखली, चपैनवाबगंज के शिबगंज और कॉक्स बाजार के पेकुआ में हिंदु मंदिरों पर बेरहमी से हमला किया गया और हिंदू भक्तों को पीटा गया। हिंसक झड़प में कथित तौर पर तीन हिंदू मारे गए हैं, हालांकि, पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।

रिपोर्ट के मुताबिक, स्थिति हाथ से बाहर जाते देख बांग्लादेश सरकार ने देश की पुलिस रैपिड एक्शन बटालियन (RAB) की एंटी टेररिजम यूनिट और अर्द्धसैनिक बल यानी बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) को तैनात किया गया है। 

सड़क पर बिखरी लाशें, ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत
राज्य सरकार का किसानों के हित में अहम् फैसला कोदो, कुटकी और रागी की खरीदी अब 15 फरवरी तक
Breaking News : दुर्ग में गभर्वती युवती ने पैदा होते ही बच्चे को फेंका, प्रेमी ने  नवजात को अस्पताल पहुंचाकर बनाई झूठी कहानी
तेलंगाना में ‘मेडिसिन फ्रॉम द स्काई’ प्रोजेक्ट हुआ लॉन्च, सिंधिया बोले- ड्रोन से होगी दवाओं की होम डिलीवरी
ओएलएक्स पर बाइक बेचने का एड डाला, ग्राहक पहुंचा तो 80 हजार लूटकर हुए फरार, तीन नाबालिग गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 02 # 14 october 2021
Next Article लखीमपुर खीरी मामला: आशीष मिश्र समेत अन्य आरोपियों को लेकर घटनास्थल पहुंची पुलिस, करवा रही सीन रिक्रिएशन लखीमपुर खीरी मामला: आशीष मिश्र समेत अन्य आरोपियों को लेकर घटनास्थल पहुंची पुलिस, करवा रही सीन रिक्रिएशन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?