ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : दुर्ग में गभर्वती युवती ने पैदा होते ही बच्चे को फेंका, प्रेमी ने  नवजात को अस्पताल पहुंचाकर बनाई झूठी कहानी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : दुर्ग में गभर्वती युवती ने पैदा होते ही बच्चे को फेंका, प्रेमी ने  नवजात को अस्पताल पहुंचाकर बनाई झूठी कहानी

By Mohan Rao
Published: February 10, 2025
Share
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले झाड़ियों में मिने नवजात के मामले में पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका व उसके साथी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में खास बात है कि नवजात को फेंकने वाला युवक ही उसका पिता है और उसी ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया और थाने में भी रिपोर्ट लिखवाई। जांच के दौरान पुलिस को उसी पर शक हुआ और फिर मामला खुल गया। मोहन नगर पुलिस ने थारा 93 बीएनएस के तहत कार्रवाई की है।

दरअसल 7-8 फरवरी 2025 की दरमियान रात पुलिस को सूचनाद मिली कि दो लडके जिला अस्पताल दुर्ग में नवजात शिशु बालक को इलाज के लिए लेकर पहुंचे हैं। दोनों बता रहे हैं कि मुकुट नगर तितुरडीह दुर्ग के पास झाडियों में बच्चा रोते हुआ मिला है। बच्चे को आदित्य नगर निवासी गुरूदर्शन सिह संधु एवं यश साहू लेकर पहुंचे थे। इनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले में  अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थारा 93 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

बच्चे के पैदा होते ही उसे इस तरह फेंक देने वाले मामले को पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने गंभीरता से लिया। एसपी के निर्देश पर एएसपी सुखनंदन राठौर व आइपीएस राहुल बंसल के मार्गदर्शन में मोहन नगर थाना प्रभारी शिव चंद्रा के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी पतासाजी के लिए लगाया गया। जांच के दौरान तकनीकी पहलुओं की गहन विवेचना में प्रार्थी गुरूदर्शन सिह संधु द्वारा लिखाई गई रिपोर्ट पर ही संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस ने गुरुदर्शन सिंह को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। पुलिस की पूछताछ में गुरुदर्शन ने सारी सच्चाई उगल दी।

गर्भवती प्रेमिका ने वॉशरूम में दिया बच्चे को जन्म
पूछताछ में गुरूदर्शन सिह संधु बताया कि वह शीतल साहू नाम की युवती से करीब डेढ वर्षों से प्रेम करता है तथा इनके बीच रजामंदी से कई बार शारीरिक संबंध स्थापित हुआ। इसके कारण शीतल साहू गर्भवती हो गई। शीतल ने  7-8 फरवरी 2025 के दरमियानी रात अपने घर के बाथरूम में शिशु बालक को जन्म दिया और उसके बाद बाथरूम की खिडकी तरफ से शिशु को नारफुल सहित फेंक दिया। इसके बाद शीतल साहू ने अपने प्रेमी गुरूदर्शन सिह संधु को फोन कर घटना की जानकारी दी।

इसके बाद  गुरूदर्शन सिह संधु अपने दोस्त यश साहू के साथ पहुंचा और नवजात शिशु शिशु को उठाकर जिला अस्पताल दुर्ग लेकर पहुंचा। दुर्ग अस्पताल में पहुंचकर उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए झुठी एवं मनगढंत कहानी बनाई। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने गुरूदर्शन सिह, शीतल साहू व यश साहू को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी मोहन नगर शिव चंद्रा, एएसआई राजेन्द्र देशमुख, महिला प्रधान आरक्षक भेनू ठाकुर, महिला आरक्षक सुमित्रा साहू एवं अन्य की विशेष भूमिका रही।

अमरुल्लाह सालेह ने लगाई यूएन से गुहार, बोले- पंजशीर में जल्दी कुछ कीजिए, वरना नरसंहार होगा
रायपुर में थाना प्रभारी के पिता व सास ससुर निकले कोरोना संक्रमित: पुरानी बस्ती थाना सील, प्रदेश में बढ़े 29 नए मरीज
रिलायंस इंफ्राटेल के लिए RIL की इकाई की समाधान योजना को मिली मंजूरी, कर्जदाताओं को मिलेंगे 4400 करोड़ रुपये
फर्नीचर व्यापारी ने अपनी दुकान के सामने खुद को लगाई आग, उपचार के दौरान हुई मौत
भिलाई के होटल में ग्राहक की डिमांड पर दलाल उपलब्ध कराता था लड़कियां, दो गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article परीक्षा पे चर्चा : मुख्यमंत्री साय ने छात्र छात्राओं के साथ सुनी, बोले – युवाओं और अभिभावकों को संबल देने वाली पहल
Next Article बन्दर ने किया ऐसा हमला कि जान पर बन आई, अस्पताल पहुंचा मरीज

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?