ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कबीरधाम में चला बुलडोजर : सदाराम हत्याकांड के मास्टरमाइंड अयाज खान की दुकान प्रशासन ने तोड़ी, डिप्टी सीएम ने दी थी चेतावनी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedkawardha

कबीरधाम में चला बुलडोजर : सदाराम हत्याकांड के मास्टरमाइंड अयाज खान की दुकान प्रशासन ने तोड़ी, डिप्टी सीएम ने दी थी चेतावनी

By Mohan Rao
Published: January 25, 2024
Share
SHARE

कबीरधाम। जिले के चर्चित साधराम यादव हत्याकांड में पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई कर दी। यूपी की तर्ज पर कबीरधाम में जिले में भी प्रशासन का बुलडोजर आरोपी के ठिकानों पर चला। जिला पुलिस व प्रशासन ने साधराम हत्याकांड के मास्टर माइंड अयाज खान की दुकान पर बुलडोजर चला दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल व आसपास के लोग मौके पर मौजूद रहे।

बता दें कबीरधाम जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के लालपुर कला गांव में 21 दिसंबर रविवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला था। मृतक का नाम साधराम यादव (50) था। वह कवर्धा के एक गोशाला में चरवाहा का काम करता था। घटना के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने रविवार को हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस ने इस मामले में सुफियान, इदरीश, मेहताब, अयाज और शेख शरीफ को गिरफ्तार किया। वहीं मुख्य आरोपी अयाज खान फरार हो गया। अयाज खान को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने साधराम की गला रेत कर हत्या कर दी थी।

प्रशासन ने अयाज खान की दुकान पर चलाया बुलडोजर
साधराम यादव हत्याकांड में पुलिस-प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को मास्टरमाइंड अयाज खान की दुकान पर बुलडोजर चला दिया है। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। आसपास के लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा रही। सुबह करीब 8 बजे भारी पुलिस बल के साथ नगरपालिका और जिला प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर कवर्धा के बीचपारा स्थित अयाज खान के घर पहुंची और मकान के सामने बनी एक मंजिला दुकान पर बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के जिले में अपराधियों के घर बुलडोजर चलाने की ये पहली बड़ी कार्रवाई है।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने परिजनों से मिलकर कार्रवाई का दिया था भरोसा
साधराम हत्याकांड के बाद 22 दिसंबर सोमवार को कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पीड़ित परिवार के लोगों से मुलाकात की थी। इस दौरान डिप्टी सीएम से परिजनों ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग व घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और आर्थिक मुआवजा देने की मांग की थी। इस पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया था। विजय शर्मा ने मृतक की पत्नी को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है।

Gustakhi Maaf: गोबर-गोबर हो गई गोधन न्याय योजना
हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी: देश के लोगों को कोरोना का टीका नहीं लग पा रहा और हम दान दिए जा रहे हैं
हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण निर्णय: मंदिरों में फिल्मी गानों को बजाने पर लगाई रोक, सिर्फ भक्ति गीत बजने चाहिए
छत्तीसगढ़ सरकार की न्याय योजनाओं का चमत्कार, 40 लाख लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर
पूर्व सांसद चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में बोले सीएम बघेल: पहले धान बेचकर मोटरसाइकिल लेते थे अब ले रहे हैं गोबर बेचकर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big News: 160 की स्पीड और रेड सिग्नल पर अपने आप रुका इंजन, ‘कवच’ के ब्रेकिंग सिस्टम का सफल परीक्षण
Next Article सरकारी स्कूल का टीचर पत्नी के साथ झूला फांसी पर, मकान में लटकते मिले दोनों के शव…  जांच में जुटी पुलिस

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?