ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दिवाली पर बड़ी साजिश नाकाम: टिफिन बम मिलने से हड़कंप, जलालाबाद धमाके से जुड़े तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

दिवाली पर बड़ी साजिश नाकाम: टिफिन बम मिलने से हड़कंप, जलालाबाद धमाके से जुड़े तार

By @dmin
Published: November 4, 2021
Share
दिवाली पर बड़ी साजिश नाकाम: टिफिन बम मिलने से हड़कंप, जलालाबाद धमाके से जुड़े तार
दिवाली पर बड़ी साजिश नाकाम: टिफिन बम मिलने से हड़कंप, जलालाबाद धमाके से जुड़े तार
SHARE

फिरोजपुर (एजेंसी)। सुरक्षा एजेंसियों ने पंजाब के फिरोजपुर जिले के निहंग वाले झुग्गे से एक टिफिन बम बरामद किया है। एजेंसियों को गुप्त सूचना मिली थी कि शरारती तत्व दीपावली पर किसी वारदात को अंजाम देने वाले हैं। रात से ही एजेंसियों का तलाशी अभियान जारी था। दीपावली के दिन पुलिस को सीमांत गांव निहंग वाले झुग्गे से टिफिन बम मिलने पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है।

15 सितंबर को जलालाबाद में टिफिन बम से एक बाइक में धमाका हुआ था। इस धमाके में इसी गांव के बलविंदर सिंह की मौत हो गई थी। बलविंदर के साथ सीमांत गांव चांदी वाला का सुखविंदर सिंह सुक्खा था। वारदात में सुक्खा का जीजा प्रवीन निवासी धरमूवाला (जलालाबाद) भी शामिल था। पुलिस ने प्रवीन कुमार (जीजा) को सीमांत गांव धर्मूवाला से और सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा (साला) को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया था। 

प्रवीन के पास से दो टिफिन बम मिले थे। दोनों अब जेल में हैं। आरोपियों ने फिरोजपुर में भी दो धमाके किए थे। दो दिन पहले जगरांव से दो लोगों को पकड़ा गया था, जो इनके साथी हैं। पूछताछ में आरोपियों से दीपावली पर धमाके की योजना का खुलासा किया था। इसके बाद पुलिस ने टिफिन बम बरामद किया है। बम मिलने के बाद पूरे फिरोजपुर व पंजाब में चौकसी बढ़ा दी गई है।

15 सितंबर की रात हुआ था धमाका
15 सितंबर की रात सवा आठ बजे जलालाबाद में बाइक की पेट्रोल की टंकी में भीषण विस्फोट हुआ था। जांच में पता चला की टंकी के नीचे टिफिन बम लगाकर धमाका किया गया था। इसके बाद सुक्खा वहां से भाग निकला था। जबकि धमाके में सुक्खा का साथी बलविंदर सिंह निवासी सीमांत गांव निहंगे वाला झुग्गे (फिरोजपुर) की मौत हो गई थी। 

निशाने पर थी सब्जी मंडी
आरोपियों के निशाने पर जलालाबाद की सब्जी मंडी थी। उन्होंने यहां पर धमाके की साजिश रची थी। 15 सितंबर की रात पूरी प्लानिंग के साथ जलालाबाद पहुंचे। बाइक में टिफिन बम लगाकर मंडी में रखने की योजना थी। लेकिन मंडी से सौ गज की दूरी पर अचानक बाइक पर ही जोरदार धमाका हो गया। धमाके में बाइक चला रहे बलविंदर सिंह की मौत हो गई थी।

एनआईए कर रही मामले की जांच
एक नवंबर को ब्लास्ट मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पंजाब के फिरोजपुर व फाजिल्का जिले के चार स्थानों पर दबिश दी थी। तलाशी में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व अभियुक्तों के पाकिस्तानी तस्करों व आतंकवादी से जुड़े होने के संबंधित आपत्तिजनक दस्तावेज मिले थे। एक अक्तूबर को इस मामले में एनआईए ने मामला दर्ज किया था और अब तक तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

नेशनल लेवल पर छाई छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवाएं, बागबहरा सीएचसी को मिला राष्ट्रीय क्वालिटी सर्टिफिकेट
पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को मिली जमानत
पुष्पा 2 द रूल का आज पटना में होगा ट्रेलर लॉन्च, नॉर्थ में अल्लू की फिल्म के ट्रेलर लेकर क्रेजी हुए फैंस
एनटीपीसी कोरबा की मैत्री महिला समिति द्वारा सिलाई मशीन एवं कूलर का वितरण
शराब के लिए एटीएम तोड़ने पहुंचा बदमाश, सीसी टीवी में कैद हुई हरकत…. 24 घंटे में पकड़ाया  
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 'Bal Raksha Kit' is coming for children to fight against Corona पीएम मोदी की दिवाली: जम्मू-कश्मीर के नौशेरा पहुंचे… जवनों को दी शुभकामनाएं- बोले- 130 करोड़ भारतीयों की शुभकामनाएं लाया हूं
Next Article भाजपा सरकार को उत्तर प्रदेश में पेपर लीक पर चर्चा करनी चाहिए: प्रियंका गांधी सियासत: ‘यह दिल से नहीं डर से निकला फैसला’ पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम करने पर प्रियंका का केंद्र पर हमला
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?