ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शराब के लिए एटीएम तोड़ने पहुंचा बदमाश, सीसी टीवी में कैद हुई हरकत…. 24 घंटे में पकड़ाया  
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedkorba

शराब के लिए एटीएम तोड़ने पहुंचा बदमाश, सीसी टीवी में कैद हुई हरकत…. 24 घंटे में पकड़ाया  

By Mohan Rao
Published: May 17, 2024
Share
एटीएम में चोरी का आरोपी
SHARE

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक बदमाश शराब के लिए पैसे नहीं होने पर एटीएम तोड़कर रुपए निकालने पहुंच गया। वह एटीएम सेंटर में घुसा और तोड़फोड़ कर रुपए निकालने का प्रयास करता रहा है। सफलता नहीं मिली तो वह भाग गया। इस दौरान उसकी सारी हरकत सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस को जब इसकी शिकायत मिली तो फुटेज के आधार पर 24 घंटे में ही बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।

यह पूरी घटना कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र की है। उमानीदांड का रहने वाला सोम प्रकाश धनवार शराब पीने का आदी है। बुधवार रात को उसने एटीएम में सेंधमारी का प्रयास किया था। कोनकोना स्थित आईडीबीआई बैंक के एटीएम में सेंध मारी कर घुसा था मामला सामने आने के बाद बैंक मैनेजर ने पुलिस से शिकायत बांगो थाना पुलिस से की थी। सीसीटीवी में कैद वीडियो के आधार पर वारदात के 24 घंटे के भीतर ही आरोपी को पकड़ लिया गया।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि शराब पीने के लिए पैसे नहीं होने पर वह सेंध मारी करने एटीएम में घुसा था और हथियार से एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया था। सीसीटीवी कैमरे में साफ तौर पर दिख रहा है कि युवक बाइक में सवार होकर पहुंचता है जहां उसने खुद के लोअर को चेहरे में बांध लिया और उसके बाद हाफ नेकर में ही एटीएम के पीछे सेंघ मारी कर एटीएम के अंदर घुसता है। इसके बाद वह लोहे के सबल से एटीएम को तोड़ता है लेकिन चोरी करने में असफल हो जाता है और वापस भाग जाता है।

नौ दिन बाद वापस श्रीमंदिर लौटे महाप्रभु जगन्नाथ, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर…. धार्मिक पंरपरानुसार संपन्न हुई महाप्रभु श्री जगन्नाथ की बाहुड़ा रथयात्रा
लगातार हो रही बारिश से शिवनाथ उफान पर….. प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र साहू ने लिया हालात का जायजा
हरियाणा के मंत्री के बयान पर सीएम का तंज, कहा- भाजपा वालों के पास सर्टिफिकेट बांटने की फैक्ट्री है क्या?
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 7 जनवरी को दंतेवाड़ा के दौरे पर, शहीद जवानों को देंगे श्रद्धांजलि
सीएम साय ने किया राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, महिलाओं को दिलाई शपथ… सुपोषण रथ को किया रवाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 213 # 17 May 2024
Next Article सुपेला अंडरपास खुलने पर खुश हुए व्यापारी, चेंबर ने राहगीरों को बांटे लड्‌डू… अजय भसीन ने कहा अब बढ़ेगा व्यापार

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?