नईदिल्ली New Delhi. रविवार को दिल्ली में हुए दिल दहला देने वाले हत्याकांड के आरोपी साहिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी साहिल को उत्तर प्रदेश पुलिस ने बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है। आरोपी साहिल 16 साल की नाबालिक को चाकू से गोदने व पत्थर से कुचलने के बाद फरार हो गया था। मामला दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना का है।

बता दें बाहरी उत्तरी जिले के शाहबाद डेयरी पुलिस थाना क्षेत्र में खौफनाक हत्याकांड का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस के मुताबिक 16 साल की साक्षी ई-36 जेजे कॉलोनी में रहती थी। रविवार को साहिल का साक्षी से विवाद हुआ था। साक्षी जब अपनी सहेली नीतू के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने के लिए निकली तो साहिल ने उसे गली में रोका। इस बीच दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई और साहिल ने चाकू से साक्षी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इतने से भी मन नहीं भरा तो लगभग मर चुकी लड़की को पत्थर पटककर कुचल दिया। पूरी घटना का सीसी टीवी फुटेज भी सामने आया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी साहिल ने नाबालिक साक्षी पर पहले चाकू से एक के बाद एक कई वार किए। इसके बाद उस पर एक दो नहीं बल्कि 6 से ज्यादा बार पत्थर पटका। जिस समय आरोपी साहिल इस खौफनाक हत्याकांड को अंजाम दे रहा था उस समय काफी लोग गली से गुजर रहे थे लेकिन किसी ने भी उसे बचाने का प्रयास नहीं किया। वहीं जैसे ही हत्या के बाद आरोपी वहां से फरार हुआ आसपास के लोग पहुंचे और नाबालिग को अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। इस मामले में पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही थी। जल्द ही पुलिस को सफलता मिली। दिल्ली पुलिस ने आरोपी साहिल को यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया।
घटना के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने ट्वीट कर इस हत्याकांड की निंदा की। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सड़क पर 60 सेकेंड की ‘सनक’ ने राजधानी को हिला डाला, दरिंदा मारता रहा, लोग देखते रहे। दिल्ली में लड़की को 20 बार चाकू से गोदा, बड़े पत्थर से कुचला सिर, देखते रहे तमाशबीन। स्वाति मालीवाल ने कहा कि मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज़्यादा भयानक कुछ नहीं देखा’।
उन्होंने कहा कि दिल्ली महिलाओं व बच्चियों के लिए सुरक्षित नहीं रह गई है। दिल्ली संवेदनशील हो गई है। एक बच्ची को दरींदा मार रहा है और आसपास के गुजर रहे महिला-पुरुष कुछ नहीं कर पा रहे हैं। स्वाति मालीवाल ने कहा क्या क़सूर था 16 साल की गुड़िया का जो उसे इस तरह सड़क पर बेरहमी से मार दिया गया ? दिल्ली में किसी को पुलिस और क़ानून का डर नहीं है। यदि आज कुछ नहीं किया गया तो दरिंदगी की सारी हदें पार होती रहेंगी।




