ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : दुर्ग पुलिस ने पकड़ा नशीली दवाओं का रैकेट, कुरियर से मंगाकर शहर में खपा रहे थे नशे का सामान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : दुर्ग पुलिस ने पकड़ा नशीली दवाओं का रैकेट, कुरियर से मंगाकर शहर में खपा रहे थे नशे का सामान

By Mohan Rao
Published: February 12, 2023
Share
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
SHARE

भिलाई। नशीली दवाओं से शहर के युवाओं को नशे के जाल में फंसाने वाले बदमाशों को भिलाई नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों से भारी मात्रा में नशे का सामान जिसमें कैप्शूल से लेकर अन्य सामान जब्त किया गया। तीनों बदमाशों के पास से पुलिस ने एक कार व मोटरसाइकिल भी जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ धारा 22 नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। खास बात यह है कि तीनों शातिर नशे की दवाइयां कुरियर कंपनी से मंगाते थे।

बता दें दुर्ग पुलिस काफी समय से नशे का अवैध व्यापार करने वालों पर नजर रखे हुई थी। एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने इस संबंध में सभी थाना प्रभारियों को विशेष दिशा निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में विशेष सूत्रों से पुलिस को पता चाला कि सेक्टर 7 निवासी मोनू सरदार उर्फ विजय गिल नशीली दवाओं का व्यापार करता है और भारी मात्रा में नशीली दवा युवाओं के बीच खपा रहा है। इसके बाद पुलिस ने मोनू सरदार को रंगे हाथों पकड़ने का प्लान बनाया।

इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि सेक्टर-7 भिलाई ओव्हर ब्रिज के गार्डन के पास एक कार एवं बुलेट मोटर सायकल में कुछ लड़के नशीली दवाइयां बेचने ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलने पर भिलाई नगर पुलिस मौके पर पहुंची और कार में बैठे तीन लड़कों को हिरासत में लिया तो यहां वहीं मोनू सरदार मिला जो नशे का कारोबार करता है। मोनू सरदार के साथ पुलिस ने अंकुश कुमार व शैलेश कुमार को गिरफ्तार किया।

भारी मात्रा में मिला नशे का सामान
पुलिस ने जब तलाशी ली तो तीनों के पास भारी मात्रा में नशे का सामान मिला। मोनू सरदार उर्फ विजय गिल के कब्जे से एक सफेद रंग के थैल में भूरे रंग का कार्टुन रखा था। जिसमें 11 पैकेट व बाहर खुला हुआ 09 पैकेट कुल 2400 नग स्पास ट्रांकेन प्लस नशीली कॅप्सूल मिली।  इसके अलावा मोनू सरदार के पास से पुलिस ने एक बुलेट मोटर सायकल, नगदी 16300 रुपए व सेमसंग कंपनी का मोबाइल फोन जब्त किया।

इसी प्रकार अंकुश कुमार के कब्जे से एक भूरे रंग के कार्टुन से 25 पैकेट कुल 3600 नग स्पास ट्रांकेन प्लस नशीली कॅप्सूल बरामद किया गया है। इसके कब्जे से एक मारूति स्वीफ्ट कार क्रमांक सीजी 07/बीपी-4734, एक रीयल मी कंपनी का मोबाइल फोन व नगदी 1100 रुपए भी जब्त किया गया। तीसरे आरोपी शैलेष शर्मा के कब्जे से 25 पैकेट स्पास ट्रांकेन प्लस नशीली कैप्सूल कुल 3600 नग, सेमसंग कंपनी का की पैड मोबाईल व नगदी 1520 रुपए जब्त किया गया।

कुरियर से मंगाते थे नशीली दवाइयां
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इन नशीली दवाइयों को वे कुरियर के माध्यम से मंगाते थे। तीनों आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने कुल 9600 नग नशीली कैप्सूल स्पास दांकेन प्लस कीमती 70000 जब्त किया गया। साथ ही 18920 रुपए नगद एक कार व बुलेट मोटर सायकल एवं मोबाइल जब्त किया गया। आरोपी अंकुश कुमार अपने आप को वेटनरी डाक्टर बताता है । इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी भिलाई नगर निरीक्षक राजेश साहू, उनि दिनेश देशलहरे, सउनि लेखपाल साहू, सउनि करण सोनकर, प्रआर प्रेम सिंह, आरक्षक रोहन दुबे, लिनेश वर्मा, ओमप्रकाश सिंह, अमित वर्मा, हेमेन्त कुर्रे व महिला आरक्षक विजय लक्ष्मी की भूमिका सराहनीय रही।

प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना के तहत कृषि उन्नति को नई गति कलेक्टर ने दिए बहुआयामी निर्देश
सांसदों की सैलरी बढ़ी, पूर्व सांसदों का पेंशन में भी बढ़ोत्तरी, केन्द्र सरकार ने जारी की अधिसूचना
भिलाई में 154 आवासों की निकाली गई लॉटरी, विधायक रिकेश से ने कहा- शासन का प्रयास सबको मिले मकान
छत्तीसगढ़ में फिर होगी जमकर वर्षा, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी
Breaking News : राजधानी रायपुर के कॉम्पलेक्स में लगी भीषण आग, पीएनबी का एटीएम खाक, 6 दुकानें भी स्वाहा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं ये 5 खाद्य पदार्थ, जानिए इनसे होने वाले फायदे…
Next Article ३० बिस्तरों वाला भारतीय अस्पताल जहां हो रहा भूकंप प्रभावितों का इलाज, राजदूत बोले-लोगों की मदद के लिए तैयार ३० बिस्तरों वाला भारतीय अस्पताल जहां हो रहा भूकंप प्रभावितों का इलाज, राजदूत बोले-लोगों की मदद के लिए तैयार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?