ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अब झारखंड से जुड़ना होगा आसान : कन्हर नदी पर बन रहा है पुल, मंत्री नेताम ने किया निरीक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

अब झारखंड से जुड़ना होगा आसान : कन्हर नदी पर बन रहा है पुल, मंत्री नेताम ने किया निरीक्षण

By Mohan Rao
Published: April 11, 2025
Share
कन्हार नदी पर बन रहे पुल का मंत्री नेताम ने किया निरीक्षण
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के नेतृत्व में शासन ने सीमावर्ती इलाकों के विकास की दिशा में एक और मजबूत कदम उठाया  है। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड में कन्हर नदी पर बन रहे उच्चस्तरीय पुल का राज्य के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। यह पुल न केवल सनावल क्षेत्र को झारखंड से जोड़ेगा, बल्कि दो राज्यों के बीच सड़क सम्पर्क का मुख्य माध्यम बनेगा।

निरीक्षण के दौरान मंत्री नेताम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि निर्माण की गुणवत्ता सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि परियोजना को तय समयसीमा में पूरा किया जाए ताकि स्थानीय लोगों को जल्द से जल्द सुविधा मिल सके। मंत्री नेताम ने कहा कि यह पुल क्षेत्रीय समेकित विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। पुल के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा संस्थान और बाजार अब ग्रामीणों की पहुंच में होंगे। इसके अलावा पर्यटन और स्थानीय व्यवसाय को भी बढ़ावा मिलेगा।

60 प्रतिशत कार्य पूर्ण, जून तक पुल होगा तैयार
लोक निर्माण विभाग द्वारा 15.20 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह पुल 312 मीटर लंबा और 8.4 मीटर चौड़ा है। अब तक 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। 12 पियर और 2 अबटमेंट में से अधिकांश का निर्माण पूरा हो गया है और स्लैब कार्य भी तेजी से प्रगति पर है। जून 2025 तक पुल का निर्माण पूरा कर लिए जाने का लक्ष्य है।

40 हजार आबादी को राहत, 20 गांव होंगे लाभान्वित
इस पुल से धौली, झारा, कुशफर, सेमरवा, पचावल, आनंदपुर जैसे 20 गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। बरसात के समय जब नदी उफान पर होती है, तब लोगों को इलाज, शिक्षा और बाजार तक पहुंचने में काफी दिक्कत होती है। पुल बन जाने के बाद यह समस्या इतिहास बन जाएगी।

गढ़वा, नगर उटारी और धुरकी की दूरी होगी कम
सनावल क्षेत्र के हजारों लोग रोजमर्रा के कामों के लिए झारखंड के गढ़वा, नगर उंटारी और धुरकी जाते हैं। पुल से इन स्थानों की दूरी घटेगी और यात्रा भी सुरक्षित होगी। यह सुविधा पूरे साल निर्बाध रूप से उपलब्ध रहेगी। पुल परियोजना को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों ने मंत्री नेताम और राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुल उनके लिए सिर्फ एक संरचना नहीं, बल्कि एक नए युग की शुरुआत है।

CG Politics: निर्णायक साबित होगा तीसरा चरण, 7 सीटों के लिए मंगलवार को होगी वोटिंग, अंतिम दिन रणनीतियों पर रहा फोकस
आर्यन खान ड्रग केस: शाहरुख खान को बड़ा झटका…. बायजूस ने लगाई विज्ञापनों पर रोक
वाहन चालकों के लिए विशेष जागरुकता शिविर: बिना हेलमेट या सीट बेल्ट के वाहन चलाना अपराध ही नहीं बल्कि जान माल के लिए भी नुकसान दायक
मुख्यमंत्री बघेल ने राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें किया नमन… कहा- आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा थे पूर्व प्रधानमंत्री
छत्तीसगढ़ में कोरोना: एम्स रायपुर में ओपीडी और ओटी सेवाएं अगले आदेश तक बंद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री साय और केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने की खनिज विभाग के कामकाज की समीक्षा
Next Article भिलाई में मानसिक रोगी की हत्या : बदमाशों ने डंडे व लोहे के पंच से पीटा… नाबालिग सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?