टीवी जगत की नामचीन अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली शिल्पा शिंदे की ख्याती घर-घर तक फैली है। टेलीविजन के पॉपुलर सिटकॉम ‘भाबी जी घर पर हैंÓ में ‘अंगूरी भाभीÓ का किरदार निभाने वाली शिल्पा के हर किरदार को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। एक्ट्रेस को दर्शक उनकी दमदार अदाकारी के लिए बेहद पसंद भी करते हैं। दर्शकों का दिल जीतने वाली शिल्पा आज 28 अगस्त को अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें…
शिल्पा शिंदे का जन्म 28 अगस्त 1977 को मुंबई में हुआ था। उन्हें शुरुआत से ही एक्टिंग में रुचि थी और वह अपना करियर इसी में आगे बढ़ाना चाहती हैं। शिल्पा ने वैसे तो अपने करियर की शुरुआत साल 1999 में आए सीरियल से की थी, लेकिन उन्हें पहचान स्टार प्लस के एक सीरियल में नकारात्मक भूमिका से मिली थी। शिल्पा ने अपने टेलीविजन करियर में कई शोज किए, जिनमें ‘कभी आए ना जुदाई, ‘संजीवनी, ‘मेहर जैसे सीरियल शामिल हैं। लेकिन आज भी शिल्पा को अगर उनके किसी किरदार के लिए दर्शकों का खूब प्यार मिलता है तो वह है ‘भाबी जी घर पर हैं में निभाए गए ‘अंगूरी भाबी के लिए। हालांकि, शिल्पा शिंदे को यह शो छोड़े काफी समय हो चुका है। लेकिन आज भी उनके ‘सही पकड़े हैं डायलॉग कहने के तरीके को कोई भूल नहीं पाया है।
साउथ में भी दिखाया अदाकारी का दम
आज कल बॉलीवुड के सितारों पर साउथ इंडस्ट्री में काम करने का क्रेज देखने को मिल रहा है। लेकिन मिस इंडिया रह चुकी शिल्पा शिंदे ने काफी समय पहले ही साउथ फिल्मों में काम कर सफलता हासिल कर ली थी। टेलीविजन में अपनी पहचान बनाने वाली शिल्पा शिंदे तेलुगू फिल्मों में भी खूब लोकप्रिय रही हैं। इतना ही नहीं टीवी में आने से पहले, अभिनेत्री ने हिन्दी फिल्म में भी काम किया था।
शिल्पा ने जीता सलमान का पॉपुलर रियलिटी शो
शिल्पा शिंदे छोटे पर्दे की उन एक्ट्रेसेस में शुमार हैं, जो अक्सर विवादों के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। शिल्पा शिंदे अपनी निजी जिंदगी से लेकर सेट पर मेकर्स के साथ झगड़े तक को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं। ऐसे में वह टीवी के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉसÓ का हिस्सा न हों, ऐसा हो पाना थोड़ा मुश्किल लगता है। साल 2018 में प्रसारित हुए ‘बिग बॉसÓ के 11वें संस्करण में शिल्पा ने न केवल और कंटेस्टेंट्स के लिए एक मजबूत दावेदारी पेश की, बल्कि वह इस शो की विजेता भी बनीं।
बिग बॉस में विकास पर लगाए आरोप
अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने अपने को-स्टार और ‘बिग बॉस के को-कंटेस्टेंट विकास गुप्ता पर रियलिटी शो के घर के अंदर कई गंभीर आरोप लगाए थे। विकास और शिल्पा जब ‘बिग बॉस 11 के सेट पर आमने-सामने आए थे, तो दोनों का घर के अंदर जाने से पहले ही झगड़ा शुरू हो गया था। शिल्पा ने विकास की पूरी दुनिया के सामने पोल खोलकर रख दी थी। ऐसे में विकास भी चुप नहीं रहे थे, उन्होंने भी शिल्पा पर कई आरोप लगाए। इतना ही नहीं शिल्पा ने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अपने रिश्ते का खुलासा कर भी हर किसी को हैरान कर दिया था। लेकिन फैंस का मानना था कि ‘बिग बॉस 13 के फिनाले की वजह से शिल्पा ने ये बयान दिया था।
जल्द टीवी पर वापसी करेंगी शिल्पा
पिछले काफी लंबे समय से टीवी की दुनिया से दूरी बनाए बैठी शिल्पा शिंदे इन दिनों अपने कमबैक को लेकर सुर्खियां बटोरी रही हैं। छोटे पर्दे पर ‘अंगूरी भाभी बन दर्शकों का दिल जीतने वाली शिल्पा जल्द ही सबका करने के लिए आ रही हैं। अभिनेत्री और बिग बॉस विनर शिल्पा फैंस को उनके डांसिंग टैलेंट से इंप्रेस करने वाली हैं। वह लंबे समय बाद मशहूर डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा के 10वें सीजन से टीवी पर वापसी कर रही हैं।




