ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डोंगरगढ़ यात्रियों के लिए दुर्ग पुलिस ने जारी किया रूट चार्ट, जानिए कैसे आसानी से पहुंचेंगे माँ के द्वार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiNewsRaipur

डोंगरगढ़ यात्रियों के लिए दुर्ग पुलिस ने जारी किया रूट चार्ट, जानिए कैसे आसानी से पहुंचेंगे माँ के द्वार

By Mohan Rao
Published: October 2, 2024
Share
डोंगरगढ़ यात्रियों के लिए दुर्ग पुलिस ने जारी किया रूट चार्ट, जानिए कैसे आसानी से पहुंचेंगे माँ के द्वार
डोंगरगढ़ यात्रियों के लिए दुर्ग पुलिस ने जारी किया रूट चार्ट, जानिए कैसे आसानी से पहुंचेंगे माँ के द्वार
SHARE

दुर्ग। डोंगरगढ़ यात्रा में असुविधा न हो, इसके लिए दुर्ग पुलिस ने रूट चार्ट के साथ ही पदयात्रियों के लिए अपील जारी की है। पुलिस ने पदयात्रियों और वाहन चालकों से खास अपील करते हुए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला द्वारा दर्शन के लिए डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों और वाहन चालकों के सुरक्षित आवागमन के लिए दिये निर्देश पर कुम्हारी से अंजोरा बाईपास तक सुरक्षित कोरिडोर बनाकर रूट निर्धारित किया गया है। जिसमें सुरक्षा की दृष्टि से 4 पेट्रोलिंग वाहन तैनात किये गये है, जो लगातार 24 घंटे 3 अक्टूबर से लेकर 12 अक्टूबर तक पेट्रोलिंग करेगें। ये सभी लाउड स्पीकर के माध्यम से पदयात्रियों को बाएं चलने के निर्देश देते रहेंगे और किसी प्रकार का अवरूद्ध उत्पन्न नहीं होने देगें। इसी प्रकार पदयात्रियो के सहायता के लिए अस्थाई पुलिस सहायता केन्द्र बनाये गये हैं।

पदयात्रियों के लिए रुट चार्ट
कुम्हारी टोल प्लाजा- सिरसा गेट चौक, डबरापारा तिराहा-खुर्सीपार तिराहा, पावर हाउस अण्डर ब्रिज-मुर्गा चौक-सेन्ट्रल एवेन्यु होते हुए सेक्टर-09 चौक-ठगडा बांध ओवर ब्रिज, जेल तिराह-गौरव पथ, गांधी पुतला – पटेल चौक, गंजपारा – पुलगांव चौक, शिवनाथ नदी ब्रिज-अंजोरा बाईपास, राजनांदगांव से होकर डोगरगढ़ जायेंगे।

पुलिस ने की पदयात्रियों से अपील

  1. पदयात्री अपने बैग में रेडियम स्टीकर लगाकर चले एवं रफ्लेक्टिव कपडे पहने डार्क कलर का कपडा ना पहनें ताकि वाहन चालक को आप आसानी से दिखाई दे सकें।
  2. सड़क के एकदम किनारे बांये ओर चले वाहन चलने वाले सडक पर ना चले ताकि दुर्घटना से बच सकें।
  3. देर रात यात्रा प्रारंभ करने से बचें।
  4. प्रशासन द्वारा निर्धारित पदयात्रा मार्ग पर ही चले।
  5. पदयात्रा के दौरान सड़क पर विश्राम ना करे अन्यथा एक गंभीर। दुर्घटना के शिकार हो सकते है।
  6. पदयात्रा मार्ग पर बांये ओर वाहन चल रहे होगें अत: सचेत एवं चौकन्ना होकर पदयात्रा करें।
  7. हाईवे में सर्विस लेन का प्रयोग करे।
  8. बायपास मार्ग का प्रयोग न करें।

दर्शन के लिए वाहन से जाने वाले वाहन चालकों से अपील

  1. देर रात यात्रा करने के बचे।
  2. अधूरी नींद (अनिद्रा) में वाहन ना चलाये।
  3. वाहन में क्षमता से अधिक सवारी न बैठायें।
  4. शराब एवं किसी भी प्रकार का मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन न चलाये।
  5. सड़क पर वाहन पार्क ना करें।
  6. कुम्हारी से डोगरगढ़ तक वाहनों का रूट निर्धारित किया गया है, अत: निर्धारित डायवर्सन मार्ग का प्रयोग करें।
  7. रात्रि के समय वाहन लोबीम (डिपर) पर चलायें।
  8. पदयात्री थके होने के कारण कई बार असुरक्षित हो जाते है अत: आप सतर्कतापूर्वक वाहन चलाये और दुर्घटना से बचें।
  9. माल वाहन में सवारी न बैठाये।

डेढ़ दशक बाद जगरगुंडा में लौटी रौनक, रामलीला के साथ पहली बार हुआ रास गरबा का भव्य आयोजन
ब्रेकिंग न्यूज: गृह विभाग की समीक्षा बैठक में बोले सीएम बघेल… पुलिस कर्मियों को यथा संभव मिले साप्ताहिक अवकाश…. हुक्काबारों के संबंध में दिए यह निर्देश
10वीं-12वीं के सितम्बर माह के असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर तक
छत्तीसगढ़ में कोरोना का अब तक सबसे बड़ा रिकार्ड…. पिछले 24 घंटे में मिले 7 हजार से अधिक नए मरीज, 44 की मौत
निदान 40: नागरिकों की मांग पर आयुक्त ने 20 से भी अधिक पुलिया बनाने दिए निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खाद्य तेल की कीमतों में लगी आग, त्यौहारी सीजन से पहले ही शुरू हो गई मुनाफाखोरी खाद्य तेल की कीमतों में लगी आग, त्यौहारी सीजन से पहले ही शुरू हो गई मुनाफाखोरी
Next Article सर्व ब्राह्मण महिला सखी मंडल द्वारा तीज मिलन का आयोजन… पारंपरिक गीतों, नृत्यों तथा अन्य कार्यक्रमों से जीता सभी का दिल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?