ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डेढ़ साल बाद आज नए अवतार में खुलेगा जलियांवाला बाग, पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

डेढ़ साल बाद आज नए अवतार में खुलेगा जलियांवाला बाग, पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

By @dmin
Published: August 28, 2021
Share
Prime Minister Modi said at the school education conference
Prime Minister Modi said at the school education conference
SHARE

अमृतसर (एजेंसी)। कोरोना की वजह से पिछले डेढ़ साल से बंद जलियांवाला बाग शनिवार को आम जनता के लिए खोला जाएगा। पंजाब सरकार ने 20 करोड़ रुपये खर्च जलियांवाला बाग को संवारा है। जलियांवाला बाग का नवीनीकरण पिछले साल पूरा होना था। कोविड की वजह से यह काम जहां था वहीं रुक गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अगस्त को एक वर्चुअल कार्यक्रम से इसका उद्घाटन करेंगे।

ऐतिहासिक बाग को आम जनता और सैलानियों के लिए खोल दिया जाएगा। पहले बाग सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुलता लेकिन अब यह देर शाम तक खुलेगा। जलियांवाला बाग के अंदर खुले कुएं को रेनोवेट कर दिया गया है। यह वही कुआं है जिसमें अंग्रेजी सेना की गोलियों से बचने के लिए लोगों ने कूदकर जान दे दी थी।

कुएं के चारों और एक गलियारा बनाया गया है। इसकी सुरक्षा के लिए कांच भी लगाया गया है। कुएं से कुछ आगे एक दीवार है। इस दीवार पर आज भी गोलियों के निशान मौजूद हैं।

सैलानी देखेंगे डिजिटल डाक्यूमेंट्री
जलियांवाला बाग में एक थिएटर का निर्माण किया गया है। एक साथ 80 लोगों की क्षमता वाले इस थिएटर में डिजिटल डाक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी। इसके लिए जलियांवाला बाग नरसंहार पर डिजिटल डाक्यूमेंट्री तैयार की गई है। इसमें गेट से अंग्रेजी सेना के प्रवेश से लेकर जलियांवाला बाग में बैठे बेकसूर लोगों पर गोलियां चलाने तक का वाकया कैद है। इससे पहले अमिताभ बच्चन की आवाज में पहले लाइट एंड साउंड शो सैलानियों को दिखाया जाता था।

शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर किया पेंट
अंतरराष्ट्रीय सरव कंबोज समाज के लोग शुक्रवार को सिख स्टूडेंट फेडरेशन के प्रधान अमरबीर सिंह ढोट के नेतृत्व में जलियांवाला गेट के बाहर लगी शहीद उधम सिंह की प्रतिमा को साफ करने पहुंचे। कंबोज समाज के लोगों ने पहले इसकी सफाई की और फिर खुद उस पर पेंट किया। उन्होंने दुख व्यक्त किया कि जलियांवाला बाग के रेनोवेशन पर 20 करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए पर शहीद की प्रतिमा को पेंट करना ठीक नहीं समझा गया।

देश का पहला समस्यामुक्त नगर निगम होगा रिसाली ! गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के प्रयासों का जल्द दिखेगा असर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ‘उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य – पावर@2047’ के समापन समारोह में हुए शामिल
महाराष्ट्र में उद्धव सरकार का फैसला, रेस्टोरेंट में खाना खाने पर रोक, नाइट कर्फ्यू का टाइम भी बदला
बजट के तेल कंपनियों ने दिया आम आदमी को झटका: पेट्रोल डीजल के साथ एलपीजी के बढ़े दाम…. जाने क्या है आज के दाम
बस्तर संभाग के 26 गांवों में पहली बार लहराया तिरंगा, नक्सल उन्मूलन अभियान की सफलता से बदली तस्वीर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article काबुल के बाद अब भारत पर आतंकियों की नजर, दिल्ली समेत उत्तर भारत में हमले की फिराक में यह तिकड़ी काबुल के बाद अब भारत पर आतंकियों की नजर, दिल्ली समेत उत्तर भारत में हमले की फिराक में यह तिकड़ी
Next Article अब बिना स्लॉट बुक किए ही वैक्सीन लगवा सकेंगे 18-44 साल के लोग टीकाकरण में भारत ने रचा इतिहास… एक दिन में एक करोड़ से ज्यादा लोगों को लगे टीके… पीएम मोदी ने दी बधाई

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?