ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डायरिया प्रभावित क्षेत्र में निगम की टीम मुस्तैद, घर-घर संपर्क कर चलाया जा रहा है जनजागरूकता अभियान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

डायरिया प्रभावित क्षेत्र में निगम की टीम मुस्तैद, घर-घर संपर्क कर चलाया जा रहा है जनजागरूकता अभियान

By @dmin
Published: August 30, 2022
Share
डायरिया प्रभावित क्षेत्र में निगम की टीम मुस्तैद, घर-घर संपर्क कर चलाया जा रहा है जनजागरूकता अभियान
डायरिया प्रभावित क्षेत्र में निगम की टीम मुस्तैद, घर-घर संपर्क कर चलाया जा रहा है जनजागरूकता अभियान
SHARE

निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने पीडि़त परिवारों से की मुलाकात, पूरे क्षेत्र का निरीक्षण कर दिए विशेष निर्देश
भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार तीन दिनों से वार्ड क्रमांक 34 वीर शिवाजी वार्ड के मिलन चौक के आसपास के क्षेत्रों का सघन दौरा करते हुए सर्वे का कार्य कर रही है। महापौर नीरज पाल ने टीम को डायरिया के रोकथाम अभियान चलाने के विशेष रूप से निर्देश दिए हैं।

इसी तारतम्य में निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने पीडि़त परिवारों से मुलाकात कर प्रभावितों का कुशल क्षेम जाना। उन्होंने पूरे एरिया का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। दस्त से प्रभावित होने की सूचना के आधार पर सर्वेक्षण टीम लगातार लोगों को पानी उबालकर पीने तथा जल जनित बीमारियों से बचाव के तरीके बताते हुए जागरूकता अभियान चला रही है। वहीं आसपास के मोहल्ले में सेवन कर रहे बोर के पानी का सैंपल लेकर जांच हेतु लैब भेजा गया है। घरों में ओआरएस पैकेट वितरण किया जा रहा है।

प्रभावित मोहल्ले में नाली सफाई एवं ब्लीचिंग तथा चुना पाउडर मिश्रण के छिड़काव भी किए जा रहे हैं। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। घरों में जल शुद्धिकरण के लिए क्लोरीन टेबलेट का वितरण किया जा रहा है। घरों में संपर्क करके उल्टी, दस्त से प्रभावित होकर उपचार हेतु भर्ती मरीजों की विस्तृत जानकारी भी ली जा रही है। डायरिया से निपटने के लिए निगम प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग का अमला हर संभव प्रयास इस क्षेत्र में कर रहा है। आयुक्त ने गांधी नाम के व्यक्ति से मुलाकात की जिनके घर सर्वाधिक लोग डायरिया से पीडि़त थे और उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती थे।

महापौर नीरज पाल एवं आयुक्त लोकेश चंद्राकर के निर्देश पर वार्ड क्रमांक 34 वीर शिवाजी नगर मिलन चौक संतोषी पारा कैंप 2 में डायरिया पीडि़त क्षेत्र में तत्कालिक रूप से चलित चिकित्सा मेडिकल यूनिट लगाकर पीडि़त परिवारों एवं आसपास के मोहल्लों के सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है, ताकि यही डायरिया की रोकथाम हो सके। आयुक्त के निरीक्षण के दौरान विशेष रूप से मदर टेरेसा नगर के जोन अध्यक्ष जलंधर सिंह, जोन स्वास्थ्य अधिकारी सुदामा परघनियां एवं स्वच्छता निरीक्षक वीरेंद्र बंजारे आदि मौजूद रहे।

Breaking News : 21 लाख लीटर पानी बहाने वाला फूड इंस्पेक्टर सस्पेंड, कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, अनुविभागीय अफसर को नोटिस
बाघों के शिकारियों की आएगी शामत, चार राज्यों ने मिलकर बनाया समूह, रोकेंगे अवैध शिकार
जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर, दो ओपीडी अतिरिक्त आरंभ करने के दिए निर्देश
कोरोना से मृतक व्यक्ति के परिवारों को 4 लाख रूपए की मुआवजा राशि देने की मांग
सीएम बघेल का पीएम मोदी को खत, लिखा-आरक्षण के संशोधित प्रावधान को नवमीं सूची में शामिल करने का किया आग्रह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्मार्ट स्टेशन की तर्ज पर मिलें दुर्ग-भिलाई में यात्री सुविधाएं, एस्केलेटर, लिफ्ट व पटरी पार को जोडऩे बनाएं फुट ओवर ब्रिज-वोरा स्मार्ट स्टेशन की तर्ज पर मिलें दुर्ग-भिलाई में यात्री सुविधाएं, एस्केलेटर, लिफ्ट व पटरी पार को जोडऩे बनाएं फुट ओवर ब्रिज-वोरा
Next Article कोरोना की रोकथाम पर हो प्रभावी कार्य, हर स्तर पर रखे तैयारी-आयुक्त चेतावनी के बाद भी प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी प्रतिमा मिली, निगम की टीम ने निरीक्षण के दौरान लगाया जुर्माना

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?