ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जेवरा के जीपीडीपी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित, पीएचई मंत्री ने किया 1 करोड़ 47 लाख के विकास कार्य का भूमिपूजन व लोकार्पण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

जेवरा के जीपीडीपी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित, पीएचई मंत्री ने किया 1 करोड़ 47 लाख के विकास कार्य का भूमिपूजन व लोकार्पण

By @dmin
Published: April 18, 2022
Share
जेवरा के जीपीडीपी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित, पीएचई मंत्री ने किया 1 करोड़ 47 लाख के विकास कार्य का भूमिपूजन व लोकार्पण
जेवरा के जीपीडीपी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित, पीएचई मंत्री ने किया 1 करोड़ 47 लाख के विकास कार्य का भूमिपूजन व लोकार्पण
SHARE

एक करोड़ 47 लाख रुपए के जलजीवन मिशन का भूमि पूजन एवं अन्य विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रमों में सौगात देने पहुंचे पीएचई मंत्री गुरु रूद्र कुमार
कर्मा जयंती , आंध्र कलिंग समाज समारोह में भी लिया हिस्सा

दुर्ग। पीएचई मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने आज दुर्ग एवं पाटन ब्लॉक के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों का दौरा किया। यहां विभिन्न भूमि पूजन एवं लोकार्पण के कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने सामाजिक आयोजनों में भी हिस्सा लिया। अपने जीपीडीपी के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने वाले गांव जेवरा में भी पीएचई मंत्री पहुंचे। वहां उन्होंने 1 करोड़ 47 लाख रुपए की लागत से जल जीवन मिशन के कार्य का भूमि पूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने सामुदायिक भवन सहित अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया।

अपने संबोधन में पीएचई मंत्री ने कहा कि यह बहुत हर्ष का विषय है कि ग्राम जेवरा के जीपीडीपी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन की नरवा,गरवा, घुरवा और बाड़ी जैसी ग्रामीण विकास की योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस आर्थिक विकास की नींव तैयार हुई है। हम लगातार लोगों से मिल रहे हैं उनकी समस्याएं जान रहे हैं और विकास कार्यों से संबंधित उनसे फीडबैक ले रहे हैं और इसके पश्चात तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं। जल जीवन मिशन के माध्यम से सब को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल प्रदान करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

भाटापारा में भक्त माता कर्मा जयंती के मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि भक्त माता कर्मा साहू समाज न केवल साहू समाज के लिए आदर्श है अपितु पूरे प्रदेश की आदर्श है। छत्तीसगढ़ शासन ने भक्त माता कर्मा की जयंती पर अवकाश आरंभ किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से साहू समाज के द्वारा भक्त माता कर्मा की जयंती समारोह के आयोजन किए जा रहे हैं। यह देख कर बहुत अच्छा लगता है सामाजिक संगठनों के माध्यम से ही जन जागरूकता हासिल करने के अपने लक्ष्य में शासन को विशेष रूप से मदद मिलती है ।

भिलाई-चरौदा में पीएचई मंत्री ने आंध्र कलिंगा समाज के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वहां सामाजिक जनों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि सामाजिक एकजुटता के माध्यम से बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। आप लोग जन जागरूकता के लिए अच्छा काम कर रहे हैं।सामाजिक संगठनों की मजबूती से ही देश मजबूत होता है। समाज के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आपका समाज बहुत प्रखर समाज है और सामाजिक उद्देश्यों के लिए बहुत अच्छा काम कर रहा है। आप लोगों से मेरा नियमित संपर्क रहा है और आप लोगों की सामाजिक सहभागिता मुझे बहुत अच्छी लगती है।

5 लाख की इनामी महिला नक्सली भूमिका ने किया सरेंडर, धमतरी में एसपी के समक्ष किया आत्मसमर्पण
इन 8 राज्यों ने अब भी बढ़ा रखी है भारत की टेंशन, आंकड़ों में देखें कैसे जारी है कोरोना से मौत का तांडव
कचांदुर स्थित कोविड सेंटर पहुंचे कलेक्टर, एसपी व आयुक्त सहित महापौर देवेन्द्र….. मरीजों के लिए बना खाना खाकर जांची गुणवत्ता ….. संक्रमण के रोकथाम पर हुई चर्चा
लॉकडाउन के दौरान महिला थाना की बड़ी उपलब्धि: घरेलू हिंसा के कई मामलों को काउंसलिंग से सुलझाया, दर्ज हुआ केवल एक मामला
यूक्रेन में एक और भारतीय की मौत: विनित्सिया मेडिकल विवि के अस्पताल में भर्ती छात्र की जान गई, पंजाब के रहने वाले थे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छात्र संगठन ने मनाया श्री हनुमान जन्ममोत्स्व
Next Article सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने का कार्य सबसे अहम, इसलिए भक्त माता कर्मा की जयंती पर अवकाश आरंभ किया सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने का कार्य सबसे अहम, इसलिए भक्त माता कर्मा की जयंती पर अवकाश आरंभ किया

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?