ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने का कार्य सबसे अहम, इसलिए भक्त माता कर्मा की जयंती पर अवकाश आरंभ किया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने का कार्य सबसे अहम, इसलिए भक्त माता कर्मा की जयंती पर अवकाश आरंभ किया

By @dmin
Published: April 18, 2022
Share
सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने का कार्य सबसे अहम, इसलिए भक्त माता कर्मा की जयंती पर अवकाश आरंभ किया
सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने का कार्य सबसे अहम, इसलिए भक्त माता कर्मा की जयंती पर अवकाश आरंभ किया
SHARE

मुख्यमंत्री ने ग्राम परसदा में साहू समाज द्वारा आयोजित कर्मा जयंती समारोह के अवसर पर किया संबोधित
दुर्ग। अपने सांस्कृतिक मूल्य और सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने के साथ ही आर्थिक विकास का रास्ता हमने चुना, हमने अपने तीज त्योहारों परंपराओं को सहेजने की दिशा में कार्य किया। इसी क्रम में भक्त माता कर्मा की जयंती पर भी अवकाश आरंभ किया इस अवकाश की मांग सामाजिक जनों ने नहीं की थी लेकिन हमें महसूस हुआ कि भक्त माता कर्मा के भक्तों के लिए यह बहुत अच्छा कार्य होगा। यह संदेश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम परसदा में साहू समाज के कार्यक्रम के अवसर पर दिया। इस अवसर पर उन्होंने आदर्श विवाह के नव दंपति को भी आशीर्वाद दिया।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने के साथ आर्थिक विकास का रास्ता भी हमने अपनाया है। उन्होंने कहा कि हमारी सांस्कृतिक मान्यताएं कृषि प्रधान अर्थव्यवस्था से संबंधित है और इन्हें बढ़ावा देकर हम कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहरी विकास के लिए भी तेजी से योजनाएं शासन ने आरंभ की है। कुम्हारी क्षेत्र में नगरपालिका के वार्डों के लिए 24 करोड़ रुपये के विकास कार्य किये जा रहे हैं। इसके साथ ही कुम्हारी क्षेत्र में स्कूलों का जीर्णोद्धार भी होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजिम में साहू समाज के द्वारा बड़ा आयोजन किया जाता है ऐसे ही आयोजनों को ध्यान में रखते हुए हमने 55 एकड़ जगह क्षेत्र के विकास के लिए निर्धारित किया। यहां मंगल भवन बनाया जाएगा सामुदायिक भवन बनाया जाएगा तथा क्षेत्र का विकास इस तरह से किया जाएगा ताकि सामाजिक जनों को सामाजिक कार्यक्रम करने में किसी तरह की दिक्कत ना आए। कुम्हारी में साहू समाज के सामुदायिक भवन के लिए भी मुख्यमंत्री ने 50 लाख रुपये की घोषणा की।

इस मौके पर अपने संबोधन में विधायक धनेंद्र साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सामाजिक जनों को बढ़ावा दिए जाने के लिए जिस तरह से पहल की जाती रही है उससे सामाजिक जनों का उत्साह बढ़ा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक एकजुटता के माध्यम से ही देश का विकास संभव है। इस मौके पर दीपक ताराचंद साहू ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एकजुटता से ही समाज का विकास संभव है समाज द्वारा सकारात्मक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है जिससे सामाजिक जनों को तो लाभ होगा ही, प्रदेश का विकास भी तेजी से होगा। इस मौके पर कुम्हारी नगर पालिका के अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर ने भी मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर साहू समाज के पदाधिकारी गण एवं परसदा के ग्रामीण मौजूद थे।

पाकिस्तान की अदालत ने आतंक से जुड़े दो मामलों में हाफिज सईद को सुनाई 10 साल की सजा
Big News : प्रिंसिपल की प्रताड़ना से तंग छात्रा ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत… थाने पहुंचे परिजनों का हंगामा
जी-20 के रोम घोषणापत्र में भारत के सतत विकास के मंत्र को मिली जगह, मोदी ने विकसित देशों को दीं ये बड़ी नसीहतें
कोरोना से मौत: मुआवजा पाने भटक रहे आवेदक, राशि वितरण का काम तत्काल पूरा करें-वोरा
दिल्ली तक पहुंचती है भिलाई-दुर्ग के पत्रकारिता की गूंज – विजय बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जेवरा के जीपीडीपी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित, पीएचई मंत्री ने किया 1 करोड़ 47 लाख के विकास कार्य का भूमिपूजन व लोकार्पण जेवरा के जीपीडीपी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित, पीएचई मंत्री ने किया 1 करोड़ 47 लाख के विकास कार्य का भूमिपूजन व लोकार्पण
Next Article भक्ति के क्षेत्र में माता कर्मा और माता शबरी हमारे प्रदेश की विभूतियां भक्ति के क्षेत्र में माता कर्मा और माता शबरी हमारे प्रदेश की विभूतियां

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?