ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इन 8 राज्यों ने अब भी बढ़ा रखी है भारत की टेंशन, आंकड़ों में देखें कैसे जारी है कोरोना से मौत का तांडव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

इन 8 राज्यों ने अब भी बढ़ा रखी है भारत की टेंशन, आंकड़ों में देखें कैसे जारी है कोरोना से मौत का तांडव

By @dmin
Published: November 30, 2020
Share
इन 8 राज्यों ने अब भी बढ़ा रखी है भारत की टेंशन, आंकड़ों में देखें कैसे जारी है कोरोना से मौत का तांडव
इन 8 राज्यों ने अब भी बढ़ा रखी है भारत की टेंशन, आंकड़ों में देखें कैसे जारी है कोरोना से मौत का तांडव
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। एक साल पूरा होने के बावजूद कोरोना वायरस महामारी का कोई इलाज नहीं मिल सका है। पूरी दुनिया पर कहर बरपा रही इस बीमारी के संक्रमण के मामलों में भारत दूसरे स्थान पर है। कोरोना से मौत के मामले में आठ राज्य ऐसे हैं, जिन्होंने भारत की टेंशन बढ़ा रखी है। हाल ही में सरकार द्वारा जारी डेटा के अनुसार, देश के 8 राज्यों में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा मौतें हो रही हैं।

#Unite2FightCorona

71% of the daily fatalities contributed by eight States/UT – Delhi, Maharashtra, West Bengal, Haryana, Punjab, Kerala, Uttar Pradesh and Rajasthan.https://t.co/XTwz7Ur9CK pic.twitter.com/oqCYaSorsm

— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) November 29, 2020

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देशभर में रविवार को कोरोना से 444 नई मौतों के साथ कोरोना वायरस के मरने वाले लोगों की संख्या 137,173 हो गई है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस से 71 प्रतिशत मौतें दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, पंजाब, केरल, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हो रही हैं।
महाराष्ट्र में रविवार को 89 मौतें हुई हैं। इनके साथ ही यह सबसे ज्यादा मौतों वाला राज्य बन गया है। दिल्ली में कोरोना वायरस से 68 मौतें, पश्चिम बंगाल में 54 मौतें हुई हैं। 8 राज्यों में से इन तीन राज्यों में कोरोना वायरस से सर्वाधिक मौतें हो रही हैं।
देश में 22 राज्य ऐसे हैं जहां मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से 1.45 प्रतिशत कम हुई है। रिपोर्ट किए गए कोविड-19 के मामलों में जितनी भी मौतें होती हैं, वह मृत्यु दर होती है। भारत में मृत्यु दर तेजी से घट रही है। अगस्त में जहां यह 1.98 प्रतिशत थी वहीं अब यह 1.45 प्रतिशत हो गई है। दुनियाभर में भारत में प्रति 10 लाख केसों में सबसे कम मौतें हो रही हैं।
स्वास्थ मंत्रालय ने सोमवार को ट्वीट किया कि जरूरी एहतियातों के माध्यम से कम मृत्यु दर पाने में कामयाबी मिली है। जिसका परिणाम है कि प्रतिदिन 500 से भी कम मौतें हो रही हैं। भारत ने अपनी टेस्टिंग क्षमता को भी बढ़ाया है। अब यह प्रतिदिन 1 लाख टेस्ट के आंकड़े को पार कर गई है।
पिछले तीन महीनों में भारत ने औसतन 10 लाख से ज्यादा टेस्ट किये हैं। आईसीएमआर ने अब 2,165 टेस्टिंग लैबों को कोरोना वायरस टेस्ट की अनुमति दे दी है। इसमें से 1,175 सरकारी लैब और 990 निजी क्षेत्र की लैब हैं।

#IndiaFightsCorona#Unite2FightCorona

India continues to have one of the lowest deaths per million population globally (presently 99).

Focussed measures to ensure a low and manageable fatality rate have resulted in daily mortality figures of less than 500. pic.twitter.com/GEc2VcBTk7

— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) November 30, 2020
संगठन ध्वस्त, कैडर बेजार.. फिर भी हर कोई टिकट का दावेदार
जमीन पर हो रहे ढेर तो आसमान में शरारत, जम्मू में फिर दिखे 4 संदिग्ध ड्रोन
गुस्ताखी माफ: फोकट का भात और मुफ्त की दारू
मां ने कहा था-बेटी को पढ़ाना, उसका ख्याल रखना, बेटी को पढ़ा रहे पिता की कोशिश को मिला शासन का साथ
CG Breaking : स्पेशल टिकट जांच में पकड़ाए सैकड़ों बेटिकट यात्री, दो ट्रेनों से रेलवे को हो गई लाखों की कमाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आज पड़ेगा साल 2020 का आखिरी चंद्र ग्रहण, वृषभ राशि वाले बरतें सावधानी आज साल 2020 का आखिरी चंद्र ग्रहण, वृषभ राशि वाले बरतें सावधानी
Next Article Dip of faith: On the morning of Kartik Purnima आस्था की डुबकी: कार्तिक पूर्णिमा की सुबह शिवनाथ तट पर श्रद्धालुओं का तांता… पुण्य स्नान के साथ किया दीपदान

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?