ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जहरीली शराब का कहर: 14 लोगों की मौत, कई गंभीर; मेन सप्लायर सहित पांच गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

जहरीली शराब का कहर: 14 लोगों की मौत, कई गंभीर; मेन सप्लायर सहित पांच गिरफ्तार

By Om Prakash Verma
Published: May 13, 2025
Share
जहरीली शराब का कहर: 14 लोगों की मौत, कई गंभीर; मेन सप्लायर सहित पांच गिरफ्तार
जहरीली शराब का कहर: 14 लोगों की मौत, कई गंभीर; मेन सप्लायर सहित पांच गिरफ्तार
SHARE

अमृतसर (एजेंसी)। पंजाब के मजीठा विधानसभा क्षेत्र के गांवों भंगाली, धरीएवाल और मराडी कलां में जहरीली शराब ने तांडव मचा दिया। जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत हो गई। हादसा सोमवार देर रात हुआ। 14 लोगों की मौत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह पंजाब में तीन साल में चौथी बड़ी जहरीली शराब त्रासदी है।

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार
एसएसपी अमृतसर मनिंदर सिंह ने बताया कि कल रात करीब 9:30 बजे सूचना मिली कि नकली शराब पीने से लोगों की मौत हो रही है। हमने तुरंत कार्रवाई की और चार लोगों को हिरासत में लिया। हमने मुख्य सप्लायर परबजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। हमने उससे पूछताछ की और किंगपिन सप्लायर साहब सिंह के बारे में पता लगाया। हमने उसे भी हिरासत में ले लिया है। हम इस बारे में जांच कर रहे हैं कि उसने किन-किन कंपनियों से यह शराब खरीदी है।

#WATCH | Punjab: 14 people dead and 6 hospitalised after allegedly consuming spurious liquor in Amritsar's Majitha

SSP Amritsar Maninder Singh says, " We received information around 9:30 pm last night that here people have started dying after consuming spurious liquor. We took… pic.twitter.com/C7miySsHo6

— ANI (@ANI) May 13, 2025

आरोपियों में कुलबीर सिंह उर्फ जग्गू (मुख्य आरोपी प्रभजीत का भाई), साहिब सिंह उर्फ सराय, निवासी मारड़ी कलां, गुरजंट सिंह, निंदर कौर पत्नी जीता के तौर पर हुई है। हमें पंजाब सरकार की तरफ से सख्त निर्देश दिए गए हैं कि नकली शराब के सप्लायरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। छापेमारी जारी है। निर्माताओं को जल्द ही हिरासत में लिया जाएगा। सख्त धाराओं के तहत दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। नागरिक प्रशासन और हम घर-घर जाकर पता लगा रहे हैं कि किसने नकली शराब पी है ताकि और लोगों की जान बचाई जा सके। 14 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 6 लोग अभी अस्पताल में भर्ती हैं। यह घटना पांच गांवों में हुई।

कई लोग गंभीर
वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है क्योंकि कई लोग गंभीर हैं। अमृतसर की डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने कहा कि मजीठा में एक दुर्भाग्यपूर्ण त्रासदी हुई है। हमें 5 गांवों से रिपोर्ट मिली कि कल शराब पीने वाले लोगों की हालत गंभीर है। हमने अपनी मेडिकल टीमें भेजीं। हमारी मेडिकल टीमें अभी भी घर-घर जा रही हैं। लोगों में कुछ लक्षण हों या न हों, हम उन्हें अस्पताल ले जा रहे हैं ताकि हम उन्हें बचा सकें। अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार हर संभव मदद कर रही है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि मौतों का यह आंकड़ा न बढ़े…हमने आपूर्तिकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच चल रही है।

पुलिस ने संदिग्ध शराब विक्रेताओं की तलाश शुरू कर दी है। प्रशासन ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के कारणों की पुष्टि हो सके। घटना के बाद राजनीतिक दलों ने भी सरकार पर निशाना साधा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीडि़त परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है। सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

Durg Crime News: गांजा तस्करी में दो जीआरपी आरक्षक सहित तीन गिरफ्तार, 2.40 लाख का मादक पदार्थ जब्त
ब्रेकिंग न्यूज: नवरात्रि उत्सव को लेकर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला…. गरबा के लिए प्रशासन ने तय किए मापदंड… इन नियमों का करना होगा पालन… पढ़े जिला प्रशासन की पूरी गाइडलाइन
Big Breking: स्वास्थ्य मंत्री का निधन: सुरक्षा में तैनात ऑफिसर ने मारी थी गोली, सामने आया एएसआई की पत्नि का बयान
IPL-2023: धोनी का यह आखिरी आईपीएल? सीएसके के कप्तान ने संन्यास को लेकर दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा
नकवी बोले- ‘पप्पू का घोंसला और परिवार का चोंचला’ बनकर रह गई है कांग्रेस पार्टी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article घर में घुसकर चाकू व डंडे से पीटकर शख्स को किया अधमरा, उतई पुलिस ने की गिरफ्त में तीन आरोपी
Next Article आईपीएल का नया शेड्यूल : 17 मई से शुरु होगा, 3 जून को फाइनल… इन 6 स्टेडियम में खेले जाएंगे मैच

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?