ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जब गीता मां ने राघव का स्लो मोशन देख कर दिया था रिजेक्ट, पब्लिक ने बदली कॉकरोच की किस्मत…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

जब गीता मां ने राघव का स्लो मोशन देख कर दिया था रिजेक्ट, पब्लिक ने बदली कॉकरोच की किस्मत…

By @dmin
Published: July 10, 2022
Share
SHARE

मशहूर डांसर राघव जुयाल आज 31 साल के हो गए हैं। वह डांस की दुनिया में अलग स्टाइल और अपने शानदार मूव्स के लिए जाने जाते हैं। राघव अपने स्लो मोशन के लिए मशहूर हैं। जब इस इंडस्ट्री में उन्होंने कदम रखा था, तब वह ‘कॉकरोच के नाम से मशहूर थे और यह नाम उन्होंने ही खुद को दिया था लेकिन धीरे-धीरे वह इस इंडस्ट्री के स्लो मोशन किंग बन गए। उन्होंने अपनी जर्नी टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस से शुरू की थी लेकिन एक समय ऐसा भी आया था जब उन्हें इस शो में फैंस की डिमांड पर बुलाया गया था।

Contents
  • राघव का बचपन
  • डांस इंडिया डांस से शुरू की जर्नी
  • फैंस की डिमांड पर राघव की एंट्री
  • राघव की शानदार फिल्में

राघव का बचपन

10 जुलाई 1991 को जन्मे राघव जुयाल उत्तराखंड के देहरादून से ताल्लुख रखते हैं और यही वजह से है वह पहाड़ों से इतना लगाव महसूस करते हैं। उनके पिता दीपक जुयाल वकील हैं और उनकी मां का नाम अलका बख्शी हैं। राघव को बचपन से ही डांस का शौक था और इसी वजह से उन्होंने स्कूल टाइम में ही कंपीटिशन में हिस्सा लेना शुरू कर दिया। हालांकि, उन्होंने कभी डांस की ट्रेनिंग नहीं ली। बल्कि उन्होंने जो भी सीखा टीवी और इंटरनेट की वीडियो को देखकर ही सीखा। इसके बावजूद उन्होंने कई कंपीटिशन में जीत हासिल की।

डांस इंडिया डांस से शुरू की जर्नी

‘डांस इंडिया डांस टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो है, जिसके जरिए कई आम डांसर्स ने अपने सपनों को पूरा किया है उनमें राघव भी हैं। साल 2012 में ‘डीआईडी के सीजन 3 के ऑडिशन राउंड में राघव नजर आए थे। उन दिनों उनके लाल बालों वाले स्टाइल ने हर किसी का ध्यान खींच लिया था। शो में उन्होंने अपना नाम कॉकरोच बताया और फिर जब उन्होंने स्लो मोशन में अपना डांस शुरू किया। तब शो के जज गीता कपूर, रेमो डिसूजा और टेरेंस लेविस भी हैरान रह गए। हालांकि, राघव को शो के आगे राउंड्स में रिजेक्ट कर दिया गया था।

फैंस की डिमांड पर राघव की एंट्री

राघव जुयाल ‘डीआईडी 3 के टॉप 18 तक में भी जगह नहीं बना पाए थे लेकिन उनके ऑडिशन राउंड का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। दर्शकों को राघव का स्टाइल पसंद आया, जिस वजह से पब्लिक के बीच उन्हें शो में बुलाने की डिमांड उठने लगी। इसी वजह से शो के ग्रैंड मास्टर रहे मिथुन चक्रवर्ती ने एक खास फैसला लेते हुए राघव को वाइल्ड कार्ड राउंड में अपना ट्रंप कार्ड बनाकर एंट्री दिलाई। इसके बाद राघव ने पूरे शो में अपनी अलग-अलग परफॉर्मेंस से लोगों को हैरान कर दिया। इतना ही नहीं, वह इस शो के रनरअप भी रहे थे।

राघव की शानदार फिल्में

राघव जुयाल बेहतरीन डांसर-कोरियोग्राफर होने के साथ साथ शानदार एक्टर और होस्ट भी हैं। उन्होंने साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘सोनाली केबल से एक्टिंग के क्षेत्र में कदम रखा था। इसके बाद वह ‘एबीसीडी 2, ‘नवाबजादे, ‘स्ट्रीट डांसर, ‘बहुत हुआ सम्मान में काम किया। वहीं, अब सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली में भी राघव जुयाल अपना जलवा दिखाएंगे। इसके अलावा, राघव ने अपनी होस्टिंग से भी फैंस को दीवाना बनाया है। वह रियलिटी शो ‘डांस प्लस में बतौर होस्ट नजर आते हैं और हर सीजन में उन्होंने अपनी कॉमिड टाइमिंग से लोगों को खूब हंसाया है।

सर्वे: क्रिप्टोकरेंसी के पक्ष में नहीं भारत की आधी से ज्यादा आबादी, जानें क्या है इसे लेकर देशवासियों की राय
shreekanchanpath 07 # 19 October 2024
मुख्यमंत्री बघेल ने पीएचडी चेम्बर ऑफ कॉमर्स के कार्यक्रम को किया सम्बोधित, कहा- महात्मा गांधी के विचारों का अनुसरण करते हुए आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़
रामलला दर्शन योजना के तहत 850 तीर्थयात्री भारत गौरव स्पेशल ट्रेन से अयोध्या धाम के लिए रवाना
केते एक्सटेंशन कोल परियोजना के समर्थन में ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 263 # 10 july 2022
Next Article पहले ही सीन से घर-घर में छा गए थे पर्ल वी पुरी, सिर्फ एक गलती पड़ गई करियर पर भारी…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?