ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सर्वे: क्रिप्टोकरेंसी के पक्ष में नहीं भारत की आधी से ज्यादा आबादी, जानें क्या है इसे लेकर देशवासियों की राय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeaturedNational

सर्वे: क्रिप्टोकरेंसी के पक्ष में नहीं भारत की आधी से ज्यादा आबादी, जानें क्या है इसे लेकर देशवासियों की राय

By @dmin
Published: November 26, 2021
Share
भारत में बैन होगी क्रिप्टोकरेंसी या कमाई पर लगेगा टैक्स, सरकार के एलान पर सबकी निगाहें
भारत में बैन होगी क्रिप्टोकरेंसी या कमाई पर लगेगा टैक्स, सरकार के एलान पर सबकी निगाहें
SHARE

बिजनेस डेस्क/नई दिल्ली (एजेंसी)। इन दिनों भारत में क्रिप्टोकरेंसी सबसे गर्म मुद्दा बना हुआ है। सरकार ने भी निजी क्रिप्टोकरेंसी को प्रतिबंधित करने के उद्देश्य से शीतकालीन सत्र में बिल पेश करने की तैयारी पूरी कर ली है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश में डिजिटल करेंसी को लेकर लोग क्या सोचते हैं। एक हालिया सर्वे में सामने आया है कि भारत की आधे से ज्यादा करीब 54 फीसदी आबादी क्रिप्टोकरेंसी को पसंद नहीं करती है। 

सर्वे के जरिए सामने आई देशवासियों की राय 
यह सर्वे ऐसे समय में किया गया है जबकि सरकार इस मसले को लेकर बेहद गंभीर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इसके खतरों के प्रति लोगों को आगाह कर चुके हैं। दरअसल, लॉइन सर्किल ने यह सर्वे किया है। इसमें देशवासियों की क्रिप्टोकरेंसी को लेकर राय पूछी गई। इस दौरान जो आंकड़े प्राप्त हुए वो बेहद ही चौंकाने वाले रहे। सामने आया कि देश की आधे से ज्यादा आबादी चाहती है कि क्रिप्टोकरेंसी को भारत में वैधता नहीं दी जानी चाहिए। 

54 फीसदी भारतीयों ने क्रिप्टोकरेंसी को नकारा
सर्वे के दौरान 54 फीसदी भारतीयों ने क्रिप्टोकरेंसी को पूरी तरह से नकार दिया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को देश में क्रिप्टोकरेंसी वैध नहीं करनी चाहिए। आंकड़ों पर नजर घुमाएं तो साफ है कि देश का लगभग हर दूसरा व्यक्ति डिजिटल करेंसी के पक्ष में नहीं है। 

71 फीसदी भारतीयों को क्रिप्टो पर भरोसा नहीं
सर्वे में पाया गया कि वर्तमान में भले ही क्रिप्टोकरेंसी पल में लोगों को मालामाल बना रही हो, लेकिन 71 फीसदी भारतीय इससे संतुष्ट नहीं है। इनका अंतरराष्ट्रीय क्रिप्टोकरेंसी पर बिल्कुल भरोसा नहीं है, जबकि 51 फीसदी लोग चाहते हैं कि भारत सरकार को अपनी डिजिटल मुद्रा को लॉन्च करना चाहिए। लोगों ने यह भी कहा कि इस डिजिटल मुद्रा पर विदेशी डिजिटल संपत्ति की तरह ही लगाया जाना चाहिए। 

क्रिप्टो में निवेश के पक्ष में 26 फीसदी लोग
गौरतलब है कि एक पूर्व रिपोर्ट के अनुसार, क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने वालों की संख्या देश में करीब 9 फीसदी है और इन निवेशकों ने लगभग 70 हजार करोड़ का निवेश डिजिटज करेंसी में किया हुआ है। अब इस सर्वे की बात करें तो 26 फीसदी लोग क्रिप्टोकरेंसी को अपनाने के पक्ष में हैं। हालांकि इनका कहना है कि इसे भारत में वैध करने के साथ ही इस पर टैक्स भी लगाया जाना जरूरी है। 

झारखंड के युवक की भिलाई में मौत, एनएसपीसीएल की ठेका कंपनी में था कार्यरत… परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार
मोहम्मद इरफान खान बने गौसिया मस्ज़िद कमेटी के नए सदर, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज ने दिया सर्टिफिकेट
हजारों बारातियों के साथ निकलेगी भोलेनाथ की बारात…. उत्तर व दक्षिण भारत की झांकियों का होगा संगम…. इस बार गोल्डन बुक ऑफ रेकॉर्ड्स में शामिल होगा बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति का नाम
भीषण गर्मी में जलसंकट: एसईसीएल की लापरवाही से उपजा दर्द; पानी की एक बूंद को तरसते ग्रामीण, दे रहे आंदोलन की चेतावनी
भिलाई निगम में तबादला : 11 कर्मचारी हुए इधर से उधर, आयुक्त ने जारी किया आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article PM Modi launches Garib Kalyan Rozgar Abhiyan: 25 types of work to be done in 116 districts संविधान दिवस का विपक्ष ने किया बहिष्कार, पीएम मोदी ने जमकर किया पलटवार
Next Article कुपोषण को दूर करने के लिए महिला समूहों के सहयोग से होगा रेडी टू ईट के परिवहन और वितरण का काम कुपोषण को दूर करने के लिए महिला समूहों के सहयोग से होगा रेडी टू ईट के परिवहन और वितरण का काम

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?