ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रामलला दर्शन योजना के तहत 850 तीर्थयात्री भारत गौरव स्पेशल ट्रेन से अयोध्या धाम के लिए रवाना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

रामलला दर्शन योजना के तहत 850 तीर्थयात्री भारत गौरव स्पेशल ट्रेन से अयोध्या धाम के लिए रवाना

By Poonam Patel
Published: November 26, 2025
Share
सरकार की इस योजना से अब तक छत्तीस हजार तीर्थयात्री कर चुके हैं रामलला के दर्शन
SHARE

रायपुर। रामलला दर्शन योजना के तहत बुधवार, 26 नवंबर 2025 को रायपुर संभाग के 850 श्रद्धालु भारत गौरव स्पेशल ट्रेन से अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। विशेष ट्रेन को रायपुर रेलवे स्टेशन से प्रदेश के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, धरसीवां विधायक अनुज शर्मा तथा जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अतिथियों ने तीर्थयात्रियों का माल्यार्पण कर स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर स्टेशन परिसर ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं के चेहरों पर भक्ति और उत्साह की झलक देखते ही बन रही थी।

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड, जिला प्रशासन, समाज कल्याण विभाग और आईआरसीटीसी के अधिकारी एवं कर्मचारी तीर्थयात्रियों के स्वागत और सहयोग में सक्रिय रहे। प्रत्येक यात्री का पुष्पमालाओं, तिलक और आरती के साथ स्वागत किया गया। आईआरसीटीसी द्वारा सभी यात्रियों के लिए स्वच्छ भोजन, पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा, सुरक्षा और आवास की पूरी व्यवस्था की गई है। प्रत्येक डिब्बे में टूरिज्म बोर्ड और समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं, जो तीर्थयात्रियों की सुविधा और सेवा में लगे हुए हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को काशी विश्वनाथ मंदिर के भी दर्शन कराए जाएंगे।

धरसींवा की श्रद्धालु सुशीला देवी ने कहा कि पहली बार सरकार की इस योजना से अयोध्या धाम जाने का अवसर मिला है, यह पल जीवनभर याद रहेगा। एक अन्य यात्री महेश्वर प्रसाद ने कहा कि सरकार ने वृद्धों और आमजन के लिए जो सुविधाएँ दी हैं, वे सराहनीय हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल का आभार है, जिन्होंने हम लोगों का सपना साकार किया है। स्टेशन से लेकर ट्रेन प्रस्थान तक टूरिज्म बोर्ड, जिला प्रशासन, समाज कल्याण विभाग और आईआरसीटीसी के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सेवा और संवेदना का परिचय दिया। पूरे आयोजन में भक्ति, अनुशासन और प्रशासनिक समर्पण का सुंदर समन्वय दृष्टिगोचर हुआ। श्रद्धालुओं ने कहा कि राज्य सरकार की यह ‘रामलला दर्शन योजना’ न केवल भक्ति का अवसर प्रदान कर रही है, बल्कि लोगों को सांस्कृतिक एकता के सूत्र में भी पिरो रही है।

राज्य सरकार द्वारा यह यात्रा पूर्णतः निःशुल्क कराई जा रही है, जिसमें रहने, खाने, आने-जाने और चिकित्सा की संपूर्ण व्यवस्था निःशुल्क उपलब्ध है। श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के प्रति अपना हृदयपूर्वक धन्यवाद व्यक्त किया और इस योजना को छत्तीसगढ़ सरकार की ऐतिहासिक पहल बताया।

ड्रोन दीदी अभियान से कृषि क्षेत्र में तकनीक और मातृशक्ति का होगा सशक्त संगम : मुख्यमंत्री साय
ब्रिग ब्रेकिंग: नागपुर में मिला ढ़ाबा संचालक का अपहृत बेटा… सकुशल हो रही वापसी
छत्तीसगढ़ के रेलवे बजट में ऐतिहासिक बढ़ोत्तरी : रिकॉर्ड निवेश से कनेक्टिविटी, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं में विस्तार
निगम व फूड एंड ड्रग कंट्रोल का संयुक्त अभियान…. वेज तड़का का आलू निकला सड़ा, 56 भोग मेस के मिर्च पाऊडर में डस्ट…. जाने जांच में कहां क्या मिला
छत्तीगसढ़ के बजट की तैयारियां : मुख्यमंत्री साय के विभागों के बजट प्रस्तावों पर हुई चर्चा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छाती में लगी गोली फेफड़ों को चीरते हुए हृदय के दाएं वेंट्रिकल में जा धँसी, अम्बेडकर अस्पताल के हार्ट सर्जरी विभाग ने ओपन हार्ट सर्जरी कर निकाली गोली
Next Article Good news : रायपुर- विशाखापट्नम एक्सप्रेस-वे, सुरंग का ब्रेकथ्रू पूरा… 2.79 किलोमीटर लंबी यह सुरंग

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?