ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कहा- छायाचित्र प्रदर्शनी ज्ञानवर्धक और जानकारियों से है भरपूर…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कहा- छायाचित्र प्रदर्शनी ज्ञानवर्धक और जानकारियों से है भरपूर…

By @dmin
Published: June 1, 2022
Share
SHARE

रायपुर। राजीव गांधी किसान न्याय योजना में धान के साथ-साथ खरीफ की सभी फसलों, उद्यानिकी फसलों और वृक्षारोपण के लिए भी इनपुट सब्सिडी राज्य शासन द्वारा दी जा रही है। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना में भूमिहीन मजदूरों को दी जा रही सालाना 6 हजार रूपए की राशि अब बढ़ाकर 7 हजार रूपए सालाना कर दी गई है। सरकार द्वारा आदिवासी कृषकों को खेती के लिए नि:शुल्क बिजली दी जा रही है। ऐसी ही ज्ञानवर्धक और उपयोगी जानकारियां रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित डीडीयू आडिटोरियम में लगाई गई विकासपरक राज्यस्तरीय छायाचित्र प्रदर्शनी से मिल रही है। यह कहना है बालोद जिले के पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों का। बालोद जिले के पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने आज विकास प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद इस आशय के विचार प्रकट किए।

जिला पंचायत बालोद और जनपद पंचायत गुरुर, गुण्डरदेही, बालोद तथा डोंडीलोहारा अंतर्गत विभिन्न ग्राम के पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ सरकार की जनहितैषी योजनाओं एवं कार्यक्रमों से लोगों के जीवन में आए बदलाव और विकास कार्यों की उपलब्धियों का अवलोकन किया।

प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद बालोद जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत केवल धान ही नही अपितु मक्का, कोदो, कुटकी, सोयाबीन, अरहर तथा गन्ना की खेती करने वाले किसानों को प्रति एकड़ 9 हजार रूपए अनुदान के रूप में दिया जा रहा है। यदि किसान धान के बदले अन्य फसल लेते हैं तो उन्हें 10 हजार रूपए प्रति एकड़ इनपुट सब्सिडी मिलेगी। इससे किसान धान के अलावा अन्य फसल उत्पादन के लिए प्रेरित होंगे। सरकार द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसानों को सिंचाई हेतु नि:शुल्क बिजली के साथ सिंचाई जल कर और सहकारी तथा व्यावसायिक बैंकों से कृषि के लिए कर्ज को माफ़ किया गया है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है।

छत्तीसगढ़ की सरकार महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। गौठानो में विभिन्न रोजगारमूलक कार्य महिलाओं द्वारा किए जा रहे है। गोबर खरीदी से पशुपालकों को लाभ मिला है। ग्रामीणों ने सुराजी गांव योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना की सराहना की। सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से भूमिहीन मजदूर, महिला और युवा लाभान्वित हो रहे हैं। इसके अलावा सुराजी गांव योजना और गोधन न्याय योजना से लोगों को रोजगार मिल रहा है।

इसी तरह ग्राम पंचायत कलंगपुर, खप्परवाड़ा, घोरगांव आदि पंचायतों से आए जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बताया कि सरकार द्वारा पहुंच विहीन ग्रामों को बारहमासी सड़क से जोड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ योजना के माध्यम से सीसी सड़को का निर्माण किया जा रहा है। सरकार द्वारा लगातार नागरिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

CG Crime : ब्रेकअप व नंबर ब्लॉक करने से नाराज गर्लफ्रेंड ने प्रेमी को चाकू से गोदकर मार डाला
प्रदेश में अब तक 38.88 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी, 8.55 लाख किसानों ने बेचा धान
फिर से लागू होगा कोरोना लॉकडाउन? केंद्र ने 10 राज्यों से कहा- पाबंदियों पर विचार करें
बीएसपी का दावा: भिलाई टाउनशिप के पानी का रंग हुआ साफ…. गंगरेल के साफ रॉ वाटर आपूर्ति… अब टाउनशिप में मिलेगा साफ पानी
कोरोना इफेक्ट: 6 अगस्त तक बढ़ा लॉकडाउन, संक्रमण के लिहाज से जिला कलेक्टर लेंगे लॉकडाउन पर निर्णय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Sudha Verma wrote letter to Prime Minister and Chief Minister गौठानों का इको सिस्टम देखकर जीका समूह के जापानी अधिकारी हुए प्रभावित…
Next Article अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस: छत्तीसगढ़ को नशामुक्त बनाने ली गई शपथ

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?