ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीएसपी का दावा: भिलाई टाउनशिप के पानी का रंग हुआ साफ…. गंगरेल के साफ रॉ वाटर आपूर्ति… अब टाउनशिप में मिलेगा साफ पानी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

बीएसपी का दावा: भिलाई टाउनशिप के पानी का रंग हुआ साफ…. गंगरेल के साफ रॉ वाटर आपूर्ति… अब टाउनशिप में मिलेगा साफ पानी

By @dmin
Published: June 11, 2021
Share
भिलाई इस्पात संयंत्र में हादसे के बाद पुलिस ने मानी सुरक्षा में लापरवाही: बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ अपराध दर्ज… एफआईआर में इनके भी नाम शामिल
भिलाई इस्पात संयंत्र में हादसे के बाद पुलिस ने मानी सुरक्षा में लापरवाही: बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ अपराध दर्ज… एफआईआर में इनके भी नाम शामिल
SHARE

भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा भिलाई टाउनषिप में की जा रही जलापूर्ति अपने मानक स्तर पर आ चुकी है। टाउनशिप को वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से प्रदत्त पेयजल से मटमैलापन की समस्या पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। शुक्रवार को वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में किये गये जांच रिपोर्ट से यह बात स्पष्ट हो गई है कि पेयजल के रंगीन होने की समस्या समाप्त हो चुकी है। आज दिनांक 11 जून, 2021 को किया गया पेयजल आपूर्ति अप्रेल माह से पूर्व किये जा रहे जलापूर्ति के समान हो चुका है। पानी का रंग पूर्णरूपेण साफ हो चुका है।
विदित हो कि पानी की यह समस्या छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा तांदुला से गंदे पानी के आपूर्ति की वजह से उत्पन्न हुई थी। छत्तीसगढ़ शासन से बीएसपी के अनुरोध पर जल संसाधन विभाग द्वारा तांदुला से गंदे पानी की आपूर्ति बंद करने के बाद जल संसाधन विभाग ने भिलाई इस्पात संयंत्र के लिए गंगरेल से साफ पानी की आपूर्ति प्रारंभ की गई जिसके कारण इस समस्या पर काबू पाया जा सका।
भिलाई इस्पात संयंत्र का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट सदैव ही पेयजल का शुद्ध करने में मानक प्रक्रियाओं का पालन करता आ रहा है। आज के रिपोर्ट ने यह साबित कर दिया कि इसके संचालन व तकनीक में कोई खराबी नहीं है आज भी यह शुद्ध जल उपलब्ध कराने में पूरी तरह सक्षम है। पानी की मूल समस्या छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा छोड़े गए रॉ वाटर में थी जिसे अब गंगरेल से साफ पानी की आपूर्ति कर दूर कर लिया गया है और यह तथ्य पानी के जांच रिपोर्ट से भी स्पष्ट हो गई है। 17 मई, 2021 को जल संसाधन विभाग द्वारा रॉ वाटर की जो आपूर्ति की गई थी उसके पानी का रंग 42 यूटीसी था जिसे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में जलषोधन के बाद 7 यूटीसी तक लाया जा सका। परन्तु 11 जून, 2021 को जल संसाधन विभाग द्वारा रॉ वाटर की जो आपूर्ति की गई उसके पानी का रंग 24 यूटीसी था जिसे जलषोधन के बाद 3 यूटीसी तक लाया जा सका जो कि वांछित 5 यूटीसी के मापदण्ड के अंदर है। यही वजह है कि आज पानी का रंग एकदम साफ हो चुका है।
इसी प्रकार 17 मई, 2021 को जल संसाधन विभाग द्वारा रॉ वाटर की जो आपूर्ति की गई थी उस पानी की टरबिडिटी 17 जेटीयू था जिसे जलषोधन के बाद 2.9 जेटीयू तक लाया जा सका। परन्तु 11 जून, 2021 को जल संसाधन विभाग द्वारा रॉ वाटर की जो आपूर्ति की गई उस पानी की टरबिडिटी 9 जेटीयू था जिसे जलषोधन के बाद 2.4 जेटीयू तक लाया जा सका जो कि वांछित 5 जेटीयू के मापदण्ड के अंदर है। इस प्रकार बीएसपी का पानी पीने योग्य होने के साथ-साथ रंग में भी साफ हो चुका है।
बीएसपी प्रबंधन छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग के प्रति आभार व्यक्त करती है कि जिसने टाउनषिप के इस मटमैले पानी की समस्या को दूर करने के लिए बीएसपी के अनुरोध पर तांदुला से गंदे पानी की आपूर्ति बंद कर गंगरेल से साफ पानी की आपूर्ति सुनिष्चित की है। इस प्रकार बीएसपी के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर उठने वाले सवाल पर आज विराम लग गया।

बीएसएफ का आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम, तीसरा और चौथा जत्था देहरादून व चंडीगढ़ के लिए रवाना
नाबालिग से दुष्कर्म : आग ताप रही 7 वीं की छात्रा को भगा ले गया बदमाश… पुलिस ने दबोचा
ब्राह्मणों पर अपत्तिजनक टिप्पणी: जेल गए सीएम के पिता नंदकुमार बघेल… कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल
Big News: राज्योत्सव में विकास प्रदर्शनी, मेला और फूड जोन को तीन दिन के लिए बढ़ाया गया
हैमस्ट्रिंग को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 19 thousand people of Risali Municipal Corporation got health test done 365 कैम्प में रिसाली नगर पालिक निगम के 19 हजार लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण… उपलब्धि पर केक काटकर मनाई खुशी
Next Article इंटकवेल यार्ड में आवश्यक मेंटेनेंस, कल पानी की सप्लाई रहेगी प्रभावित जल जीवन मिशन: हर घर में पहुंचे नल से जल…. केंद्र सरकार का छत्तीसगढ़ को 1,909 करोड़ रुपये का अनुदान…. गांव-गांव में हर घर को 2023 तक नल देने का लक्ष्य

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?