ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छात्र-छात्रों का चक्काजाम: शिक्षकों के लिए तिरंगा लेकर सड़क पर बैठे स्कूली बच्चे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

छात्र-छात्रों का चक्काजाम: शिक्षकों के लिए तिरंगा लेकर सड़क पर बैठे स्कूली बच्चे

By Om Prakash Verma
Published: February 20, 2023
Share
छात्र-छात्रों का चक्काजाम: शिक्षकों के लिए तिरंगा लेकर सड़क पर बैठे स्कूली बच्चे
छात्र-छात्रों का चक्काजाम: शिक्षकों के लिए तिरंगा लेकर सड़क पर बैठे स्कूली बच्चे
SHARE

बालोद। बालोद में शासकीय स्कूल में शिक्षकों की मांग को लेकर बच्चों ने चक्काजाम कर दिया है। हाथों में तिरंगा लिए स्कूली बच्चे लोहारी चौकी मुख्य मार्ग पर बैठे हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ ही प्रशासनिक अमला भी पहुंच गया है। अफसरों की ओर से समझाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन बिना शिक्षक मिले बच्चे वहां से हटने के लिए तैयार नहीं हैं। बच्चों का कहना है कि कई महीनों से शिक्षक की समस्या है। बार-बार प्रशासन को बताया गया, लेकिन समस्या का हल नहीं निकला।

दरअसल पूरा मामला डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम खैरकट्टा का है। यहां के शासकीय स्कूल में पढऩे वाले छात्र-छात्रा सोमवार को शिक्षकों की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए हैं। उन्होंने डौंडीलोहारा से चौकी जाने वाले मुख्य मार्ग में चक्का जाम कर दिया है। हाथ में तिरंगा लिए छात्र-छात्राएं नारे लगा रहे हैं कि हमारी मांगे पूरी करो, भारत माता की जय। बच्चों के प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर लोहारा एसडीएम सहित अन्य प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा है। पुलिस बल भी भारी मात्रा में तैनात है।

हड़ताल कर रहे बच्चों ने बताया कि प्रमुख विषयों के शिक्षक ना होने से उन्हें अध्ययन कार्य में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हम लगातार प्रशासन के सामने अपनी मांगों को रख रहे हैं, लेकिन अब तक किसी ने ध्यान नहीं दिया। आज जब हम चक्का जाम पर बैठे हुए हैं तो वह हमें मनाने में लगे हुए हैं। छात्र-छात्राएं स्कूल में 12 शिक्षकों की व्यवस्था करने की जिद पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि शिक्षकों की व्यवस्था होते ही यह प्रदर्शन खत्म हो जाएगा।

Big News : दंतेवाड़ा में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, दो महिला नक्सली ढेर
पीएम मोदी की डिग्री दिखाने से जुड़ा आदेश रद्द, कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल पर लगाया 25000 का जुर्माना
अब बिना स्लॉट बुक किए ही वैक्सीन लगवा सकेंगे 18-44 साल के लोग
इन्वेस्टर कनेक्ट : छत्तीसगढ़ को मिले 6800 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, उद्योग और पर्यटन को मिलेगा बूस्ट
दुर्ग-नागपुर के बीच दौड़ेगी छत्तीसगढ़ की पहली वंदे मेट्रो, सस्ते में कराएगी सफर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG में ED की रेड पर कांग्रेस का केन्द्र पर हमला : सीएम बघेल बोले- कांग्रेस से डर गई है भाजपा, महाअधिवेशन रोकने का प्रयास
Next Article Big news : छत्तीसगढ़ के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के विकास के लिए 12 सौ करोड़ से ज्यादा होंगे खर्च, कैबिनेट बैठक में निर्णय

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?