ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG में ED की रेड पर कांग्रेस का केन्द्र पर हमला : सीएम बघेल बोले- कांग्रेस से डर गई है भाजपा, महाअधिवेशन रोकने का प्रयास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

CG में ED की रेड पर कांग्रेस का केन्द्र पर हमला : सीएम बघेल बोले- कांग्रेस से डर गई है भाजपा, महाअधिवेशन रोकने का प्रयास

By Mohan Rao
Published: February 20, 2023
Share
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सोमवार को कांग्रेस के विधायकों व कई नेताओं के घर पर ईडी की छापेमारी पर प्रदेश कांग्रेस ने केन्द्र पर हमला बोला है। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राजधानी रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ईडी की कार्रवाई को भाजपा व केन्द्र सरकार का राजनीतिक स्टंट बताया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार कांग्रेस से ड गई। भाजपा की डर का ही नतीजा है कि आज छत्तीसगढ़ में विधायकों व कांग्रेस नेताओं के यहां छापा पड़ा है। चार दिन बाद कांग्रेस का महाअधिवेशन होने वाला है और भाजपा प्रयास कर रही है कि इसे रोका जाए और यह छापे इसी का नतीजा है।

गौरतलब हैं कि सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव व उनके भाई धर्मेन्द्र यादव, विधायक चंद्रदेव राय, प्रदेश प्रवक्ता आरपी सिंह, भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष सन्नी अग्रवाल, विनोद तिवारी सहित अन्य नेताओं के घर पर ईडी ने छापा मारा है। ईडी कार्रवाई के बाद कांग्रेस ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भाजपा पर हमला बोला है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री अमरजीत भगत, मंत्री कवासी लखमा, मंत्री रविन्द्र चौबे आदि भी मौजूद रहे।

सीएम ने कहा- कौन है सीएम मैडम, जांच करे ईडी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पर भी हमला किया है। उन्होंने नान घोटाले की बात उठाई और कहा कि ईडी इसकी जांच क्यों नहीं करती। यहां सीएम मैडम कौन है जिसका जिक्र आया था। दरअसल भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस नेताओं को टारगेट कर रही है। सोमवार को जिनके यहां छापा पड़ा है उनकी क्या भूमिका है और उनके यहां छापा मारने का क्या तुक है। केन्द्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर प्रदेश की कांग्रेस सरकार को डराना चाह रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार कुछ भी कर ले कांग्रेस डरने वाली नहीं है।

अडानी पर जांच क्यों नहीं
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सवाल उठाया कि अडानी के शेयर गिर रहे हैं और लाखों करोड़ रूपए एसबीआई व एलआईसी का उसमें लगा है। इसकी जांच क्यों नहीं होती। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गौतम आड़ानी के साथ कितनी विदेश यात्राएं की इसकी जानकारी क्यों नहीं देते। लोकसभा में सांसद राहुल गांधी ने सवाल उठाया उसका जवाब आज तक नहीं मिला। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि केन्द्र सरकार किसी भी तरह से कांग्रेस नेताओं में डर पैदा करना चाहती है लेकिन वे नहीं जानते यह वो कांग्रेस है जो अंग्रेजों से नहीं डरी तो ईडी आईटी से क्या डरेगी।

सीएम बघेल ने ट्वीट कर दी थी जानकारी
भूपेश बघेल ने सोमवार सुबह ट्वीट कर ED के छापों की जानकारी दी। उन्न्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि- प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष, पूर्व उपाध्यक्ष और विधायक समेत कई साथियों के घरों पर ED ने छापा मारा है। 4 दिन के बाद रायपुर में कांग्रेस का महाधिवेशन है। तैयारियों में लगे साथियों को इस तरह रोककर हमारे हौसले नहीं तोड़े जा सकते। भारत जोड़ो की सफलता और अडाणी की सच्चाई खुलने से भाजपा हताश है। यह ध्यान भटकाने का प्रयास है। हम लड़ेंगे और जीतेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा : छत्तीसगढ़ में भेड़ पालन एवं ऊन संवर्धन बोर्ड का किया जाएगा गठन
पुलिस कप्तान ने बच्चों को बताए फास्ट फूड के दुष्परिणाम, कहा- स्वस्थ्य रहने के लिए लें पौष्टक आहार
देरी से कोरोना जांच के कारण बढ़ रही मृत्यु की संख्या… स्वास्थ्य विभाग ने कहा बुजुर्गों का रखें विशेष ध्यान
मुन्नाभाई के सर्किट से लेकर गलीबॉय के एमसी शेर तक, इन साइड एक्टर्स ने फिल्म में डाली जान…
खतरों के खिलाड़ी 12 की शूटिंग शुरू, रोहित शेट्टी ने की सूर्यवंशी स्टाइल में एंट्री…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में मिलेट के उभरते व्यापार को बढ़ावा देने में सरकार एवं उद्योग की भूमिका पर हुई संगोष्ठी छत्तीसगढ़ में मिलेट के उभरते व्यापार को बढ़ावा देने में सरकार एवं उद्योग की भूमिका पर हुई संगोष्ठी
Next Article छात्र-छात्रों का चक्काजाम: शिक्षकों के लिए तिरंगा लेकर सड़क पर बैठे स्कूली बच्चे छात्र-छात्रों का चक्काजाम: शिक्षकों के लिए तिरंगा लेकर सड़क पर बैठे स्कूली बच्चे

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?