ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ सरकार का ऐलान, यह दिन ड्राई डे घोषित, नहीं होगी शराब की बिक्री
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ सरकार का ऐलान, यह दिन ड्राई डे घोषित, नहीं होगी शराब की बिक्री

By Om Prakash Verma
Published: January 3, 2024
Share
शराब की दुकान
SHARE

रायपुर। अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को शराब की दुकानें बंद रहेंगी। सूबे के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि उनकी सरकार ने 22 जनवरी को ‘ड्राई डे’ घोषित करने का फैसला किया है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बुधवार को जारी एक बयान के अनुसार, राज्य में 25 दिसंबर से 2 जनवरी तक सुशासन दिवस मनाया जा रहा था। अब 22 जनवरी को राज्य में ड्राई डे रहेगा। ड्राई डे का मतलब ‘शराब बिक्री पर रोक’ होता है। सीएम साय ने कहा राम राज हमारे सुशासन का मॉडल रहा है। हम भाग्यशाली हैं कि छत्तीसगढ़ भगवान राम का ‘ननिहाल’ है और सौभाग्य की बात है कि अयोध्या में राम मंदिर की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ 22 जनवरी को होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 जनवरी को पूरे राज्य में दिवाली की तरह उत्सव का माहौल होगा। इस दिन दीये जलाए जाएंगे। राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि 22 जनवरी को पूरे राज्य में शराब बिक्री बंद रहेगी और इसका कड़ाई से पालन किया जाएगा। 22 जनवरी को नवनिर्मित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित है। इस अवसर पर देश-विदेश के एक 1 लाख लोगों के अयोध्या पहुंचने की संभावना है। छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री समेत कई नेता प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

“शुष्क दिवस” में मदिरा की कोई भी दुकान, होटल, रेस्टॉरेन्ट, क्लब आदि एवं मदिरा बेचने परोसने वाले अन्य प्रतिष्ठान / व्यक्ति, चाहे वह जो भी हो, को मदिरा बेचने व परोसने की अनुमति नहीं देने के निर्देश दिये गये हैं। गैरमालिकाना क्लबों, रेस्टारेन्टों, स्टार होटलों आदि और किसी के भी द्वारा चलाए जाने वाले होटलों को भी उपरोक्तानुसार घोषित “शुष्क दिवस” में मदिरा बेचने व परोसने की अनुमति न देने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त अवधि के दौरान मदिरा के व्यक्तिगत भण्डारण पर एवं गैर लायसेंस प्राप्त परिसरों में मदिरा के भण्डारण पर सख्ती से रोक लगाई जाने और उन्हें जप्त करने की कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं।

साथ ही समस्त जिला कार्यालयों तथा संभागीय एवं राज्य स्तरीय उड़नदस्ता के द्वारा अवैध मदिरा के परिवहन एवं विक्रय के रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाये जाने के लिए कहा गया है। इस हेतु जांच दल गठित कर अवैध मदिरा संग्रहण के संभावित ठिकानों एवं वाहनों की जांच किये जाने एवं दोषियों के विरूद्ध अपराध कायम किये जाने के लिए कहा गया है। शुष्क दिवस से संबंधित निर्देशों का कड़ाई से पालन करने कहा गया है।

Bhilai : दूसरे युवक संग युवती को घूमते देख चढ़ा एक्स बॉयफ्रेंड का पारा, चाकू की नोक पर कर डाला यह कांड
ट्विटर ID से हटने लगे ब्लू टिक, छत्तीसगढ़ के नेताओं के साथ ही सेलीब्रिटीज के नाम में भी अब नहीं है ब्लू टिक
Bhilai Breaking : सड़क पर मस्ती पड़ गई भारी, दुर्ग पुलिस ने स्कूटी सवार का काटा चालान… देखें Video
बीएसपी ने शुरू किया वेस्ट से ग्रीन टाईल्स का उत्पादन, प्रतिदिन होगा 1000 टाईल्स का निर्माण, प्रभारी निदेशक ने किया प्लांट का उद्घाटन
छत्तीसगढ़ में गोवंश से भरे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा, तस्कर गिरफ्तार… पत्थलगांव के रास्ते झारखंड जाने की थी तैयारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 81 # 03 January 2024
Next Article राहुल के सिपाही हैं, न रूकेंगे, न थकेंगे-वोरा का कार्यकर्ताओं से आह्वान,- सभी 11 संसदीय सीटों को जीतने का लक्ष्य लेकर करें काम

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?