ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai : दूसरे युवक संग युवती को घूमते देख चढ़ा एक्स बॉयफ्रेंड का पारा, चाकू की नोक पर कर डाला यह कांड
Share
Notification Show More
Latest News
shreekanchanpath 09 # 21 October 2026
October 21, 2026
महिला क्रिकेट की ऐतिहासिक श्रृंखला से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी प्रेरणा : मुख्यमंत्री साय
October 21, 2026
रायपुर में भारत ने सीरीज जीती, जिम्बाब्वे को 92 रनों से हारा, हरमनप्रीत ने खेली 91 रनों की पारी
October 21, 2026
आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुंची रेल, बस्तर के विकास को मिली नई रफ्तार
October 21, 2026
मुख्यमंत्री ने रायपुर के ऐतिहासिक डब्ल्यूआरएस मैदान में किया रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन
October 21, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Bhilai : दूसरे युवक संग युवती को घूमते देख चढ़ा एक्स बॉयफ्रेंड का पारा, चाकू की नोक पर कर डाला यह कांड

By Mohan Rao Published March 19, 2024
Share
ब्रेकिंग न्यूज, Breaking News
SHARE

भिलाई। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को दूसरे युवक के साथ घूमते देख चाकू मार दिया। आरोपी युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका को दूसरे युवक के साथ घूमते देखा तो उसका पारा चढ़ गया। भिलाई तीन में सड़क पर दोनों को रोका और चाकू की नोक पर दोनों को पूरे शहर में घुमाया। इसके बाद अपने पैसे वापस मांगे नहीं देने पर युवती के पेट में चाकू मार दिया। यही नहीं बीच बचाव करने पर युवक को भी घायल कर दिया। इस मामले में शिकायत पर पुरानी भिलाई पुलिस ने धारा 307 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुरानी भिलाई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना रविवार की है। शताब्दी नगर तेलीबांधा रायपुर निवासी दीपक सोनवानी मारूती सुजुकी ऐरेना टाटीबंध रायपुर में टेक्निशियन के पद पर है। दीपक के साथ खरोरा निवासी युवती भी काम करती है। दीपक सोनवानी रविवार को युवती को लेकर घूमने दुर्ग पहुंचा था। युवती पूर्व में डबरापारा भिलाई तीन में रहती थी। इस दौरान दीपेश साहू नाम के युवक के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। बाद में युवती ने दीपेश से ब्रेकअप कर लिया था।

रविवार को युवती जब दीपक के साथ दुर्ग घूमने पहुंची तो इसकी जानकारी दीपेश को लगी। इसे बाद वह भिलाई तीन बिजली ऑफिस के पास दोनों का इंतजार करने लगा। रात को जब दोनों वापस लौट रहे थे तो दीपेश ने दोनों को रोका और चाकू दिखाते हुए गाड़ी के पीछे बैठ गया। इसके बाद उसने चाकू युवती के कमर के पास टिकाया और चलने कहा। इसके बाद दीपेश ने चाकू की नोक पर पूरे शहर में घुमाया। इसके बाद बिजली कालोनी मैदान के पीछे ले गया और युवती से कहा तुम पर मैंने बहुत पैसा खर्च किया है वे सारे पैसे वापस चाहिए। 

युवती ने जब कहा कि उसके पास अभी पैसे नहीं है तो वह विवाद करने लगा। विवाद के बीच उसने युवती के पेट में चाकू मार दिया। इसके बाद दोबारा वह चाकू मारने जा रहा था तो दीपक ने बीच बचाव किया। इसके कारण दीपक को भी चोट आई। घटना के बाद दीपक फरार हो गया। घटना के बाद दीपक थाने पहुंचा और दीपेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस धारा 307 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी दीपेश को गिरफ्तार कर लिया है।

You Might Also Like

महिला क्रिकेट की ऐतिहासिक श्रृंखला से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी प्रेरणा : मुख्यमंत्री साय

रायपुर में भारत ने सीरीज जीती, जिम्बाब्वे को 92 रनों से हारा, हरमनप्रीत ने खेली 91 रनों की पारी

आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुंची रेल, बस्तर के विकास को मिली नई रफ्तार

मुख्यमंत्री ने रायपुर के ऐतिहासिक डब्ल्यूआरएस मैदान में किया रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन

ताड़ोकी-रावघाट एवं अभनपुर-कुरूद ब्रॉडगेज लाइन का लोकार्पण, रावघाट तक पहली बार पहुंची रेल

Mohan Rao March 19, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 156 # 19 March 2024
Next Article शहर में कल नहीं खुलेंगे नल, भिलाई व रिसाली निगम के सभी वार्ड होंगे प्रभावित

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?