ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में RSS की बैठक खत्म, अब विद्यापीठों में होगी हिंदुत्व की पढ़ाई, हिंदू राष्ट्र को लेकर कही ये बड़ी बात…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhNewsRaipur

छत्तीसगढ़ में RSS की बैठक खत्म, अब विद्यापीठों में होगी हिंदुत्व की पढ़ाई, हिंदू राष्ट्र को लेकर कही ये बड़ी बात…

By @dmin
Published: September 12, 2022
Share
छत्तीसगढ़ में RSS की बैठक खत्म, अब विद्यापीठों में होगी हिंदुत्व की पढ़ाई, हिंदू राष्ट्र को लेकर कही ये बड़ी बात…
छत्तीसगढ़ में RSS की बैठक खत्म, अब विद्यापीठों में होगी हिंदुत्व की पढ़ाई, हिंदू राष्ट्र को लेकर कही ये बड़ी बात…
SHARE

भिलाई.राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) की तीन दिनों तक चलने वाली बैठक सोमवार को खत्म हो गई। बंद कमरे में देशभर के कोने-कोने से संघ के पदाधिकारी राजधानी रायपुर पहुंचे थे। इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इस बैठक में शामिल हुए थे। सोमवार को संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. मनमोहन वैद्य ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि संघ की विचारधारा के तहत काम कर रहे देश के 36 संगठनों के 250 से अधिक प्रमुख लोग इस बैठक में शामिल थे।

संघ प्रमुख ने संगठनों से की चर्चा
बैठक में शामिल संघ प्रमुख मोहन भागवत ने देश के सभी संगठनों से चर्चा की। तय किया गया कि, आने वाले दिनों में देश में कुछ सकारात्मक बदलावों पर काम होना चाहिए। इसमें देश के स्कूल कॉलेजों में हिंदुत्व के कोर्स की बात भी है। संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. मनमोहन वैद्य ने कहा कि बैठक में ये तय किया गया कि देश के विद्यापीठों में हिंदुत्च की पढ़ाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यूएस और यूके में हिंदुत्व पर पढ़ाई हो रही है तो यहां भी होनी चाहिए।

इन विषयों पर संघ करेगा काम
ब्रांडेड चीजें अच्छी मानने के फैशन की वजह से स्थानीय कामगारों के प्रोडक्ट को नुकसान हुआ है, स्थानीय चीजों को बढ़ावा दिया जाएगा।
जीडीपी के बजाए भारतीय मानक इंडेक्स तैयार करने हुआ विचार।
ऑर्गेनिक फार्मिंग, किसान मजदूर व्यापारी को साथ लेकर चलें, एग्रीकल्चर गैजुएट खेती नहीं करते, जो खेती करते हैं वो शिक्षित नहीं होते। इसलिए उनकी शिक्षा पर काम हो।
भारत के न्यायालयों में भारतीय भाषाओं में काम हो, जजमेंट भारतीय भाषा में हो, लोगों को पता नहीं चलता वकील जज अंग्रेजी में क्या बोल रहे।
जनजाति वर्ग के लोगों का माइग्रेशन रोकने पर काम होगा।

हिंदू राष्ट्र पर भी बोले
क्या भारत हिंदू राष्ट्र घोषित होगा। इसके जवाब में संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. मनमोहन वैद्य ने कहा राष्ट्र मतलब समाज होता है तो समाज यहां हिंदू ही है, रविंद्र नाथ टैगोर ने एक बात कही थी। उन्होंने अनेकता में एकता देखना यही भारत के अंतर में पड़ा धर्म है। कहा तो धर्म का मतलब यहां रिलिजन से नहीं है। इसलिए भारत विविधता को भेद नहीं मानता, पराए को दुश्मन नहीं समझता। इसलिए नए मानव समूह के संघात से भयभीत नहीं होगा उनको सुरक्षति रखते हुए उनको साथ लेकर आगे बढ़ेगा। भारत में हिंदू मुसलमान लड़ते दिखेंगे। मगर मर नहीं जाएंगे, वह सामंजस्यता स्थापति करेंगे, वही हिंदुत्व होगा। इसकी घोषणा नहीं करनी, है ही।

हमें नहीं मिला आमंत्रण
दरअसल बैठक शुरू होने से पहले 10 सितंबर को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि संघ के लोग यहां बैठक कर रहे हैं। मोहन भागवत और उनके साथियों को यहां गौठान देखने जाना चाहिए वो गौ सेवा की बात करते हैं। राम की बात करते हैं, यहां कौशल्या माता का मंदिर हमने बनवाया है, जाना चाहिए। मैं उन्हें आमंत्रित करता हूं। जब इस आमंत्रण के बारे में मीडिया ने सवाल किया तो इसके जवाब में डॉ.मनमोहन ने कहा कि, कहां भेजा आमंत्रण, कैसे भेजा जाता है आमंत्रण, हमें तो नहीं मिला।

राज्य स्तरीय कार्यशाला में अफसरों को मिला प्रशिक्षण, ईवीएम व वीवीपीएटी सहित चुनाव संबधी दी गई ट्रेनिंग
नागेंद्र राय ने डाला सरपंच के लिए नामांकन
महापौर नीरज पाल की पहल से एक नई परंपरा की शुरुआत… 20-25 वर्षों में इस प्रकार की पहली सर्वदलीय बैठक… सभी पार्षदों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा
Gustakhi Maaf: जिन्दा रहने की जद्दोजहद में फंसी दुनिया
अंतर्राष्ट्रीय जैवविविधता दिवस: सीएम बघेल ने जैव विविधता की पांच श्रेणियों में राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त करने वाली संस्थाओं और व्यक्तियों को किया सम्मानित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article फिल्म और सीरियल के बाद अब बनेगी महाभारत वेब सीरीज…
Next Article पिकअप की ठोकर से सरपंच दंपती की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन पिकअप की ठोकर से सरपंच दंपती की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?