ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़, पंजाब, राजस्थान सहित केरल में भी कांग्रेस में रार, केसी वेणुगोपाल की वजह से है पार्टी में समस्या, घिरे राहुल के करीबी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalPoliticsRaipur

छत्तीसगढ़, पंजाब, राजस्थान सहित केरल में भी कांग्रेस में रार, केसी वेणुगोपाल की वजह से है पार्टी में समस्या, घिरे राहुल के करीबी

By @dmin
Published: August 31, 2021
Share
छत्तीसगढ़, पंजाब, राजस्थान सहित केरल में भी कांग्रेस में रार, केसी वेणुगोपाल की वजह से है पार्टी में समस्या, घिरे राहुल के करीबी
छत्तीसगढ़, पंजाब, राजस्थान सहित केरल में भी कांग्रेस में रार, केसी वेणुगोपाल की वजह से है पार्टी में समस्या, घिरे राहुल के करीबी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पंजाब, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में आतंरिक कलह के बाद अब केरल में भी कांग्रेस में रार शुरू हो गई है। पार्टी की स्टेट यूनिट में सचिव के पद से हटाए गए पीएस प्रशांत ने अब महासचिव केसी वेणुगोपाल पर ठीकरा फोड़ा है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि पार्टी की केरल यूनिट में जो भी कलह है, उसकी मुख्य वजह केसी वेणुगोपाल ही हैं। उन्होंने केसी वेणुगोपाल पर आरोप लगाते हुए सोमवार को राहुल गांधी को खत लिखा था। इसमें उन्होंने कहा था कि केरल समेत कई राज्यों में कांग्रेस की हार की वजह केसी वेणुगोपाल ही हैं।

मीडिया से बात करते हुए पीएस प्रशांत ने कहा कि पलक्कड़ जिले की कांग्रेस यूनिट के अध्यक्ष रहे एवी गोपीनाथ ने भी केसी वेणुगोपाल की वजह से ही पार्टी छोड़ी थी। दरअसल वेणुगोपाल जिले स्तर की राजनीति में भी दखल दे रहे थे और उसके चलते ही उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस से निष्कासित नेता ने कहा कि केरल में संगठन में पैदा हुई समस्याओं की मुख्य वजह केसी वेणुगोपाल ही हैं। उनकी वजह से ही पलक्कड़ जिले के प्रेसिडेंट एवी गोपीनाथ ने भी पार्टी छोड़ दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि केरल में ऐसे किसी भी व्यक्ति को कोई पद नहीं मिलता है, जिसकी व्यक्तिगत तौर पर वेणुगोपाल से निष्ठा न हो।

वेणुगोपाल का काम सिर्फ राहुल गांधी के साथ कार में बैठना नहीं है
पीएस प्रशांत ने दावा किया कि राष्ट्रीय स्तर पर भी कांग्रेस को केसी वेणुगोपाल के चलते समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वेणुगोपाल में संगठन की क्षमता नहीं है और उनके चलते ही समस्याएं पैदा हो रही हैं। प्रशांत ने कहा, ‘गोवा, छत्तीसगढ़, पंजाब या फिर कोई भी राज्य हो, पार्टी को केसी वेणुगोपाल की स्किल कमजोर होने की वजह से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब में नए बने प्रदेश अध्यक्ष सीएम के खिलाफ काम कर रहे हैं। वेणुगोपाल का काम सिर्फ यही नहीं है कि जब राहुल गांधी केरल आएं तो वह उनकी कार में सवार रहें। उनका काम पार्टी को मजबूत करना है। इसीलिए मैंने राहुल गांधी को खत लिखा था।Ó

कहा- मैंने कभी पार्टी के खिलाफ नहीं दिया कोई बयान
अपने लेटर में प्रशांत ने आरोप लगाया था कि केसी वेणुगोपाल बीजेपी के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं। पार्टी से निकाले जाने को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने 30 सालों तक कांग्रेस के लिए काम किया है। कभी भी पार्टी के खिलाफ कोई बयान जारी नहीं किया। सोमवार को केरल कांग्रेस के चीफ के. सुधाकरण ने बताया था कि प्रशांत को गलत आरोप लगाए जाने पर पार्टी से बाहर किया जा रहा है।

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने संभाला पद… भिलाई के युवा नेता अतुल पर्वत ने मिलकर दी बधाई… छत्तीसगढ़ आने का दिया न्योता
सड़क हादसे के बाद डेंटल स्टूडेंट को मिला नया जीवन, पेट से निकाला 9 लीटर खून
हरी-भरी वादियों के बीच प्राकृतिक खूबसूरती को समेटा कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान
विधानसभा चुनाव: राहुल का चुनावी वादा, क्या जीत की नींव रख पाएगा!
बार-बार की बहस से नाराज युवक ने अपने पिता की टंगिया मारकर की हत्या….
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article घटिया सामान बेचने पर जुर्माना और जेल, आज से नया उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम लागू गे राइट एक्टिविस्ट सहित दो की हत्या के मामले में 6 आतंकियों को सजा-ए-मौत
Next Article The MLA wrote a letter to the Collector: This thing about the salary of contract workers being quarantined विधायक देवेन्द्र यादव की पहल, हुडको में 3 करोड़ की लागत से बनेगा मांगलकि भवन

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?