ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ के ‘हमर लैब’ देश के लिए बन रहें हैं नजीर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

छत्तीसगढ़ के ‘हमर लैब’ देश के लिए बन रहें हैं नजीर

By @dmin
Published: July 3, 2022
Share
देश के पहले ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का शुभारंभ पाटन में, हमर लैब का भी लोकार्पण किया मुख्यमंत्री ने
देश के पहले ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का शुभारंभ पाटन में, हमर लैब का भी लोकार्पण किया मुख्यमंत्री ने
SHARE

राजस्थान व कर्नाटक के डॉक्टरों और अधिकारियों ने ‘हमर लैब’ का किया अध्ययन भ्रमण, इन लैबों द्वारा दी जा रही डायग्नोस्टिक सेवाओं की सराहना की
रायपुर। छत्तीसगढ़ के जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्थापित किए जा रहे ‘हमर लैब’ पूरे देश के लिए नजीर बन रहे हैं। दूसरे राज्यों के अधिकारी और डॉक्टर अपने राज्यों में इस तरह का लैब स्थापित करने यहां के ‘हमर लैब’ के अध्ययन भ्रमण में आ रहे हैं। हाल ही में राजस्थान और कर्नाटक के डॉक्टरों एवं अधिकारियों के दल ने राज्य के ‘हमर लैब’ का दौरा कर इनकी अधोसंरचना तथा कार्य प्रणाली की जानकारी ली। एनएचएसआरसी (National Health System Resource Centre) नई दिल्ली तथा असम के डॉक्टरों और अधिकारियों की टीम भी इसके अध्ययन दौरे पर आने वाली है।

राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए शासकीय अस्पतालों को ज्यादा साधन संपन्न बनाने के साथ ही मौजूदा सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में सस्ते दरों पर विभिन्न तरह की जांच की सुविधा प्रदान करने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ द्वारा ‘हमर लैब’ स्थापित किए जा रहे हैं। ‘हमर लैब’ देखने आए राजस्थान और कर्नाटक की टीम ने एक ही छत के नीचे दी जा रही लैब की गुणवत्तापूर्ण डायग्नोस्टिक सेवाओं की सराहना की है। ‘हमर लैब’ ने कोरोना काल के दौरान भी लगातार सेवाएं दी हैं। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम कर रही सीडीसी, जपाईगो, पाथ और क्लिंटन फाउंडेशन जैसी संस्थाओं ने भी ‘हमर लैब’ का भ्रमण कर इसकी प्रशंसा की है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने बताया कि ‘हमर लैब’ में जांच की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। रायपुर जिला अस्पताल के ‘हमर लैब’ के सफल संचालन और इसके अच्छे परिणामों को देखते हुए अन्य जिला अस्पतालों में भी इसे स्थापित किया जा रहा है। राज्य के नौ जिला अस्पतालों दुर्ग, बालोद, बलौदाबाजार, कांकेर, कोंडागांव, बस्तर, सुकमा, बीजापुर और बलरामपुर तथा तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों मानपुर, पाटन और पलारी में ‘हमर लैब’ की स्थापना की जा चुकी है। एफआरयू सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी इसकी स्थापना प्रक्रियाधीन है।

देश का पहला लोक स्वास्थ्य इकाई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाटन में स्थापित
विकासखंड स्तर पर देश का पहला लोक स्वास्थ्य इकाई (ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट) सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाटन में स्थापित किया गया है। वहां ‘हमर लैब’ के माध्यम से मरीजों को सभी तरह की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिला चिकित्सालयों के ‘हमर लैब’ में 120 प्रकार के और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के लैब में 50 तरह की जाँच की सुविधा है। इन लैबों का संचालन स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों के द्वारा किया जा रहा है।

बीएसपी ठेकेदार निकला महादेव बुक का एजेंट, मजदूरों के नाम खाते खुलवाकर बेचा…. ऐसे आया पुलिस के हत्थे
गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार और असम में नदियों के बढ़ते जलस्तर पर राज्यों के सीएम से की बात
बैंक से 89 लाख का फर्जीवाड़ा: फर्जी दस्तावेज के सहारे लिया लोन, 5 गिरफ्तार
रायपुर में गर्लफ्रेंड के विवाद में दो दोस्तों ने कर दी थी तीसरे की हत्या, बोरे में बंदकर फेंक दी लाश
आईसीआईसीआई बैंक में दिन दहाड़े लूट, बंधक बनाकर लूटे 15 लाख रुपए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Big Breaking : नहीं रहे वैशाली नगर विधानसभा के पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी…
Next Article मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?