ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार और असम में नदियों के बढ़ते जलस्तर पर राज्यों के सीएम से की बात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार और असम में नदियों के बढ़ते जलस्तर पर राज्यों के सीएम से की बात

By @dmin
Published: June 28, 2020
Share
गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार और असम में नदियों के बढ़ते जलस्तर पर राज्यों के सीएम से की बात
गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार और असम में नदियों के बढ़ते जलस्तर पर राज्यों के सीएम से की बात
SHARE


नई दिल्ली. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार और असम में बाढ़ को लेकर गंभीर हो रही स्थिति के मुद्दे पर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की है। रविवार को शाह ने कहा कि असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल और राज्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी के पास ब्रह्मपुत्र नदी और भूस्खलन की खतरनाक स्थिति का जायजा लिया। राज्य को हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है। मोदी सरकार असम के लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है।

I spoke to Bihar Chief Minister Nitish Kumar regarding the rising water level of Mahananda river and assured him of all possible help from the Centre for the protection of the people of Bihar: Union Home Minister Amit Shah https://t.co/yxQKD279DP

— ANI (@ANI) June 28, 2020

असम में शनिवार को बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई। अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ का पानी राज्य के 21 जिलों में प्रवेश कर चुका है, जिससे 4.6 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। शुक्रवार को आई रिपोर्ट के अनुसार ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि मैंने बिहार में महानंदा नदी के बढ़ते जल स्तर के बारे में प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात की है। उन्हें बिहार के लोगों की सुरक्षा के लिए केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।
बिहार में महानंदा का जलस्तर शनिवार को खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया है। वहीं, गंगा,कोसी समेत कई नदियों के जलस्तर में भी काफी वृद्धि दर्ज की गई है। नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी होने से दर्जनों गांव के निचले हिस्से में बाढ़ का पानी आ गया है। वहीं, जलस्तर में बढ़ोतरी से तटबंध पर कटाव का खतरा भी बढ़ रहा है।

CBSE की सख्ती : स्टूडेंट्स पर लग सकता है दो साल का प्रतिबंध, परीक्षा हॉल में जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
बैकुंठधाम शिव मंदिर में भोलेनाथ का हुआ महारुद्राभिषेक, ड्रोन से हुई फूलों की वर्षा
असम में बोले गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा की सरकार ही रोक सकती है घुसपैठ
अली फज़ल जल्द शुरू करेंगे हॉलीवुड की इस फिल्म की शूटिंग…
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बदल सकता है वोटर आईडी का स्वरूप, चुनाव आयोग जारी करेगा डिजिटल आईडी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 1586 new cases reported in Chhattisgarh during last 24 hours प्रदेश भर में कोरोना के 44 नए केस, दुर्ग संभाग से मिले 28 पॉजिटिव मरीज
Next Article AC ट्रेन की बोगियों में मिलेगी ऑपरेशन थिएटर जैसी ताजी हवा, राजधानी एक्सप्रेस में किया जा रहा है प्रयोग AC ट्रेन की बोगियों में मिलेगी ऑपरेशन थिएटर जैसी ताजी हवा, राजधानी एक्सप्रेस में किया जा रहा है प्रयोग

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?