ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अपने संस्कार में स्वच्छता को शामिल करना चाहिए तभी महात्मागांधी का सपना होगा साकार : गजेन्द्र यादव
Share
Notification Show More
Latest News
आमजन की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना, निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात
October 14, 2026
सड़क बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी सुविधा
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति
October 14, 2026
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के 70वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल
डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका
October 14, 2026
लगभग 3 एकड़ में विकसित होगा आधुनिक बस टर्मिनल, एक साथ 35 से 40 बसों के ठहराव की होगी व्यवस्था
सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड
October 14, 2026
पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे ने की संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना
पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर
October 14, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

अपने संस्कार में स्वच्छता को शामिल करना चाहिए तभी महात्मागांधी का सपना होगा साकार : गजेन्द्र यादव

By Mohan Rao Published October 4, 2024
Share
SHARE

भिलाई। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत माय भारत के तत्वाधान में घनश्याम सिंह आर्य कन्या महाविद्यालय द्वारा “स्वच्छता ही सेवा -2024” अभियान के अंतर्गत 2 अक्टूबर को गांधी चौक के पास स्वच्छ भारत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव उपस्थित रहे। इस मौके उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत हमें अपने स्वभाव में, और अपने संस्कार में स्वच्छता को शामिल करना चाहिए तभी हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का स्वच्छ भारत का सपना पूरा होगा।भारत सरकार द्वारा पूरे भारत देश में स्वच्छ भारत दिवस मनाया जा रहा है जो हमारे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।

कार्यक्रम के दौरान दुर्ग नगर निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि जब तक हम अपने व्यवहार में स्वच्छता को नहीं लाएंगे तब तक यह अभियान सफल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था कि जब हमारा देश स्वच्छ होगा तभी हमारे देशवासी स्वस्थ होंगे। अर्थात स्वच्छता को अपनाकर ही हम महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि समर्पित कर सकते हैं। नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारियों व राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने संयुक्त रुप से वृहद रैली का आयोजन किया गया। साथ ही प्रतिकात्मक साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।

इस अवसर पर दयानंद शिक्षा समिति की उपाध्यक्ष आभारानी गुप्ता ने कहा कि जैसे पूर्व में खुले में शौच मुक्त अभियान ओडीएफ के माध्यम से चलाकर लोगों के व्यवहार परिवर्तन की एक नई क्रांति लाई गई। ठीक उसी प्रकार लोगों को रोगमुक्त करने के लिए सम्पूर्ण भारत में स्वच्छता के लिए क्रांतिकारी बदलाव की आवश्यकता है। इसके लिए हमें अपने आस पास से शुरुआत करनी होगी। उन्होंने स्वयंसेवकों को स्वच्छता ही सेवा का शपथ दिलाई एवं महात्मा गांधी के साथ लाल बहादुर शास्त्री की जयंती की बधाई दी। कार्यक्रम का संयोजन निशा साहू ने किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ मृदुला वर्मा एवं उपप्राचार्य डॉ नीतू सिंह ने भी स्वयं सेवकों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी त्रिभुवन देवांगन, प्रेरणा ठाकुर, घनश्याम सिंह आर्य कन्या महाविद्यालय के साथ सेठ रतनचंद सुराना महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी उमेश वैद्य, एवं महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे।

You Might Also Like

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति

डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका

सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड

पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर

Mohan Rao October 4, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : दंतेवाड़ा-नारायणपुर बॉर्डर में मुठभेड़… 14 नक्सली ढेर…. भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद
Next Article Bhilai : दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में आया हेरोइन की तस्करी का सरगना, लंबे समय से थी तलाश

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?