ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायपुर में गर्लफ्रेंड के विवाद में दो दोस्तों ने कर दी थी तीसरे की हत्या, बोरे में बंदकर फेंक दी लाश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

रायपुर में गर्लफ्रेंड के विवाद में दो दोस्तों ने कर दी थी तीसरे की हत्या, बोरे में बंदकर फेंक दी लाश

By Mohan Rao
Published: July 26, 2025
Share
हत्या के आरोपी गिरफ्तार
SHARE

रायपुर। एक दिन पहले रायपुर में बंद बोरे में तैरती मिली लाश का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक इनका दोस्त था और गर्लफ्रेंड की बात को लेकर विवाद होने के बाद दो दोस्तों ने मिलकर तीसरे की हत्या की और शव को बोरे में बंदकर खदान में फेंक दिया था। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला राखी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार 24 जुलाई की शाम बेंद्री गांव के पत्थर खदान में पानी के ऊपर एक बोरी तैरती देखी गई। बोरी के बाहर पैर निकला हुआ था जिससे अंदाजा लगाया गया कि इसमें किसी का शव है। मौके से पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद राखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बोरे को बाहर निकलवाया गया। घटना स्थल पर एफएसएल और क्राइम की टीम ने जब जांच शुरू की। पता चला कि बॉडी तीन से चार दिन पुरानी है। लाश के सिर और गले पर गंभीर चोटें थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान मृतक की पहचान कायाबांधा निवासी दिनेश मानिकपुरी(20) के रूप में हुई। मृतक की शिनाख्ती के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि आखिरी बार दिनेश को उसके 2 दोस्तों साहेब दास मानिकपुरी (19) और सोहन उर्फ पिंटू कंडरा (25) के साथ देखा गया था। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और पूछताछ करने पर सारी सच्चाई उगल दी।

शराब पार्टी के बाद विवाद और हत्या
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे और मृतक तीनों दोस्त हैं। 24 जुलाई को तीनों पार्टी करने के लिए गिट्टी खदान के पास गए। यहां तीनों ने बैठकर शराब पी। इस गांव की एक लड़की को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद साहेब और सोहन ने दिनेश पर चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए पत्थर से कुचल दिया और बोरे में पत्थर से भरकर खदान में फेंक दिया। पुलिस ने साहेब दास मानिकपुरी और सोहन उर्फ पिंटू कंडरा​​​​​ को गिरफ्तार जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक्टिवा और मोबाइल भी जब्त कर लिया है।

प्रकृति की धुली हुई हरियाली का स्वागत करना ही है-हरेली
जाम में फंसे डॉक्टर, 3 किमी की दौड़ लगाकर पहुंचे अस्पताल और बचाई मरीज की जान
बदायूं हत्याकांड : बरेली से पकड़ाया दूसरा आरोपी जावेद, पुलिस के डर से थाने में किया सरेंडर
सेल्समैन ने मांगी सैलरी, शराब ठेकेदार ने जिंदा जलाया
छतीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में भिलाई इकाई का महत्वपूर्ण स्थान… प्रदेश नेतृत्व में भिलाई के व्यापारियों का दबदबा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह बोले- गरीबों को गुणवत्तापूर्ण राशन मिले यह सरकार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
Next Article वेदांता एल्युमीनियम ने अपने झारसुगुडा संयंत्र में प्राइमरी फाउंड्री अलॉय क्षमता को 120 किलो टन प्रति वर्ष तक बढ़ाया वेदांता एल्युमीनियम ने अपने झारसुगुडा संयंत्र में प्राइमरी फाउंड्री अलॉय क्षमता को 120 किलो टन प्रति वर्ष तक बढ़ाया

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?