ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका, 3-4 दिनों बाद तापमान बढऩे की संभावना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका, 3-4 दिनों बाद तापमान बढऩे की संभावना

By Om Prakash Verma
Published: September 16, 2023
Share
तूफानी रफ्तार से आ रहा प्री-मानसून, जल्द बदलेगा मौसम
तूफानी रफ्तार से आ रहा प्री-मानसून, जल्द बदलेगा मौसम
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज शनिवार को भी राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। कई जगहों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। बीते दिनों छत्तीसगढ़ के सभी क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। इससे नदी-नाले उफान पर हैं। इन दो दिनों में केवल रायपुर में ही 161.9 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में एक जून से लेकर 15 सितंबर तक 937.6 मिलीमीटर बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन कुछ दिनों के बाद दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ सकती है। प्रदेश में बारिश की गतिविधि में कमी आ सकती है। इसके साथ ही आज शनिवार को प्रदेशभर के कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। बता दें कि बीते दिनों मौसम विभाग में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। कई जगहों पर तेज बारिश भी हुई। इससे नदी-नाले उफान पर भी हैं।

रायपुर में मौसम का हाल
राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। देर शाम तक बारिश के आसार हैं। बीते एक जून से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 1179.1 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो की सामान्य से 12 प्रतिशत ज्यादा है। दो दिनों में 161.9 मिलीमीटर बारिश हुई है। इससे निचले स्तरों पर जलभराव हो गया है। सर्विस रोड, हाईवे, सेजबहार क्षेत्र, कुशालपुर, प्रोफेसर कॉलोनी, महादेव घाट, पचपेड़ी नाका, कमल विहार क्षेत्रों के सड़कें और मोहल्लों में जलभर हुआ। इससे लोगों को आवागमन के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आज भी देर शाम बौछारें पड़ सकती है।

अन्य जिलों में बारिश के आंकड़े
बीते दिनों शुक्रवार को प्रदेश में बारिश हुई है। जैसे कि चांपा में 16 सेंटीमीटर, बिलाईगढ़, कसडोल में 15, बिलासपुर में 14, लाभांडी में 12, राजनांदगांव, रायपुर मालखरौदा में 11, जैजैपुर, जांजगीर में 10, आरंग, थानखमरिया में 9, खरसिया, बालोद में 8, दुर्ग, मुंगेली डभरा में 7, सारंगढ़, बसना, सरायपाली और धमतरी में 6 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही कई जगहों पर इससे कम बारिश हुई है।

Gustakhi Maaf: सातवीं के बच्चे सीखेंगे ‘घोरपडीचे शेपूट’
सुपोषित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ राजधानी में निकली विशाल साइकिल रैली…. मंत्री अनिला भेंडिया ने कहा- छत्तीसगढ़ को कुपोषण मुक्त बनाने सभी का सहयोग जरूरी
विकास दुबे एनकाउंटर पर शिवसेना का क्क पुलिस को समर्थन, कहा- नहीं उठने चाहिए कोई सवाल
नीरव मोदी की बहन ने ब्रिटेन के बैंक खाते से भारत सरकार को भेजे 17.25 करोड़ रुपये
चीन पर शिकंजा कसने की तैयारी, जापान में होगी क्वाड देशों की अहम बैठक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 'रोमांचित हूं कि लोगों को द ग्रेट इंडियन फैमिली का ट्रेलर पसंद आ रहा है!' : विक्की कौशल ‘रोमांचित हूं कि लोगों को द ग्रेट इंडियन फैमिली का ट्रेलर पसंद आ रहा है!’ : विक्की कौशल
Next Article चीता प्रोजेक्ट के दूसरे चरण की तैयारी कर रही सरकार, कल मनाई जाएगी पहली वर्षगांठ चीता प्रोजेक्ट के दूसरे चरण की तैयारी कर रही सरकार, कल मनाई जाएगी पहली वर्षगांठ

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?