ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चीन पर शिकंजा कसने की तैयारी, जापान में होगी क्वाड देशों की अहम बैठक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

चीन पर शिकंजा कसने की तैयारी, जापान में होगी क्वाड देशों की अहम बैठक

By @dmin
Published: September 30, 2020
Share
चीन पर शिकंजा कसने की तैयारी, जापान में होगी क्वाड देशों की अहम बैठक
चीन पर शिकंजा कसने की तैयारी, जापान में होगी क्वाड देशों की अहम बैठक
SHARE

टोक्यो (एजेंसी)। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव को घेरने के मकसद से चतुष्कोणीय गठबंधन देश (क्वाड) के विदेश मंत्री छह अक्तूबर को जापान के टोक्यो शहर में कूटनीतिक वार्ता करेंगे। क्वाड देशों में भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। जापानी मीडिया ने विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी के हवाले से यह जानकारी दी है।
मोतेगी ने बताया कि इस बैठक में हिंद प्रशांत क्षेत्र के भीतर शांति, सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ाने के तौर-तरीकों पर बातचीत होगी। बैठक में भारत के एस. जयशंकर समेत अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और ऑस्ट्रेलिया के मारिज पायने भी शामिल होंगे। कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत के बाद से टोक्यो द्वारा आयोजित यह पहला मंत्री स्तरीय सम्मेलन होगा।
जापान के विदेश मंत्री ने बताया, यह उचित समय पर है कि चार देशों के विदेश मंत्री, जो क्षेत्रीय मामलों में समान महत्वाकांक्षाओं को साझा करते हैं, विभिन्न चुनौतियों पर विचारों का आदान-प्रदान करें। उन्होंने कहा कि इस दौरान वे प्रत्येक समकक्ष से द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। उन्होंने कहा, दुनिया में अब स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के दृष्टिकोण का मूल्य बढ़ा है और क्वाड देश इसे साकार करने में बड़ा कदम उठा सकते हैं।

चीन का दबदबा कम करने की कोशिश
इस क्षेत्र में चीन के बढ़ते दबदबे को देखते हुए अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया और भारत ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सहयोग बढ़ाया है। इसमें कानून के शासन का पालन करने समेत समुद्र और आसमान में आवाजाही की स्वतंत्रता तथा विवादों का शांतिपूर्ण निपटारा शामिल है, ताकि चीन का क्षेत्र में बढ़ता दबदबा कम हो सके।

अमेरिका ने चीन में कंप्यूटर चिप निर्माताओं पर लगाए नए प्रतिबंध
अमेरिका ने चीन में कंप्यूटर चिप्स बनाने के लिए सेमीकंडक्टर मैन्यूफैक्चरिंग इंटरनेशनल कॉरपोरेशन (एसएमआईसी) के निर्यात पर नए प्रतिबंध लगा दिए हैं। साउथ चायना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक ये प्रतिबंध चीनी सेना द्वारा इन चिपों के इस्तेमाल का खतरा बताते हुए अमेरिकी वाणिज्य मंत्रालय ने लगाए हैं। बता दें कि चीन चिप आयात के लिए अमेरिका पर निर्भर है और इस पर 300 अरब डॉलर खर्च करता है।

संपत्ति में बढ़ी महिलाओं की भागीदारी, सशक्त हो रही नारी शक्ति
चुनावी व्यूह: टूटता गया वोटबैंक, छूटते गए वोटर…. तीन चुनाव जीते, पर 50 सीटों से आगे नहीं बढ़ पाई भाजपा…. एसटी-एससी ने साथ छोड़ा, ओबीसी को भी साथ नहीं ले पाए
धान का अवैध परिवहन : झारखंड में दो पिकअप जब्त
राज्य में सार्वभौम पीडीएस के अंतर्गत प्रचलित 99.6 प्रतिशत राशनकार्डो में आधार सीडिंग की कार्यवाही पूर्ण… 68.04 लाख राशनकार्डों में से 67.77 लाख राशनकार्डों में की गई आधार नंबर की सीडिंग
Big Breaking : आधी घर में जा घुसी तेज रफ्तार ट्रक, ड्राइवर-हेल्पर सहित तीन की मौत… जानिए हादसे की वजह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बेहतरीन लय और अदाकारी से सजा छत्तीसगढ़ी गीत ‘जिंदगी’…
Next Article गांधीनगर के 200 कुम्हारों को गृहमंत्री अमित शाह ने निशुल्क वितरीत किए Electric wheels…

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?